
हाइट से लेकर गर्लफ्रेंड तक... जब ईशान किशन मार रहे थे, उस वक्त उनके बारे में क्या सर्च कर रहे थे पाकिस्तानी?
AajTak
टी20 वर्ल्ड कप से पहले बल्लेबाज़ी में ट्रंप कार्ड के तौर पर अभिषेक शर्मा को देखा जा रहा था. लेकिन टूर्नामेंट के शुरुआती दौर में भारत के लिए शो चुराने वाले खिलाड़ी उनके ओपनिंग पार्टनर और विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन ही बनकर उभरे हैं.
कल भारत-पाकिस्तान का मैच शुरू हुआ तो पाकिस्तान का सबसे बड़ा खौफ अभिषेक शर्मा थे, लेकिन अभिषेक शर्मा पहले ओवर की आखिरी गेंद पर सलमान अली आगा के ऑफ-स्पिन पर 0 पर आउट हो गए. इससे पाकिस्तानी गेंदबाजों और फैंस को बड़ी राहत मिली, क्योंकि अभिषेक आक्रामक ओपनर हैं और वह मैच की शुरुआत में ही तूफान मचा सकते थे.
इसके बाद ईशान किशन ने पारी को संभाला और तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी की. ईशान ने कुल 40 गेंदों में 77 रन बनाए, जिसमें 10 चौके और 3 छक्के शामिल थे. उनका स्ट्राइक रेट 192.50 रहा. उन्होंने 27 गेंदों में ही फिफ्टी पूरी कर ली और पाकिस्तानी स्पिनर्स जैसे सैम आयूब, शादाब खान को खूब तोड़ा. ईशान की इस जबरदस्त पारी की वजह से भारत ने 175/7 का चुनौतीपूर्ण स्कोर बनाया, जो इस पिच पर 30-35 रन ज्यादा माना गया.
पाकिस्तानी सोशल मीडिया पर ईशान किशन की खूब तारीफ हो रही है. कई पाकिस्तानी यूजर्स, क्रिकेट अकाउंट्स और यहां तक कि पाकिस्तान के कोच माइक हेसन ने भी कहा कि ईशान किशन ने गेम हमारे हाथ से छीन लिया. पाकिस्तानी खिलाड़ियों और फैंस ने उनकी पारी को 'गेम-चेंजर', 'फायर' और 'आउट ऑफ सिलेबस' बताया. जैसे-जैसे ईशान किशन ने पारी को संवारा, पाकिस्तानी फैंस की बेचैनी बढ़ गई. इसका असर पाकिस्तान के गूगल ट्रेंड में सामने आया.उनकी उम्र, बैकग्राउंड, हाइट, यहां तक कि उनकी गर्लफ्रेंड और वाइफ भी.
यह भी पढ़ें: कमबैक हो तो ऐसा! पाकिस्तान को धोने के बाद सोशल मीडिया पर छाए ईशान किशन
देखें पिछले 24 घंटे का गूगल ट्रेंड

सेव द चिल्ड्रन की रिपोर्ट के अनुसार मिडिल ईस्ट और आसपास के युद्ध प्रभावित क्षेत्रों में 52 करोड़ बच्चे अपनी पढ़ाई से वंचित हैं. ईरान, इजरायल, जॉर्डन, सऊदी अरब जैसे देशों में स्कूलों पर हमले और शरणार्थी संकट के कारण शिक्षा व्यवस्था गंभीर संकट में है. ऑनलाइन पढ़ाई की कोशिशें संसाधन और इंटरनेट की कमी के कारण विफल रही हैं.

चैत्र नवरात्र की शुरुआत 19 मार्च यानी आज से हो रही है. चैत्र नवरात्र का समय मां दुर्गा की भक्ति और साधना के लिए बेहद पवित्र माना जाता है. नवरात्र के इन 9 दिनों में मां दुर्गा के 9 स्वरूपों की पूरी विधि-विधान के साथ पूजा जाती है. आज तक के कार्यक्रम भाग्य चक्र में शैलेंद्र पांडेय ने बताया कि क्या है कलश स्थापना का मुहूर्त?

2026 में इजरायल और ईरान के बीच जारी युद्ध ने छात्रों की शिक्षा और सुरक्षा को गंभीर संकट में डाल दिया है. इजरायल में स्कूल बंद कर ऑनलाइन क्लासेस शुरू की गई हैं, जबकि बच्चों को बंकरों में पढ़ाई करनी पड़ रही है. ईरान में मिसाइल हमलों ने कई स्कूलों को नुकसान पहुंचाया है और सैकड़ों मासूम बच्चों की जान गई है. यूनेस्को और अन्य संस्थाएं इस युद्ध को एक पीढ़ी के लिए शिक्षा संकट मान रही हैं

Chaitra Navratri 2026: चैत्र नवरात्र का पावन पर्व आज से शुरू होने जा रहा है, जो भक्तों के लिए सुख-समृद्धि के द्वार खोलने वाला है. सनातन धर्म में इन नौ दिनों का विशेष महत्व है, जहां मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की आराधना कर जीवन की नकारात्मकता को दूर किया जा सकता है. आइए जानते हैं कि आज कितने बजे से कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त शुरू होगा.









