
हरियाणा: क्राइम ब्रांच की हिरासत में चोरी के आरोपी की आत्महत्या, न्यायिक जांच के आदेश
AajTak
क्राइम ब्रांच की हिरासत में चोरी के आरोपी 22 वर्षीय आसिफ ने हवालात में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली. घटना के बाद पुलिस कमिश्नरेट ने मामले को गंभीर मानते हुए न्यायिक जांच के आदेश दिए हैं. आरोपी के खिलाफ अलग अलग थाना क्षेत्रों में चोरी के कई मामले दर्ज थे.
क्राइम ब्रांच की कस्टडी में चोरी के एक आरोपी द्वारा आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है. इस घटना ने पुलिस की पूछताछ प्रक्रिया और हिरासत में सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. पुलिस कमिश्नरेट ने इस संवेदनशील मामले को देखते हुए न्यायिक जांच के आदेश जारी कर दिए हैं, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि यह आत्महत्या थी या इसके पीछे कोई और कारण मौजूद है.
जानकारी के अनुसार क्राइम ब्रांच की टीम चोरी के मामलों में आरोपी से पूछताछ कर रही थी. पूछताछ पूरी होने के बाद आरोपी को हवालात में बंद किया गया. आरोप है कि हवालात में बंद किए जाने के कुछ ही समय बाद आरोपी ने खिड़की से फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया.
हवालात में बंद करने के कुछ देर बाद खिड़की से फंदा लगाकर की आत्महत्या
मृतक की पहचान 22 वर्षीय आसिफ के रूप में हुई है. वह राजस्थान के रामपुर का रहने वाला बताया जा रहा है. पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार आसिफ के खिलाफ अलग अलग थाना क्षेत्रों में चोरी के आधा दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज थे. इसी सिलसिले में क्राइम ब्रांच की टीम उसे रिमांड पर लेकर पूछताछ कर रही थी.
पुलिसिया टॉर्चर की आशंका के बीच मामले में न्यायिक जांच के आदेश
गौरतलब है कि जब भी क्राइम ब्रांच किसी आपराधिक छवि वाले आरोपी को रिमांड पर लेकर पूछताछ करती है, तो कई बार पुलिसिया पूछताछ को लेकर सवाल उठते रहे हैं. इस मामले में भी यह आशंका जताई जा रही है कि आरोपी पर पूछताछ के दौरान दबाव या टॉर्चर डाला गया हो सकता है. हालांकि पुलिस की ओर से फिलहाल इस संबंध में कोई स्पष्ट बयान सामने नहीं आया है.

महायुद्ध के 19 दिन हो चुके हैं. मैं इस वक्त इजरायल के तेल अवीव में हूं. आज की रात महायुद्ध में बहुत गंभीर हो सकती है. क्योंकि महायुद्ध अब बेकाबू होने के मोड़ पर पहुंच सकता है. हमारा मकसद डराना नहीं है. ध्यान से इस बात को कहने की वजह समझिएगा. अमेरिका-इजरायल बनाम ईरान की जंग में एक दूसरे पर ताबड़तोड़ वार-पलटवार हो रहे हैं. ताजा खबर ये है कि इजरायल ने ईरान की सबसे बड़े गैस ठिकाने पर हमला किया है. इजरायल ने ये हमला अमेरिका की मदद से किया है. जो दक्षिण पश्चिम ईरान में है.

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर की NSA अजित डोभाल संग बैठक, डिफेंस-इंटेलिजेंस समेत कई मुद्दों पर हुई बात
अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने बुधवार को भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल के साथ बैठक की, जिसमें हिंद-प्रशांत क्षेत्र में सुरक्षा और रणनीतिक सहयोग पर चर्चा हुई. दोनों देशों ने डिफेंस, इंटेलिजेंस और टेक्नोलॉजी में साझेदारी मजबूत करने पर जोर दिया.

ईरान अपने सुरक्षा प्रमुख की मौत के शोक में डूबा हुआ है और इंतकाम की कसमें खा रहा है. उधर इजरायल और अमेरिका इस उम्मीद में हैं कि उसने ईरान के तमाम बड़े नेता, कमांडर और प्रमुख मार दिए हैं, तो अब ईरान सरेंडर करेगा. लेकिन ईरान सरेंडर के मोड में नहीं है. इस बीच दुनिया हैरान है कि जब इजरायल और अमेरिका इतने हमले कर रहा है तो ईरान के सुरक्षा प्रमुख खुद को सुरक्षित क्यों नहीं रख पाए. इजरायल ने कैसे अली लारीजानी को मारा.

जैसे जैसे अमेरिका, इजरायल और ईरान का युद्ध आगे बढ़ रहा है वैसे वैसे तबाही की तस्वीरें सामने आ रही हैं, एक तरफ अमेरिका और इजरायल ईरान को निशाना बना रहे हैं उनके शहरों में धमाके कर रहे हैं. दूसरी ओर ईरान भी पलटवार कर रहा है. लेकिन आज सुबह इजरायली हमले के बाद बेरूत का रिहायशी इलाका कब्रगाह में बदल गया और चीख पुकार मचने लगी, इजरायल ने बेरूत में 22 मंजिला इमारत को निशाना बनाया गया.

दिल्ली-एनसीआर में पश्चिमी विक्षोभ के असर से मौसम अचानक बदल गया है. ठंडी हवाएं, बादल और हल्की बारिश से तापमान में गिरावट आई है और लोगों को गर्मी से राहत मिली है. मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक हल्की बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं का अनुमान जताया है. गुरुवार और शुक्रवार के लिए येलो अलर्ट जारी है. तापमान 27 से 31 डिग्री के बीच रह सकता है और 21 मार्च के बाद मौसम धीरे-धीरे साफ होगा.

16 मार्च को वाराणसी में गंगा में नाव पर इफ्तार पार्टी मनाना कुछ मुस्लिम युवकों को महंगा पड़ गया. बीजेपी और हिंदूवादी संगठन का आरोप है कि, इन लोगों ने रोजा इफ्तार पार्टी करने के बाद गंगा नदी में बिरयानी और हड्डियां फेंक दीं. जैसे ही स्थानीय बीजेपी नेता की ओर से इन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई, पुलिस हरकत में आई और आनन फानन में 14 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. अब संत समाज और बीजेपी इसे हिंदुओं के खिलाफ सोची समझी साजिश करार दे रहे हैं तो विपक्ष पूछ रहा है कि, गंगा में इफ्तार पार्टी करने से कौन सा कानून तोड़ा गया जो पुलिस ने इन लोगों को गिरफ्तार कर लिया. सवाल है कि, ये कौन लोग हैं जिन्हें यूपी की अमन शांति रास नहीं आ रही.

जेडीयू नेता केसी त्यागी ने पार्टी की सदस्यता का नवीनीकरण न कराकर अपने राजनीतिक रुख को स्पष्ट कर दिया है. उनके इस कदम को बिहार की बदलती राजनीतिक परिस्थितियों और नेतृत्व परिवर्तन की संभावनाओं से जोड़कर देखा जा रहा है. साथ ही, पार्टी के भीतर नई पीढ़ी के उभार और पुराने नेताओं की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं.






