
हरियाणा की मंडियों में धान बेचने को मजबूर पंजाब के किसान, जानिए क्यों
AajTak
पंजाब का संगरूर मुख्यमंत्री भगवंत मान का जिला है. किसानों का कहना है कि मुख्यमंत्री का होम डिस्ट्रिक्ट है, यही सोचकर हम यहां आए थे. हमे लगा था कि यहां हमें कोई परेशानी नहीं होगी. यहां तो इतनी दिक्कत है कि हमें अपनी फसल लेकर हरियाणा जाना पड़ रहा है.
पंजाब की तकरीबन 1800 से ज्यादा अनाज मंडियों में किसान धान लेकर पहुंचने लगे हैं. हालांकि, यहां आढ़ती हड़ताल पर हैं, जिसके चलते किसानों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. आढ़तियों से पहले यहां मजदूर हड़ताल पर थे. ऐसे में किसान अपनी उपज ट्रैक्टर में भरकर हरियाणा ले जाने को मजबूर हैं.
मुख्यमंत्री के जिले में भी आढ़ती हड़ताल पर
पंजाब का संगरूर मुख्यमंत्री भगवंत मान का जिला है. किसानों का कहना है कि मुख्यमंत्री का होम डिस्ट्रिक्ट है, यही सोचकर हम यहां आए थे. हमे लगा था कि यहां हमें कोई परेशानी नहीं होगी. यहां तो इतनी दिक्कत है कि हमें अपनी फसल लेकर हरियाणा जाना पड़ रहा है.संगरूर के किला भरिया गांव से किसान सुखदेव सिंह अपनी दो एकड़ धान की फसल को मंडी में लेकर आए थे, लेकिन मंडी में खरीद नहीं हो रही है.
सरकार ने क्या कहा?
वहीं, पंजाब के फूड सप्लाई मंत्री लालचंद कटारू चक ने कहा कि पंजाब की तकरीबन सभी 1800 से ज्यादा अनाज मंडियों में धान की खरीद हो रही है. अगर किसी की भी कोई मांग है उसको बैठकर सुना जा रहा है. अभी तक पंजाब में 12 लाख मीट्रिक टन के करीब धान मंडी में आ चुकी है. इसमें 11 लाख से ज्यादा मीट्रिक टन धान की खरीद हो चुकी है. हम हर रोज अलग-अलग अनाज मंडियों में जाकर किसानों और आम लोगों की मुश्किलें सुन रहे हैं.
सरकार की दावे से अलग हैं हालात

13 साल से कोमा में रहे हरीश राणा का आज दक्षिण दिल्ली के ग्रीन पार्क में अंतिम संस्कार कर दिया गया. सुप्रीम कोर्ट से निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति के बाद उनका एम्स में निधन हुआ था. अंतिम विदाई के दौरान माहौल बेहद भावुक रहा. परिवार, रिश्तेदारों और स्थानीय लोगों ने नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि दी. इससे पहले उनके पिता ने एक मैसेज जैसे ही व्हाट्सएप ग्रुप में भेजा, उसे पढ़ते ही लोगों की आंखों से आंसू निकल आए.

क्रिकेटर रिंकू सिंह लखनऊ में आयोजित समारोह में सरकारी नौकरी का नियुक्ति पत्र लेने नहीं पहुंचे. रिंकू को क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी पद मिला है. इस समय वह आईपीएल की तैयारियों में जुटे हैं, जहां वे कोलकाता नाईट राइडर्स के लिए खेलते हैं. उन्हें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने छह अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को नौकरी का लेटर सौंपा और कई खिलाड़ियों को पुरस्कारों से सम्मानित किया.

फेसबुक, इंस्टाग्राम और वॉट्सऐप जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स की मालिक कंपनी मेटा के लिए यह एक बड़ा झटका है. कंपनी ने हमेशा दावा किया है कि वह बच्चों की सुरक्षा के लिए करोड़ों डॉलर खर्च करती है, लेकिन न्यू मेक्सिको की जूरी ने उन दावों को पूरी तरह खारिज कर दिया है. साथ ही दोषी करार देते हुए भारी भरकम जुर्माना लगाया है.










