
हलाल मीट पर फिर शुरू बवाल, मनसे नेता ने कहा- केवल धार्मिक नहीं, टेरर फंडिंग से भी जुड़े तार
AajTak
मनसे नेता किल्लेदार ने कहा कि अगर 15 फीसदी मुसलमानों के लिये हलाल व्यवस्था की जा रही है तो दूसरे धर्म उसे क्यों स्वीकार करें? अरब देशों में हलाल मीट की डिमांड है, इसलिए हलाल किया जाता है. उन्होंने आरोप लगाया कि हलाल से हुई कमाई के पैसों का इस्तेमाल चरमपंथ के मामलों के आरोपियों के केस लड़ने के लिए किया जाता है.
महाराष्ट्र में एक बार फिर हलाल और झटका मांस का मुद्दा उठा है. महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना की ओर से हलाल मीट का विरोध किया गया है. साथ ही इसके तार टेरर फंडिंग से जोड़े हैं. मनसे का कहना है कि इसके चलते हिंदुओं की आजीविका और राजस्व पर भारी असर पड़ा है. एमएनएस नेता यशवंत किल्लेदार ने कहा कि हलाल और झटका मांस के तरीका सिर्फ धार्मिक मुद्दा ही नहीं है.
किल्लेदार ने कहा कि अगर 15 फीसदी मुसलमानों के लिये हलाल व्यवस्था की जा रही है तो दूसरे धर्म उसे क्यों स्वीकार करें? अरब देशों में हलाल मीट की डिमांड है, इसलिए हलाल किया जाता है. किल्लेदार ने आरोप लगाया कि इन पैसों का इस्तेमाल चरमपंथ के मामलों के आरोपियों के केस लड़ने के लिए किया जाता है. "नो टू हलाल" की जागरूकता के लिए एक आंदोलन खड़ा किया जाएगा.
हलाल से भारतीय इकॉनोमी को नुकसान
मनसे नेता ने कहा कि हलाल एक क्रूर तरीका है, जोकि इस्लामिक है. इससे भारतीय अर्थव्यवस्था को नुकसान हो रहा है. हलाल के जरिए मिले पैसे का इस्तेमाल आतंकी संगठनों के लिए किया जाता है. हिंदू, सिख, ईसाई झटका तरीके से कटा हुआ मीट खाते हैं. कच्चे मीट के लिए हलाल इस्तेमाल किए जाने वाले सर्टिफिकेशन अब मैकडॉनल्ड्स, केएफसी, अन्य फास्ट फूड, कॉस्मेटिक्स, आयुर्वेदिक मेडिसिन, हॉस्पिटल और अन्य कंपनी ले रही हैं. एक तरह से इस्लामिक अर्थव्यवस्था भारत में बन रही है. हलाल की वजह से हिंदू खटीक वाल्मीकि समाज को रोजी रोटी नहीं मिल रही है.
कंपनियों को पत्र लिखेगी मनसे
मनसे नेता ने कहा कि मुसलमान अगर हलाल मीट चाहते हैं तो उन्हें रखना चाहिए, लेकिन दूसरों पर थोपना नहीं चाहिए. हम भविष्य में वहां मौजूद कंपनियों को सूचित करने के लिए पत्र जारी करेंगे और झटका मीट भी उन्हे रखने के लिये कहेंगे. झटका मीट और हलाल मीट के 2 अलग-अलग काउंटर उन कंपनियों के रखने होंगे, ताकि जिस तरह का मीट चाहें तो मिल जाए. अगर कंपनियों ने हमारी मांग नहीं मानी तो मनसे अपने तरीके से आंदोलन करेगी.

पश्चिम बंगाल की सत्ता की कुर्सी का रास्ता अल्पसंख्यकों मोहल्लों से होकर गुजरता है. और ममता बनर्जी ने इस बात को न सिर्फ समझा है, बल्कि पिछले 15 सालों में इसी से अपनी सत्ता के किले को चुनाव दर चुनाव मजबूत बनाया है. आज जब 2026 के विधानसभा चुनाव करीब हैं, तो ममता का मुस्लिम वोट बैंक पर कब्जा पहले से कहीं ज्यादा मजबूत नजर आता है.

कश्मीर से लेकर हिमाचल तक मौसम ने अचानक करवट ले ली है. जोजिला पास और गंदरबल इलाके में ताजा बर्फबारी से ट्रैफिक प्रभावित हुआ है, जबकि गुलमर्ग,सोनमर्ग और अन्य ऊंचाई वाले इलाकों में भारी हिमपात से ठंड फिर लौट आई है. उधर हिमाचल में लाहौल स्पीति, रोहतांग और अटल टनल के आसपास बर्फबारी ने हालात बदल दिए हैं. देखें रिपोर्ट.

Happy Navratri 2026 Wishes: हिंदू धर्म में चैत्र नवरात्रि का विशेष महत्व है.पंचांग के अनुसार, चैत्र नवरात्रि चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से शुरू होकर नवमी तिथि तक चलती है. इन 9 दिनों में भक्त मां दुर्गा के 9 स्वरूपों की पूजा करते हैं. इस साल चैत्र नवरात्रि 19 मार्च से शुरू होकर 27 मार्च 2026 तक चलेगी.इस खास मौके पर आप अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को सोशल मीडिया के जरिए देवी मां की भक्ति से भरपूर मैसेज भेजकर चैत्र नवरात्रि की शुभकामनाएं दे सकते हैं.










