
'हम शिवाजी के जमाने से साथ... ', अल्पसंख्यकों के कार्यक्रम में बोले CM शिंदे
AajTak
महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे ने अल्पसंख्यकों के कार्यक्रम में कहा कि हम लोग इस राज्य में साथ मे रहते हैं. लेकिन कुछ लोग हमारे बीच में डर पैदा करते है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस वाले कहते हैं कि शिवसेना मुस्लिम विरोधी है. जबकि ऐसा नहीं है.
महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे की पार्टी शिवसेना ने मुंबई में शिव सेना अल्पसंख्यक मुस्लिम बैठक की. इस दौरान सीएम शिंदे ने कहा कि मुझे लगता है कि गठबंधन की सरकार सत्ता में आने के बाद मुस्लिम समाज का कार्य्रकम पहली बार हो रहा है. शिंदे ने कहा कि हम लोग इस राज्य में साथ मे रहते हैं. लेकिन कुछ लोग हमारे बीच में डर पैदा करते है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस वाले कहते हैं कि शिवसेना मुस्लिम विरोधी है.
कार्यक्रम के दौरान शिंदे ने कहा कि जब तक हम करीब नहीं आएंगे, तब तक कैसे पता चलेगा. शिंदे ने कहा कि शिवजी महाराज के जमाने से हम साथ हैं. मैं आपका तहदिल से स्वागत करता हूं. कार्यक्रम के दौरान सीएम शिंदे ने शिवाजी महाराज को याद करते हुए कहा कि उन्होंने कहा था मुस्लिम महिला और बच्चों के साथ दुर्व्यवहार नहीं होना चाहिए. लिहाजा हमारी सरकार भी शिवाजी महाराज के दिखाए रास्ते पर चलने वाली सरकार है.
आप सब राष्ट्रभक्त हैं. बालासाहब ठाकरे का कहना था कि जो राष्ट्र को मानते हैं, वो हमारे हैं. लेकिन कांग्रेस डर फैलाने का काम करती है. लेकिन हम एक-दूसरे के साथ मिलकर त्योहार मनाते हैं.
शिंदे ने कहा कि गठबंधन सरकार के सत्ता में आने के बाद मुस्लिम समुदाय की इतनी बड़ी सभा पहली बार हो रही है. शिंदे ने कहा कि इस बार 300 पदाधिकारी शिवसेना में शामिल हुए हैं. इसमें वकील और डॉक्टर भी शिव सेना में शामिल हुए हैं.
शिंदे ने कहा कि छत्रपति शिवाजी महाराज की सेना में मुस्लिम समुदाय के कई लोग थे. तब से हम साथ हैं. शिवाजी महाराज सभी को एकजुट कर स्वराज की स्थापना करना चाहते थे. उन्होंने मुस्लिम महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा के साथ-साथ मस्जिद की सुरक्षा का भी ध्यान रखा.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










