
हरियाणा के नूंह में ATM से 24 लाख की लूट, गैस कटर से काटकर 5 मिनट में फरार हुए बदमाश
AajTak
हरियाणा के नूंह में फिरोजपुर झिरका-बिवान रोड पर शनिवार तड़के चार अज्ञात बदमाशों ने गैस कटर से एक एटीएम काटकर 24 लाख रुपये लूट लिए. वारदात महज 5 मिनट में अंजाम दी गई. घटना सीसीटीवी में कैद हुई है. पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर चार टीमों का गठन किया है और जांच जारी है.
हरियाणा के नूंह जिले में एक बड़ी वारदात सामने आई है. यहां अज्ञात बदमाशों ने शनिवार तड़के फिरोजपुर झिरका-बिवान रोड पर एक दुकान में लगे एटीएम को गैस कटर से काटकर उसमें रखे 24 लाख रुपये लूट लिए. पुलिस के अनुसार, यह वारदात तड़के करीब 3:30 बजे हुई और महज 5 मिनट में चार बदमाश वारदात को अंजाम देकर कार में फरार हो गए.
जानकारी के मुताबिक, यह एटीएम गुरुग्राम की CMS Info System कंपनी द्वारा लगाया गया था. कंपनी के एक अधिकारी की शिकायत के आधार पर बताया गया कि शुक्रवार दोपहर करीब 1 बजे कैश वैन द्वारा इस एटीएम में 38 लाख रुपये डाले गए थे. चूंकि शनिवार और रविवार को छुट्टियां थीं, इसलिए अतिरिक्त नकदी रखी गई थी.
यह भी पढ़ें: नूंह में ईंट भट्ठे से 23 अवैध बांग्लादेशी गिरफ्तार, बिना दस्तावेजों के कर रहे थे काम
दिनभर में करीब 14 लाख रुपये की निकासी हुई और शेष 24 लाख रुपये एटीएम में बचे हुए थे, जिन्हें चोरों ने लूट लिया. पुलिस का कहना है कि एटीएम बूथ पर दिन के समय एक सुरक्षा गार्ड तैनात रहता है, लेकिन शुक्रवार शाम को उसने शटर बंद कर वहां से चला गया. एटीएम में एक छोटा अलार्म सिस्टम भी था, जिसे चोरों ने तार काटकर निष्क्रिय कर दिया.
सुबह जब स्थानीय लोगों ने एटीएम टूटा देखा तो मौके पर भीड़ जमा हो गई. सूचना मिलते ही पुलिस टीम भी पहुंची. घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी कैमरे में वारदात कैद हो गई है. फिरोजपुर झिरका थाने में अज्ञात बदमाशों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है और पुलिस ने जांच के लिए चार टीमें गठित की हैं. मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारी खुद निगरानी कर रहे हैं. पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा.

नासिक में रेप केस में गिरफ्तार ज्योतिषाचार्य अशोक खरात उर्फ कैप्टन खरात की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं. पुलिस को 58 वीडियो क्लिप मिले हैं और 150 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति का खुलासा हुआ है. शिरडी में ब्लैकमेलिंग का मामला भी एक सामने आया है. इस केस की SIT जांच IPS तेजस्विनी सातपुते कर रही हैं, जांच में कई बड़े खुलासों की संभावना है.

ईरान जंग में अमेरिका ने 16 विमान खो दिए – 12 MQ-9 Reaper ड्रोन (ईरान की मिसाइलों से), 3 F-15 फाइटर और 1 KC-135 टैंकर. ट्रंप ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ में F-16 फाइटर जेट गिराने को झूठा कहा था. अब ईरान में करीब 4000 करोड़ के विमान खो चुके हैं. अब सवाल है कि ट्रंप आगे क्या करेंगे – हमले बढ़ाएंगे या पीछे हटेंगे?

नेताओं से लेकर सेलेब्रिटी तक का भविष्य बताने वाला ‘ज्योतिषी’ अशोक खरात उर्फ कैप्टन खरात खुद अपनी कुंडली पढ़ने में चूक गया. नासिक में रेप केस में उसकी गिरफ्तारी ने सनसनी फैला दी है. क्राइम ब्रांच की कार्रवाई में कई अहम सबूत मिले हैं, जिनमें संदिग्ध वीडियो भी शामिल हैं. अब SIT जांच में जुटी है और इस हाई-प्रोफाइल मामले में बड़े खुलासों की उम्मीद है.

ईरान युद्ध के कारण वैश्विक परिस्थितियों में उत्पन्न संकट का असर अब भी दिख रहा है. तमाम दावों के बीच LPG गैस को लेकर जमीनी हकीकत कुछ और कहानी कह रही है. चंडीगढ़ और आसपास के इलाकों की रसोई पर साफ दिखाई दे रहा है. गैस एजेंसियों पर सुबह से ही ग्राहकों की लंबी कतारें लगी हुई हैं, जो इस संकट की गवाही देती हैं. देखें पंजाब आजतक.

यूरोपीय देशों और जापान ने होर्मुज स्ट्रेट में जहाजों के सुरक्षित आवाजाही लिए सैन्य और कूटनीतिक सहयोग का वादा किया है. दरअसल, ईरान द्वारा वाणिज्यिक जहाजों और कतर-सऊदी के ऊर्जा संयंत्रों पर हमलों से वैश्विक आपूर्ति ठप हो गई है जिसके बाद देश अब ऊर्जा बाजार को स्थिर करने के लिए उत्पादन बढ़ाने पर जोर दे रहे हैं.








