
हवा में टकरा गए दो फाइटर जेट! जानें क्या है उनकी ताकत, कितनी है मारक क्षमता
AajTak
मध्य प्रदेश के मुरैना में भारतीय वायुसेना के दो फाइटर जेट मिराज 2000 और सुखोई 30 के बीच हवा में टक्कर हो गई जिससे बड़ा हादसा हो गया. इस दुर्घटना में एक पायलट की मौके पर मौत हो गई जबकि दूसरे पायलट की हालत गंभीर है और अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है. दोनों विमानों मेंं कुल तीन पायलट सवार थे.
मध्य प्रदेश में भारतीय वायुसेना के दो फाइटर जेट सुखोई-30 और मिराज-2000 दुर्घटनाग्रस्त हो गए जिसमें एक पायलट की मौके पर ही मौत हो गई जबकि विंग कमांडर हनुमंत राव सारथी मौत से जंग लड़ रहे हैं. रक्षा मंत्रालय के सूत्रों के मुताबिक यह हादसा हवा में दोनों लड़ाकू विमानों के बीच टक्कर की वजह से हुआ है.
ऐसे में हम आपको बताते हैं कि जिन दो फाइटर जेट के बीच ये टक्कर हुई है उनकी क्षमता क्या है और वो कितने मारक हैं. सबसे पहले हम बात करते हैं मिराज-2000 फाइटर जेट की जिसे इंडियन एयरफोर्स का बेहतरीन लड़ाकू विमान माना जाता है. हमारे दोनों पड़ोसी पाकिस्तान और चीन इस फाइटर जेट से डरते हैं.
Mirage 2000 जिससे डरते है पाक-चीन
मिराज 2000 दुनिया के सबसे घातक फाइटर जेट्स में से एक है क्योंकि इसमें काफी ज्यादा मात्रा में हथियार लगाए जाते हैं. इसमें 30 मिलीमीटर की दो रिवॉल्वर कैनन लगती हैं. जो प्रति मिनट 125 राउंड फायर करती है. इसमें कुल मिलाकर 9 हार्ड प्वाइंट्स होते हैं, जिसमें से चार पंखों के नीचे और 5 ईंधन टैंक के नीचे.
मिराज 2000 (Mirage 2000) फाइटर जेट्स को उड़ाने के लिए सिर्फ एक पायलट की जरूरत होती है. इस जेट की लंबाई 47.1 फीट होती है. विंगस्पैन 29.11 फीट होती है. ऊंचाई 17.1 फीट होती है. हथियारों और ईंधन के साथ इसका वजन 13,800 किलोग्राम हो जाता है.

झारखंड के लातेहार में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि चार गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसा बरवाटोली गांव के पास हुआ. घायलों को बालूमाथ अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां दो की हालत नाजुक होने पर रिम्स रेफर किया गया. पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है.

मध्य-पूर्व में जारी जंग का असर भारत की अर्थव्यवस्था पर दिखने लगा है. तेल कीमतें 70 से बढ़कर 110 डॉलर पार पहुंचीं, जिससे पेट्रोल-डीजल महंगे हुए और महंगाई का दबाव बढ़ा. ईरान-अमेरिका-इजरायल संघर्ष के बीच स्ट्रेट ऑफ होर्मुज संकट ने सप्लाई प्रभावित की. इसका असर ट्रांसपोर्ट, रुपया, सरकारी खर्च और आम लोगों की बचत पर पड़ रहा है.

बादशाह ने विवादित 'टटीरी' गाने पर माफी मांगी, लेकिन पुलिस जांच जारी है. शिबास कबिराज ने कहा कि कानून के अनुसार कार्रवाई होगी. महिला आयोग ने भी नोटिस जारी किया है. गन कल्चर वाले गानों पर भी सख्ती की बात कही गई है. इसी बीच हरियाणा पुलिस ने साइबर अपराध और रंगदारी कॉल्स रोकने के लिए 'अभेद्य' ऐप लॉन्च किया.

लेबनान के युद्ध क्षेत्र से रिपोर्टिंग करते हुए आज तक के वरिष्ठ पत्रकार अशरफ वानी ने बताया कि जंग सिर्फ गोलियों और धमाकों की नहीं, बल्कि डर, जिम्मेदारी और सच के बीच संतुलन की लड़ाई भी है. हर दिन मौत के साये में काम करते हुए उन्होंने तबाही, विस्थापन और इंसानी पीड़ा को करीब से देखा. ईद के दिन भी रिपोर्टिंग जारी रही. यह अनुभव सिर्फ कवरेज नहीं, बल्कि ऐसे सच का गवाह बनने की जिम्मेदारी थी- जहां हर पल जिंदगी और मौत के बीच फैसला लेना पड़ता है.

राजकोट में एक डॉक्टर ने साथी डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर 3 से 4 हजार निजी वीडियो रिकॉर्ड किए. आरोपी कमल नांढा पर एकतरफा प्यार में ऐसा करने और वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर 25 लाख रुपये मांगने का आरोप है. पुलिस के अनुसार कुछ लोगों ने 50,000 रुपये वसूल भी किए. मामले में 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच और गिरफ्तारी की कार्रवाई जारी है.








