
हल्ला बोल: मिलेंगे दो महाबली, 'आतंकिस्तान' में खलबली!
AajTak
आज अमेरिका में दुनिया के दो महाबलियों की मुलाकात होनी है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रेसिडेंट जो बाइडेन से मिलने वाले हैं. इस मुलाकात में कई मुद्दों को लेकर बात होगी लेकिन सबसे अहम मुद्दा होगा आतंकवाद का. और आतंक के माई-बाप तालिबान और पाकिस्तान का. अमेरिका की उपराष्ट्रपति कमला हैरिस के साथ प्रधानमंत्री मोदी की दमदार मुलाकात के बाद अब बारी है. सबसे बड़ी मुलाकात की. ये पहला मौका होगा जब बतौर अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन के साथ प्रधानमंत्री मोदी की मुलाकात होगी. मोदी और बाइडेन की मुलाकात में दोनों देशों के आपसी पांच मुद्दों के अलावा कुछ अहम मसलों पर चर्चा की उम्मीद है. ये ऐसे मुद्दे हैं जिनसे भारत और अमेरिका, दोनों के हित जुड़े हैं. देखें हल्ला बोल का ये खास एपिसोड.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.










