
हरियाणा में ट्रैक्टर मार्च, पंजाब में बीजेपी नेताओं का घेराव... किसान संगठन आज क्या-क्या करने वाले हैं?
AajTak
Farmers' Protest Updates: आज किसानों के आंदोलन का 5वां दिन है. संयुक्त किसान मोर्चा ने कहा है कि, अगर उनकी मांगें नहीं मानी गईं तो आने वाले दिनों में किसान आंदोलन और तेज होगा.वहीं हरियाणा के किसानों ने ऐलान किया है कि वो आज ट्रैक्टर मार्च निकालेंगे.
Farmers' Protest Updates: कैलेंडर में तारीख बदल रही है लेकिन पंजाब-हरियाणा बॉर्डर पर जमे किसानों के इरादे नहीं बदल रहे. आज किसान आंदोलन 2.O का पांचवां दिन है. अब रविवार को एक बार फिर किसानों और केंद्रीय मंत्रियों के बीच चौथे दौर की वार्ता होगी. जिसमें सरकार को उम्मीद है कि, संवाद से समाधान जरूर निकलेगा.
उधर, संयुक्त किसान मोर्चा ने कहा है कि आने वाले दिनों में किसान आंदोलन की धार और तेज होगी. किसानों ने 18 फरवरी को होने वाली मीटिंग तक अपना दिल्ली कूच वाला मार्च रोक दिया है. वहीं, आज हरियाणा के किसान ट्रैक्टर मार्च निकालेंगे और चंडीगढ़ में बड़े बीजेपी नेताओं के घरों का घेराव भी करेंगे.
शंभू बॉर्डर पर जारी है हंगामा
आंदोलन के चौथे दिन पंजाब-हरियाणा के शंभू बॉर्डर और खनौरी बॉर्डर पर किसान दिल्ली कूच की जिद पर अड़े दिखे. शुक्रवार को किसानों ने भारत बंद का आह्वान किया था. ये भारत बंद संयुक्त किसान मोर्चा ने बुलाया था जिसमें पंजाब के किसानों समेत कई शहरों में इसका छिटपुट असर दिखा. किसान अभी भी MSP की गारंटी समेत 13 मांगों पर अड़े हैं. चौथे दिन भी शंभू बॉर्डर पर किसानों का हंगामा जारी रहा. कई बार पुलिस और किसानों के बीच झड़प हुई.
यह भी पढ़ें: शंभू बॉर्डर पर किसान के बाद पुलिसकर्मी की हुई मौत, इस वजह से ASI की गई जान
पुलिस सब इंस्पेक्टर की मौत

मिडिल ईस्ट में जारी जंग के कारण हालात काफी खराब हो गए हैं. ईरान और इजरायल-अमेरिका के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है, जिसका सबसे बड़ा असर होर्मुज की खाड़ी पर पड़ा है. भारत ने होर्मुज की खाड़ी पर निर्भरता कम करने के लिए अमेरिका से LPG की आपूर्ति को बढ़ावा दिया. इसका परिणाम यह हुआ कि अमेरिका के टेक्सास से निकला जहाज पिक्सिस पायनियर मंगलुरु बंदरगाह पर रविवार सुबह पहुंच गया.

हरियाणा पुलिस ने डिजिटल अपराधियों और रंगदारी मांगने वालों के खिलाफ 'अभेद्य' मोबाइल ऐप लॉन्च कर एक अभूतपूर्व कदम उठाया है. मुख्यमंत्री की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत विकसित ये ऐप संदिग्ध और विदेशी कॉल्स को यूजर तक पहुंचने से पहले ही ब्लॉक कर देगा, जिससे व्यापारियों और आम जनता को मानसिक दबाव से मुक्ति मिलेगी.

मिडिल ईस्ट की जंग अब बेहद खतरनाक मोड़ पर पहुंच गई है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध खत्म करने के लिए 'एग्जिट प्लान' की बात की है, तो दूसरी तरफ इजरायल ने ईरान पर हमले और तेज करने की चेतावनी दी है. शनिवार को ईरान के नतांज परमाणु संयंत्र पर बड़ा हमला हुआ, जिसके बाद ईरान ने अपने दुश्मनों को चेतावनी देते हुए दुनिया भर के पर्यटन स्थलों को निशाना बनाने की धमकी दी है.










