
हाथ से नंबर छुपाकर भागे बाइक वाले... पुलिस ने जिस ट्रिक से देखा, वो मजेदार है! देखें वीडियो
AajTak
कहते हैं, कानून का हाथ बहुत लंबा होता है, और कोई कितनी भी चालाकी कर ले, उससे बच नहीं सकता. सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो में इसकी बानगी देखने को मिली, जहां एक शख्स चालान से बचने के लिए अपने हाथों से नंबर प्लेट छिपाने की कोशिश करता है, लेकिन पुलिसकर्मी मोबाइल के हाई-टेक कैमरे की मदद से दूर से ही उसका नंबर रिकॉर्ड कर लेता है
कहते हैं, कानून का हाथ बहुत लंबा होता है, और कोई कितनी भी चालाकी कर ले, उससे बच नहीं सकता. सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो में इसकी बानगी देखने को मिली, जहां एक शख्स चालान से बचने के लिए अपने हाथों से नंबर प्लेट छिपाने की कोशिश करता है, लेकिन पुलिसकर्मी मोबाइल के हाई-टेक कैमरे की मदद से दूर से ही उसका नंबर रिकॉर्ड कर लेता है.
वीडियो में दिखी बाइक सवार की चालाकी वीडियो में देखा जा सकता है कि दो लोग बाइक पर सवार हैं. पीछे बैठा शख्स हेलमेट नहीं पहने हुए है. जब उन्होंने ट्रैफिक पुलिस को चेकिंग करते देखा, तो चालान से बचने के लिए पीछे बैठे शख्स ने अपने हाथों से नंबर प्लेट छिपाने की कोशिश की. लेकिन पुलिस ने भी हाई-टेक स्मार्टफोन का इस्तेमाल करके उसकी चालाकी को पकड़ लिया.
देखें वायरल वीडियो
पुलिस की टेक्नोलॉजी का जलवा पुलिस वाले ने स्मार्टफोन के कैमरे को जूम करके दूर से ही नंबर प्लेट की तस्वीरें ले लीं. वीडियो में दिखता है कि जब बाइक सवार को लगा कि वह पुलिस की नजरों से बच गया है, तभी पुलिस ने अपनी ट्रिक का इस्तेमाल कर लिया. यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रहा है.
'इतना महंगा फोन एक सब-इंस्पेक्टर के पास कैसे आया?' जैसे ही यह वीडियो वायरल हुआ, लोगों ने इस पर जमकर कमेंट्स किए. किसी ने कहा कि एडवांस टेक्नोलॉजी का सही इस्तेमाल है. वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा कि इतना महंगा फोन एक सब-इंस्पेक्टर के पास कैसे आया?. किसी ने इसे मॉडर्न प्रॉब्लम का मॉडर्न साल्यूशन बताते हुए पुलिस की तारीफ भी की.
टेक्नोलॉजी ने बदली पुलिस की रणनीति इस घटना ने यह साबित कर दिया कि अब चालान से बचने के लिए सिर्फ चालाकी काफी नहीं है. पुलिस टेक्नोलॉजी के इस्तेमाल से और भी ज्यादा माहिर हो गई है.

CAFE 3 Norms Explained: एक आम आदमी जो पहली बार बाइक से कार पर अपग्रेड करने की सोचता है, तो उसकी विश लिस्ट में बड़ी गाड़ियां नहीं होती हैं. बल्कि एक ऐसी कार होती है, जो छोटी, कम मेंटेनेंस और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो. कैफे-3 नॉर्म्स को लेकर जो चर्चा हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में छोटी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी.

Aaj 25 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 25 मार्च 2026, दिन- बुधवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, सप्तमी तिथि दोपहर 13.50 बजे तक फिर अष्टमी तिथि, मृगशिरा नक्षत्र शाम 17.33 बजे तक फिर आर्द्रा नक्षत्र, चंद्रमा- मिथुन में, सूर्य- मीन में, विजय मुहूर्त- दोपहर 14.30 बजे से दोपहर 15.19 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 12.27 बजे से दोपहर 13.59 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.











