
हाजीपुर के प्राइवेट अस्पताल में लगी आग, मॉक-ड्रिल की ट्रेनिंग आई काम, स्टाफ ने खुद ही पाया आग पर काबू
AajTak
हाजीपुर के एक प्राइवेट अस्पताल में भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई. फायर ब्रिगेड की गाड़ियों को बुलाया गया. लेकिन उससे पहले अस्पताल कर्मियों ने खुद ही आग पर काबू पा लिया. क्योंकि दो दिन पहले ही अस्पताल में फायर मॉक-ड्रिल की ट्रेनिंग करवाई गई थी.
बिहार के हाजीपुर में एक प्राइवेट अस्पताल में अचानक आग लग गई. घटना जौहरी बाजार की है. आग लगते ही अस्पताल में अफरा-तफरी मच गई. बताया जा रहा है कि यह आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी. आगजनी की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं, लेकिन अस्पताल के कर्मचारियों ने खुद ही आग पर काबू पा लिया.
जानकारी के अनुसार, अस्पताल में दो दिन पहले ही फायर डिपार्टमेंट ने मॉक-ड्रिल करवाया था. जिसके कारण अस्पताल कर्मियों ने खुद ही आग को कंट्रोल कर लिया. दमकल विभाग के अधिकारी फैज आलम ने बताया कि जब तक उनकी टीम अस्पताल पहुंची, तब तक अस्पताल के कर्मी आग को बुझा चुके थे. इसके पीछे फायर मॉक-ड्रिल का बड़ा हाथ है. इसी वजह से एक बड़ा हादसा होने से टल गया.
अस्पताल कर्मियों ने बताया कि हार्ट केयर यूनिट में आग लगने से मरीज और परिजनों में अफरा-तफरी मच गई थी. आग फैलती ही जा रही थी. काफी मशक्कत के बाद उस पर काबू पाया गया.
ये भी पढ़ें:

मिड मार्च में तेज़ गर्मी महसूस हो रही थी. ये सिलसिला पिछले कई दिनों से जारी था. लेकिन फिर बारिश ने ऐसी दस्तक दी है कि पहाड़ों और मैदानों में ठंड लौट आई है. ये सब वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से हुआ. IMD के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ के कारण पहाड़ी क्षेत्रों में 29 मार्च तक बर्फबारी और बारिश जारी रहेगी.

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए गाजियाबाद पुलिस ने नौशाद अली को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया. वह पंचर की दुकान की आड़ में जासूसी कर रहा था. इस गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पकड़े जा चुके हैं. गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की फोटो-वीडियो पाकिस्तान भेजता था. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. 50 सोलर कैमरे लगाने की योजना थी, जिनमें से कुछ बरामद कर जांच जारी है.

मालदीव में 19 मार्च को हुए स्पीडबोट हादसे में गौतम सिंघानिया सुरक्षित बच गए, जबकि एक भारतीय अब भी लापता है. मालदीव पुलिस सेवा के अनुसार, वावू फेलिधू में हुई इस घटना में 7 लोग सवार थे. सिंघानिया को मामूली चोटों के बाद छुट्टी मिल गई. दो घायलों का इलाज जारी है और दो को भारत भेजा गया. पी वी सिंधु ने दो लोगों के निधन की आशंका जताई है, लेकिन आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. हादसे की वजह की जांच जारी है.

IMD के अनुसार, इस सप्ताह उत्तर-पश्चिम भारत में तीन सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ बारिश, तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ आएंगे., जिससे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में मौसम अस्थिर रहेगा. यह स्थिति रबी फसलों जैसे गेहूं, सरसों और चना के लिए खतरा है, क्योंकि तेज हवाएं और बेमौसम बारिश फसलों को नुकसान पहुंचा सकती हैं.

'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.








