
हवा में धमाका, आग के गोले, पैराशूट से उतरते पायलट... चश्मदीदों ने बयां किया फाइटर जेट टकराने का मंजर
AajTak
मध्य प्रदेश के मुरैना में शनिवार को विमान हादसा हो गया. यहां दो फाइटर जेट हवा में टकरा गए. इससे एक पायलट की मौत हो गई. जबकि दो पायलट घायल हो गए हैं. उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इस हादसे के चश्मदीदों ने प्लेन क्रैश का मंजर बयां किया है.
मध्य प्रदेश के मुरैना में शनिवार को भारतीय वायु सेना (IAF) के दो लड़ाकू विमान सुखोई-30 और मिराज 2000 हादसे में क्रैश हो गए. घटना में एक पायलट की मौत हो गई. जबकि दो अन्य पायलट पैराशूट से उतरे. हालांकि, दोनों घायल हो गए हैं और उन्हें इलाज के लिए एयरलिफ्ट किया गया है. दोनों विमानों ने मध्य प्रदेश के ग्वालियर एयरबेस से उड़ान भरी थी. विमान रुटीन ऑपरेशनल फ्लाइंग ट्रेनिंग मिशन पर थे. विमान का मलबा मुरैना के पहाड़गढ़ और राजस्थान के भरतपुर में जा गिरा.
हादसे के चश्मदीदों ने बताया कि उन्होंने आसमान में धमाके की आवाज सुनी. इसके बाद वे बाहर निकले तो देखा कि काफी ऊंचाई से आग जैसा गोला जमीन पर गिरने जा रहा है.
इसी दौरान दो लोगों को गांव के पास स्थित घने जंगल में पैराशूट से उतरते देखा. बाद में पता चला कि दोनों पायलट थे और जंगल में झाड़ी में गिरकर घायल हो गए हैं. इसके बाद लोग वहां पहुंचे और दोनों पायलटों को झाड़ी से निकाला. कुछ देर बाद वायुसेना के हेलिकॉप्टर से उन्हें एयरलिफ्ट किया गया.
ग्रामीणों ने बताया कि मुरैना के पहाड़गढ़ के जंगल के ऊपर ही दोनों विमान टकराए थे. इस दौरान एक प्लेन में धमाके के साथ आग लग गई. प्रत्यक्षदर्शियों ने कहा कि दोनों विमानों का मलबा पहाड़गढ़ से करीब चार किलोमीटर दूर 500-800 मीटर के क्षेत्र में बिखरा पड़ा था और उसमें आग लग गई थी.
आसपास के लोगों ने मिट्टी डालकर दोनों विमानों में लगी आग को बुझाने की कोशिश की. घटना के बाद मौके पर करीब 15 गांवों से 1500 लोग पहुंच गए.
सरपंच बोले- जंगल में पैराशूट से उतरते दिखे पायलट

झारखंड के लातेहार में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि चार गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसा बरवाटोली गांव के पास हुआ. घायलों को बालूमाथ अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां दो की हालत नाजुक होने पर रिम्स रेफर किया गया. पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है.

मध्य-पूर्व में जारी जंग का असर भारत की अर्थव्यवस्था पर दिखने लगा है. तेल कीमतें 70 से बढ़कर 110 डॉलर पार पहुंचीं, जिससे पेट्रोल-डीजल महंगे हुए और महंगाई का दबाव बढ़ा. ईरान-अमेरिका-इजरायल संघर्ष के बीच स्ट्रेट ऑफ होर्मुज संकट ने सप्लाई प्रभावित की. इसका असर ट्रांसपोर्ट, रुपया, सरकारी खर्च और आम लोगों की बचत पर पड़ रहा है.

बादशाह ने विवादित 'टटीरी' गाने पर माफी मांगी, लेकिन पुलिस जांच जारी है. शिबास कबिराज ने कहा कि कानून के अनुसार कार्रवाई होगी. महिला आयोग ने भी नोटिस जारी किया है. गन कल्चर वाले गानों पर भी सख्ती की बात कही गई है. इसी बीच हरियाणा पुलिस ने साइबर अपराध और रंगदारी कॉल्स रोकने के लिए 'अभेद्य' ऐप लॉन्च किया.

लेबनान के युद्ध क्षेत्र से रिपोर्टिंग करते हुए आज तक के वरिष्ठ पत्रकार अशरफ वानी ने बताया कि जंग सिर्फ गोलियों और धमाकों की नहीं, बल्कि डर, जिम्मेदारी और सच के बीच संतुलन की लड़ाई भी है. हर दिन मौत के साये में काम करते हुए उन्होंने तबाही, विस्थापन और इंसानी पीड़ा को करीब से देखा. ईद के दिन भी रिपोर्टिंग जारी रही. यह अनुभव सिर्फ कवरेज नहीं, बल्कि ऐसे सच का गवाह बनने की जिम्मेदारी थी- जहां हर पल जिंदगी और मौत के बीच फैसला लेना पड़ता है.

राजकोट में एक डॉक्टर ने साथी डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर 3 से 4 हजार निजी वीडियो रिकॉर्ड किए. आरोपी कमल नांढा पर एकतरफा प्यार में ऐसा करने और वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर 25 लाख रुपये मांगने का आरोप है. पुलिस के अनुसार कुछ लोगों ने 50,000 रुपये वसूल भी किए. मामले में 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच और गिरफ्तारी की कार्रवाई जारी है.








