
हरियाणा के नूंह में कुएं की जहरीली गैस ने ली 3 जिंदगियां, एक युवक की हालत गंभीर
AajTak
हरियाणा के नूंह जिले के मंडीखेड़ा गांव में शुक्रवार सुबह कुएं की सफाई के दौरान जहरीली गैस के कारण दम घुटने से तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक युवक की हालत गंभीर है. मृतकों में मुरादबास गांव का एक 19 वर्षीय युवक और मंडीखेड़ा के दो निवासी शामिल हैं. पुलिस ने जांच शुरू कर दी है.
हरियाणा के नूंह जिले के मंडीखेड़ा गांव में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया. इस हादसे में कुएं से निकली जहरीली गैस ने तीन लोगों की जान ले ली, जबकि एक युवक अस्पताल में जिंदगी और मौत से जूझ रहा है. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.
दरअसल, हादसा सुबह करीब 10 बजे हुआ, जब मुरादबास गांव के 19 वर्षीय मोनिस कुएं की सफाई के लिए नीचे उतरे. लेकिन कुछ ही देर में वह बेहोश होकर गिर पड़े. जब गांव के ही राशिद (40), समीर (20) और शौकीन (24) ने उन्हें बचाने के लिए बगैर किसी सुरक्षा उपकरण के कुएं में छलांग लगाई, तो वे भी गैस की चपेट में आ गए.
यह भी पढ़ें: हरियाणा के नूंह में सरकारी स्कूल टीचर ने दी जान... स्टाफ पर लगाया झूठे मुकदमे में फंसाने का आरोप
तीन की मौत, एक की हालत गंभीर
इसहादसे में मोनिस, राशिद और समीर की मौके पर ही दम घुटने से मौत हो गई. वहीं, शौकीन को स्थानीय लोगों और फायर ब्रिगेड की मदद से बाहर निकाला गया और गंभीर हालत में मंडीखेड़ा अस्पताल में भर्ती कराया गया. शौकीन अस्पताल में जिंदगी और मौत से जूझ रहा है.
पुलिस और विशेषज्ञ जांच में जुटे

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










