
हाईटेक सुरंग का दावा, 1400 करोड़ की लागत, जानें- उस टनल के बारे में जहां 40 जिंदगियां बचाने की चल रही जंग
AajTak
जिस सुरंग में ये हादसा हुआ है, उसके लिए 2018 में भारत सरकार की संस्था नेशनल हाईवे इंडस्ट्रियल डवलपमेंट कॉर्पोरशन लिमिटेड और नवयुग कंपनी के बीच ब्रह्मखाल-यमुनोत्री हाईवे पर सिलक्यारा सुरंग बनाने के लिए करार हुआ था. भविष्य में इस टनल को देश की सबसे हाईटेक होने का दावा किया जा रहा है. साथ ही कहा जाता है कि निर्माण के बाद यह जीरो एक्सीडेंट टनल बनेगी.
एक और जहां पूरा देश दिवाली की तैयारी में लगा था, वहीं उत्तराखंड के उत्तरकाशी के सिलक्यारा-बारकोट सुरंग में मालवा गिरने से 40 मजदूर फंस गए. इस हादसे को आज 3 दिन हो गए हैं. रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है. पूरा देश इसी उम्मीद में है कि मजदूर जल्द ही सकुशल वापस निकाल आएंगे. वहीं सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि बचाव अभियान और मलबा हटाने का काम तेजी से चल रहा है. खाद्य सामग्री अंदर भेज दी गई है. विशेषज्ञों से बात की जा रही है. जांच जारी है. हमारी प्राथमिकता है कि सभी को सुरक्षित बचाना है.
जिस सुरंग में ये हादसा हुआ है, उसके लिए 2018 में भारत सरकार की संस्था नेशनल हाईवे इंडस्ट्रियल डवलपमेंट कॉर्पोरशन लिमिटेड और नवयुग कंपनी के बीच ब्रह्मखाल-यमुनोत्री हाईवे पर सिलक्यारा सुरंग बनाने के लिए करार हुआ था. NH-134 पर ऑल वेदर रोड पर निर्माणाधीन टनल सिलक्यारा से डांडलगांव के बीच 4.5 किमी की है. सुरंग बनने के बाद इस टनल का फेस या मुहाने की ऊंचाई 15 फीट है और चौड़ाई 13 फीट है.
भविष्य में इस टनल को देश की सबसे हाईटेक होने का दावा किया जा रहा है. साथ ही कहा जाता है कि निर्माण के बाद यह जीरो एक्सीडेंट टनल बनेगी. सिलक्यारा-डांडलगांव के बीच बन रही सुरंग की लागत 1400 करोड़ के आसपास है. वहीं, इसके मैनेजमेंट की बात करें तो 2018 में इस प्रोजेक्ट की शुरुआत से ही कर्नल दीपक पाटिल यहां डेप्यूटेशन पर रहे और उनकी डेप्यूटेशन की समाप्ति के बाद इस हादसे के बाद उन्हें फिर से बुलाया गया है.
जानकारी के मुताबिक सिलक्यारा सुरंग को बनाने के लिए करीब 800 मज़दूर काम कर रहे हैं. इस सुरंग के बनने के बाद धरासू से यमुनोत्री की दूरी 26 किमी और 1 घंटा कम हो जाएगी. फिलहाल सुरंग को लेकर सवाल उठ रहे हैं कि सुरंग निर्माण भूस्खलन जैसे खतरे को लेकर क्या तैयारियां थीं.

क्या मुनीर की सेना काबुल में अपना टारगेट चूक लिया? पाकिस्तान ने अफगानिस्तान में 6 स्ट्राइक्स किए. पाक ने दावा किया है कि कैंप फीनिक्स पर आतंकियों का हथियार गोदाम को टारगेट किया. लेकिन तालिबान ने आरोप लगाया है कि काबुल का ओमिद अस्पताल निशाना बना, जिसमें 400 मौतें हुईं. अस्पताल कैंप से कई किमी दूर है.

नैनीताल में तूफान और ओलावृष्टि से बिजली व्यवस्था दो दिन तक ठप रही, जिससे 80 हजार लोग प्रभावित हुए. इसी बीच गहराते एलपीजी संकट ने हालात और बिगाड़ दिए हैं. गैस की कमी के चलते होटल, ढाबे और रेस्टोरेंट बंद होने लगे हैं, जिससे पर्यटन और स्थानीय कारोबार पर बड़ा असर पड़ा है. बिजली बहाल होने के बाद भी शहर पूरी तरह पटरी पर नहीं लौट पाया है और रोजगार को लेकर चिंता बढ़ गई है.

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने कहा कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज संकट के बीच देश में पेट्रोल और डीजल की पर्याप्त उपलब्धता है. वहीं, बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने चारधाम यात्रा के दौरान बद्रीनाथ मंदिर और केदारनाथ मंदिर के गर्भगृह में गैर-सनातनी व्यक्तियों के प्रवेश पर रोक की बात कही है.

दिल्ली के रूप नगर में 33 साल पुराना लोहे का फुट ओवरब्रिज मंगलवार सुबह गिर गया, जिसमें एक महिला की जान चली गई. यह पुल पहले से ही असुरक्षित घोषित था और जुलाई 2025 से बंद था, फिर भी लोग इसका इस्तेमाल कर रहे थे. सिंचाई मंत्री परवेश साहिब सिंह ने हादसे की जांच के लिए 3 सदस्यों की कमेटी बनाई है और 48 घंटे में रिपोर्ट मांगी है. साथ ही दिल्ली के सभी पुराने पुलों की जांच के आदेश दिए गए हैं.









