
हाइवे किनारे खड़ी थी कार, गश्त करने पहुंची पुलिस तो उसमें मिली लाश, दो गिरफ्तार
AajTak
तमिलनाडु में हाइवे पर पेट्रोलिंग कर रही पुलिस को एक कार से महिला का शव बरामद हुआ है. कार सड़क किनारे खड़ी थी और उसमें महिला की लाश पड़ी हुई थी. जांच के दौरान पता चला कि दो लोगों ने मिलकर महिला की हत्या की थी और शव को ठिकाने लगाने की कोशिश में थे. पुलिस की गश्ती देखकर वो कार को सड़क किनारे खड़ी कर मौके से फरार हो गए.
तमिलनाडु के डिंडीगुल में सड़क किनारे महिला का शव मिलने के बाद सनसनी मच गई. पुलिस ने सड़क किनारे पार्किंग में खड़ी कार से महिला का ये शव बरामद किया है . इस मामले में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार भी किया है.
दरअसल डिंडीगुल हाइवे पर गश्त पर निकली पुलिस ने कोडाई रोड के पास सड़क किनारे खड़े एक वाहन की जांच की तो अंदर एक महिला का शव मिला. इसके बाद अम्मैयानायकनूर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कार से बाहर निकाला गया.
न्यूज एजेंसी के मुताबिक शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जब पुलिस ने मामले की जांच शुरू की तो महिला के रिश्तेदार धिवाकर और इंद्रकुमार नाम के दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया. वहीं महिला की पहचान 27 साल प्रिंसी के रूप में की गई जो तिरुपुर में एक निजी मिल में काम करती थी. उसकी धिवाकर से दोस्ती हो गई थी.
शुरुआती जांच से पता चला है कि धिवाकर ने प्रिंसी पर दबाव डालकर रिश्ता तोड़ने की कोशिश की थी. वो उसे आभूषण और पैसे और उपहार दी गई वस्तुएं वापस मांग रहा था. इसी को लेकर धिवाकर ने प्रिंसी को पल्लादम आने के लिए कहा था और नायलॉन की रस्सी से उसका गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी थी.
धिवाकर और उसके रिश्तेदार इंद्रकुमार शव को रामनाथपुरम से एक कार में ले गए थे और मदुरै के पास शव को दफनाने का फैसला किया था. हालांकि, राजमार्ग पर गश्त कर रहे पुलिसकर्मियों ने वाहन की जांच की तो उसमें शव पाया गया. आरोपी कार को कोडाई रोड के पास खड़ी करके भाग गए थे.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.










