
हरियाणा IPS के बाद ASI का सुसाइड, दलित उत्पीड़न को मुद्दा बनाने में क्या जल्दबाजी कर गई कांग्रेस?
AajTak
हरियाणा के आईपीएस वाई. पूरन कुमार की आत्महत्या और उसके बाद एएसआई संदीप कुमार लाठर के सुसाइड ने पूरे घटनाक्रम को नाटकीय मोड़ दे दिया है. अब यह सवाल उठना तय है कि क्या कांग्रेस ने इस मामले को दलित उत्पीड़न का मुद्दा बनाकर जल्दबाज़ी में एक राजनीतिक गलती कर दी?
मंगलवार 14 अक्तूबर को कांग्रेस नेता और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने जातिगत उत्पीड़न के चलते सुसाइड करने वाले आईपीएस पूरन सिंह के घर सांत्वना देने पहुंचे. जाहिर है कि आज पूरे देश की नजरें 7 अक्टूबर 2025 को चंडीगढ़ के सेक्टर-11 स्थित अपने आवास पर सुसाइड करने वाले हरियाणा कैडर के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी वाई. पूरन कुमार के घर पर थी. उन्होंने अपनी सर्विस रिवॉल्वर से खुद को गोली मार ली थी.
52 वर्षीय पूरन कुमार, 2001 बैच के आईपीएस अधिकारी थे, जो हरियाणा पुलिस में एडीजीपी के पद पर तैनात थे. उनकी मौत ने न केवल पुलिस महकमे को हिला दिया, बल्कि पूरे देश में जातिगत भेदभाव और प्रशासनिक उत्पीड़न के मुद्दे को फिर से सुर्खियों में ला खड़ा किया. पूरन कुमार ने अपनी आठ पेज की कथित सुसाइड नोट में हरियाणा के डीजीपी शत्रुजीत कपूर सहित आठ वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों पर जाति-आधारित मानसिक उत्पीड़न, सार्वजनिक अपमान और सिस्टमैटिक उत्पीड़न का आरोप लगाया था. उनकी पत्नी, वरिष्ठ आईएएस अधिकारी अमनीत पी. कुमार ने भी शिकायत दर्ज कराई, जिसमें एससी/एसटी एक्ट के तहत कार्रवाई की मांग की गई है.
पर राहुल गांधी की विजिट के थोड़ी देर बाद ही खबर आती है कि एक हरियाणा पुलिस का एक एएसआई संदीप कुमार लाठर ने खुद को गोली मारकर सुसाइड कर लिया. एएसआई ने सुसाइड से पहले एक विडियो रिकॉर्डिंग भी जारी की है. इसके साथ ही उन्होंने एक सुसाइड नोट भी छोड़ा है. मृतक एएसआई ने अपने सुसाइड नोट में दिवंगत आईपीएस अधिकारी वाई पूरन कुमार पर गंभीर आरोप लगाए हैं. एएसआई ने लिखा है कि वाई पूरन कुमार भ्रष्टाचार में लिप्त थे और जातिवाद का सहारा लेकर सिस्टम को हाईजैक कर रहे थे. नोट में एएसआई ने कहा कि उसने भ्रष्ट सिस्टम के खिलाफ शहादत दी है और इस परिवार के खिलाफ निष्पक्ष जांच की मांग की है.
लाठर की सुसाइड ने इस पूरे केस को पलट कर रख दिया है. इसके साथ ही इतिहास में कभी किसी ने अपने सुपर बॉस को निर्दोष साबित करने के लिए सुसाइड जैसा कदम नहीं उठाया था.जाहिर है कि राहुल गांधी और कांग्रेस की रणनीति को भी एएसआई का सुसाइड फेल कर सकता है.
क्या कांग्रेस के साथ फिर से आएंगे आएंगे दलित
राहुल गांधी का दलित आइकॉनिक लीडर बनने का सपना आज का नहीं है. राहुल लगातार जाति जनगणना कराने, संविधान की हिफाजत करने, आरक्षण की सीमा बढ़ाने आदि को लेकर पिछले कई वर्षों से मुखर हैं. इसका फायदा भी उन्होंने उठाया है. 2024 के लोकसभा चुनावों में बीजेपी से दलित वोट टूटकर कांग्रेस को गए हैं.

पश्चिम एशिया में बिगड़े हालातों पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी की बातचीत हुई है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर इसकी जानकारी दी. पीएम मोदी ने कहा है कि उन्हें ट्रंप का फोन आया और पश्चिम एशिया की स्थिति पर बात हुई. भारत तनाव कम करने और जल्द से जल्द शांति बहाल करने का समर्थन करता है. देखें वीडियो.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.







