
हवा में खतरनाक तरीके से हिलने लगा जहाज, यात्रियों की अटकी जान! वीडियो वायरल
AajTak
प्लेन का सफर अक्सर सुरक्षित माना जाता है, लेकिन खराब मौसम में यह सफर कभी-कभी खतरनाक बन जाता है. ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें आसमान में जहाज को जोरदार तरीके से हिलते हुए देखा जा सकता है. आइये बताते हैं ये वीडियो कहां का है. किस फ्लाइट का है.
प्लेन का सफर अक्सर सुरक्षित माना जाता है, लेकिन खराब मौसम में यह सफर कभी-कभी खतरनाक बन जाता है. ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें आसमान में जहाज को जोरदार तरीके से हिलते हुए देखा जा सकता है. आइये बताते हैं ये वीडियो कहां का है. किस फ्लाइट का है.
दरअसल ये वीडियो जापान के फुकुओका एयरपोर्ट का है. जहां लैंडिग के दौरान तेज हवाओं की वजह से जहाज को हिचकोले खाते हुए देखा गया. बता दें, जापान में शानशान तूफान ने कहर मचाया हुआ है.
डेलीमेल ने यह वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया. उन्होंने लिखा- ये वीडियो जेजू एयर की फ्लाइट 1408 को क्यूशू द्वीप का है. जहां फुकुओका एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान तेज हवाओं की वजह से जहाज को हिलते हुए देखा गया.
वीडियो में देख सकते हैं जहाज किस तरह से एयरपोर्ट की ओर लैंडिग करते वक्त तेज हवाओं की वजह से हिल रहा है.
देखें पोस्ट
वीडियो को अब तक 1.2 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है, और ये तेजी से वायरल हो रहा है. सोशल मीडिया पर लोग इस वीडियो को देखकर सहम रहे हैं.

CAFE 3 Norms Explained: एक आम आदमी जो पहली बार बाइक से कार पर अपग्रेड करने की सोचता है, तो उसकी विश लिस्ट में बड़ी गाड़ियां नहीं होती हैं. बल्कि एक ऐसी कार होती है, जो छोटी, कम मेंटेनेंस और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो. कैफे-3 नॉर्म्स को लेकर जो चर्चा हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में छोटी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी.

Aaj 25 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 25 मार्च 2026, दिन- बुधवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, सप्तमी तिथि दोपहर 13.50 बजे तक फिर अष्टमी तिथि, मृगशिरा नक्षत्र शाम 17.33 बजे तक फिर आर्द्रा नक्षत्र, चंद्रमा- मिथुन में, सूर्य- मीन में, विजय मुहूर्त- दोपहर 14.30 बजे से दोपहर 15.19 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 12.27 बजे से दोपहर 13.59 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.











