
हरियाणा: मजदूर निकला लुटेरा, केले वाले से कराई रेकी... सुलझी लाखों की लूट की गुत्थी
AajTak
हरियाणा के फतेहाबाद में एक मजदूर लूट का मास्टरमाइंड निकला. पुलिस ने पेट्रोल पंप कर्मचारी से 3 लाख रुपये से ज्यादा की लूट के मामले में एक मजदूर को गिरफ्तार किया है. पुलिस के मुताबिक मजदूर ने ठेले पर केला बेचने वाले से एक महीने तक रेकी करवाई थी.
हरियाणा के फतेहाबाद में लूट की एक ऐसी वारदात हुई है जिसे जानकर आप हैरान रह जाएंगे. इसकी पूरी साजिश एक मजदूर ने रची थी और जब उसने पुलिस के सामने अपनी पूरी कहानी बताई तो पुलिसवाले भी हैरान रह गए. लूट के आरोपी ने केला बेचने वाले से एक महीने तक टारगेट की रेकी करवाई, फिर पिस्टल और बाइक किराये पर ली और 3.10 लाख रुपये की लूट को अंजाम दे दिया.
दरअसल पुलिस ने फतेहादाबाद में 10 दिनों पहले हुई लूट के मामले में एक शातिर मजदूर को उसके एक साथी के साथ गिरफ्तार किया. फतेहाबाद के भूना कस्बे में 10 दिन पहले 20 सितम्बर को पेट्रोल पंप के कर्मचारी के साथ हुई 3.10 लाख रुपये की लूटपाट की घटना को इन्होंने अंजाम दिया गया था.
पुलिस ने इस लूटपाट का खुलासा करते हुए प्रदीप, दीपू उर्फ दीपक को गिरफ्तार किया. प्रदीप भूना का रहने वाला है जबकि दीपक का घर टोहना है. इस मामले में अभी एक आरोपी फरार है जिसकी तलाश की जा रही है.
इस घटना को लेकर डीएसपी जुगल किशोर ने बताया, फतेहाबाद में भूना रोड पर बाईपास पुल के पास से गुजर रहे कुछ बाइक सवार युवकों को पुलिस ने चेकिंग के लिए रोका था. इनसे पूछताछ की गई तो शक के आधार पर राउंडअप किया गया.
बाद में कई ऐसी बातें आरोपियों से मालूम हुईं जिससे इन पर शक गहरा गया. कड़ी पूछताछ करने पर आरोपियों ने कुछ दिन पहले भूना में पेट्रोल पंप पर बंदूक दिखाकर लूटपाट की घटना को अंजान देने में अपनी भूमिका स्वीकार कर ली.
इस लूटपाट का मास्टरमाइंड भूना निवासी प्रदीप है जो दिहाड़ी-मजदूरी का काम करता है. आरोपी प्रदीप ने टोहाना निवासी दीपक को पिस्टल के साथ लूट के लिए हायर किया था.

युद्ध को लेकर आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते क्या हैं, उनकी रणनीति क्या है? दुनिया के मन में ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं. एक ओर ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन और अच्छी बातचीत होने और होर्मुज पर गिफ्ट मिलने की बात की है. पाकिस्तान के जरिये ईरान को 15 सूत्री प्रपोजल भेजे जाने का भी दावा है. तो दूसरी ओर पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती बढ़ रही है. अमेरिका के 1000 अतिरिक्त हवाई सैनिक वहां भेजे जाने की रिपोर्ट्स हैं. पिछले हफ्ते 3 युद्धपोतों के साथ अतिरिक्त नौसैनिकों के रवाना होने की खबर आई थी. अमेरिकी कैंप से आ रहे विरोधाभाषी दावों के बीच ईरान के तेवर कड़े हैं. ईरान बातचीत से इनकार कर रहा है.

Indore Viral Video Truth: इंदौर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों के बीच 149 रुपये लीटर पेट्रोल बिकने के एक वीडियो ने आग में घी डालने का काम किया. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने न केवल जनता को डराया, बल्कि प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए. हालांकि, जब जांच हुई तो कहानी के पीछे का तकनीकी सच कुछ और ही निकला.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.









