
हरियाणा: किरण और श्रुति चौधरी ने थामा BJP का दामन, एक दिन पहले ही छोड़ी थी कांग्रेस
AajTak
किरण और श्रुति चौधरी ने कांग्रेस छोड़ते समय दोनों ने पार्टी की राज्य इकाई को 'निजी जागीर' के तौर पर चलाए जाने का आरोप लगाया था. दोनों ही नेत्रियों ने अब भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया है.
हरियाणा में विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस का साथ छोड़ने वालीं एमएलए किरण चौधरी और उनकी पूर्व सांसद बेटी श्रुति चौधरी ने भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया है. दोनों ने एक दिन पहले (मंगलवार) ही कांग्रेस से इस्तीफा दिया था. किरण और श्रुति ने अपने समर्थकों के साथ बीजेपी की सदस्यता ली है.
बता दें कि कांग्रेस छोड़ते समय दोनों ने पार्टी की राज्य इकाई को 'निजी जागीर' के तौर पर चलाए जाने का आरोप लगाया था. उनका इशारा हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा की तरफ था. बता दें कि किरण चौधरी हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री बंसीलाल की बहू हैं. वह भिवानी जिले के तोशाम से मौजूदा विधायक हैं.
इन्होंने दिलाई पार्टी की सदस्यता
इस्तीफा देने से पहले तक श्रुति चौधरी कांग्रेस की हरियाणा इकाई की कार्यकारी अध्यक्ष थीं. दोनों नेत्रियों ने बुधवार को पार्टी मुख्यालय में केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर, पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ, हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और दूसरे वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में भाजपा की सदस्यता ली.
हुड्डा से लेकर बृजेंद्र सिंह ने दिया बयान
किरण और श्रुति चौधरी के कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल होने के बाद राज्य की सियासत गरमा गई है. इस घटनाक्रम के बाद हरियाणा के पूर्व सीएम और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा से लेकर पूर्व सांसद बृजेंद्र सिंह तक का बयान आ चुका है.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.

दिल्ली के करोल बाग इलाके में झंडेवालान मंदिर के पास मंगलवार देर रात एक डबल डेकर अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, वहीं कई अन्य यात्री घायल हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, बस में करीब 25 यात्री सवार थे. फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक, राजस्थान की एक बस हनुमान मंदिर चौक के पास पलट गई. इस दौरान यात्रियों का सामान सड़क पर बिखर गया और 23 यात्री घायल हो गए.

दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, PAK से नेपाल के रास्ते आ रहे विदेशी हथियारों का जखीरा बरामद, 10 गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है. पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश से जुड़े इस नेटवर्क के 10 गुर्गों को गिरफ्तार किया गया है. इनके पास से सब-मशीन गन सहित 21 विदेशी अत्याधुनिक हथियार बरामद हुए हैं जो दिल्ली-एनसीआर के गैंगस्टरों को सप्लाई किए जाने थे.

13 साल से कोमा में रहे हरीश राणा का आज दक्षिण दिल्ली के ग्रीन पार्क में अंतिम संस्कार कर दिया गया. सुप्रीम कोर्ट से निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति के बाद उनका एम्स में निधन हुआ था. अंतिम विदाई के दौरान माहौल बेहद भावुक रहा. परिवार, रिश्तेदारों और स्थानीय लोगों ने नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि दी. इससे पहले उनके पिता ने एक मैसेज जैसे ही व्हाट्सएप ग्रुप में भेजा, उसे पढ़ते ही लोगों की आंखों से आंसू निकल आए.








