
हर विषय को कविताओं से पढ़ाती हैं 'हिंदी वाली दीदी', नायाब है इस शिक्षिका का तरीका
AajTak
अर्चना दुआ की जिंदगी का मकसद है की वो हिंदी के आलेख को जन जन तक पहुंचाए. वह 25 वर्षों से शिक्षा के क्षेत्र में काम कर रही हैं. वह गणित, हिस्ट्री और न जाने कितने सब्जेक्ट्स को हिंदी से जोड़ कर पढ़ा रही हैं. उनका तरीका अपने आप में नायाब है.
कहते है हिंदी दिवस पर ही हमको हिंदी याद आती है, पर कुछ लोग साल भर इसको जिंदा रखते है. उनका प्रयास रहता है कि हिंदी सिर्फ भाषा का रूप न हो , बल्कि जीवन का हिस्सा हो. दिल्ली में सरकारी स्कूल की अध्यापिका अर्चना दुआ ने बाल साहित्य में हिंदी को जीवंत कर दिया है. उनकी लिखी कविताएं और साहित्य आज भी स्कूल के छात्रों में हिंदी की लौ जला रही हैं.
अर्चना दुआ की जिंदगी का मकसद है की वो हिंदी के आलेख को जन जन तक पहुंचाए. वह 25 वर्षों से शिक्षा के क्षेत्र में काम कर रही हैं. वह गणित, हिस्ट्री और न जाने कितने सब्जेक्ट्स को हिंदी से जोड़ कर पढ़ा रही हैं. उन्होंने अब तक 3 से जायदा किताबें और हजारों की सख्या में कविताएं हिंदी साहित्य पर लिख दी हैं. वे कहती हैं कि बड़ा मुश्किल होता है जब आप विषय को साहित्य के साथ जोड़ दें. कई बार लगता है मानो ये हमारे लिए चुनौती हैख् पर जब छात्र इस हिंदी साहित्य से जुड़ते है तो आनंद आता है.
वो कहती है मेरी कविताओं में प्राइमरी एजुकेशन पर जायदा जोर है. गणित में त्रिकोण, त्रिभुज, सर्किल आदि सभी विषयों पर कविता के माध्यम से बच्चे सीखते और याद करते हैं. अर्चना मानती हैं की हिंदी के प्रसार के लिए व्याकरण पर जोर देना होना. अगर सही हिंदी बोलना और लिखना है तो व्याकरण को याद करने के इस तरीके को अमल करें, वो भी कविताओं के माध्यम से.
अर्चना कहती हैं कि उनका जीवन में बस एक ही लक्ष्य है की हिंदी भाषा का सही रूप लोग समझें. हिंदी भाषा बोलना और हिंदी दिवस पर याद रखना ही एक मात्र विषय नहीं, रोजाना इसको जीना इसको पढ़ना, हिंदी साहित्य को आने वाली पीढ़ियों को बताना ये ही उनका मकसद है. हिंदी वाली दीदी के नाम से मशहूर अर्चना बीते 25 वर्षों से यह कर रही हैं.

Chaitra Navratri 2026: देवी कवच पाठ का रहस्य यह है कि इसमें नकारात्मक ऊर्जा को सकारात्मक ऊर्जा में बदलने और साधक को सभी प्रकार की बुराइयों, अकाल मृत्यु, रोग, शत्रुओं, और मुकदमों जैसी बाधाओं से बचाने की अद्भुत शक्ति है. यह कवच मार्कंडेय पुराण का हिस्सा है, जो दुर्गा सप्तशती के अंतर्गत आता है, और इसका पाठ करने से मन शांत होता है, बुद्धि सुरक्षित रहती है, और धन, मान, तथा सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है.

Chaitra Navratri 2026 Diet: फलाहार थाली, व्रत वाली टिक्की-चाट... क्या आप भी ऐसे कर रहे हैं फास्टिंग?
Chaitra Navratri 2026 Diet: अक्सर भूख के कारण लोग फलाहार के नाम पर व्रत में पूरे दिन खाते रहते हैं. लेकिन, नवरात्र के व्रत में कितना खाएं, यह जानना बेहद जरूरी है. क्योंकि फलाहार के नाम पर ज्यादा खाना सेहत पर भारी पड़ सकता है.

Google Pixel 10a यूज करने के बाद आपको इसका रिव्यू बता रहे हैं. ये फोन हाल ही में गूगल ने भारत में लॉन्च किया है. ये गूगल का सबसे सस्ता Pixel स्मार्टफोन है. डिजाइन में कुछ खास नया नहीं है, लेकिन रियर कैमरा को फ्लैट रखा गया है जो प्रीमियम है. रिव्यू में जानते हैं ये फोन रियल वर्ल्ड में कैसा परफॉर्म कर रहा है.

Vida VX2 Plus KKR Limited Edition Launch: विडा ने अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है, जो एक लिमिटेड एडिशन है. ये इलेक्ट्रिक स्कूटर कोलकाता नाइट राइडर्स की थीम पर बेस्ड है. इसमें कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है. ये स्कूटर सिंगल चार्ज में 142 किलोमीटर की रेंज ऑफर करता है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.









