
'हम मोबाइल मैन्युफैक्चरिंग हब... Apple को राजनीति नहीं, कंपटीशन की चिंता', ट्रंप के बयान पर बोले भारतीय अधिकारी
AajTak
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने हाल ही में एप्पल से भारत की बजाय अमेरिका में आईफोन उत्पादन करने को कहा. ट्रप के इस बयान को भारत ने ज्यादा तवज्जो नहीं दी है. एक वरिष्ठ सरकारी अधिकारी ने कहा कि भारत आज
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के उस बयान पर भारत ने सधा हुआ रुख अपनाया है, जिसमें उन्होंने Apple को भारत में iPhone बनाना बंद करने और अमेरिका में उत्पादन बढ़ाने को कहा था. भारत सरकार के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि "भारत अब वैश्विक मोबाइल निर्माण का एक मज़बूत केंद्र बन चुका है और कंपनियां यहां की प्रतिस्पर्धात्मकता को देखकर फैसले लेती हैं, ना कि किसी राजनीतिक बयानबाज़ी से."
जब ट्रंप के बयान पर सीधी प्रतिक्रिया मांगी गई, तो अधिकारी ने कोई भी टिप्पणी करने से इनकार कर दिया. हालांकि उन्होंने यह ज़रूर जोड़ा कि 'मेक इन इंडिया' के तहत भारत एक भरोसेमंद विनिर्माण भागीदार बन चुका है और एप्पल जैसी कंपनियां वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धा को ध्यान में रखकर निर्णय लेती हैं.
मैं नहीं चाहता कि Apple भारत में iPhone बनाए- ट्रंप डोनाल्ड ट्रंप ने हाल ही में कतर की राजधानी दोहा में एक कार्यक्रम के दौरान कहा था, "टिम (Apple CEO) मेरे दोस्त हैं लेकिन अब मैं सुन रहा हूं कि वे भारत में iPhone बना रहे हैं. मैं नहीं चाहता कि तुम भारत में बनाओ, अगर तुम भारत का ख्याल रखते हो." ट्रंप ने दावा किया कि उनकी बातचीत के बाद Apple अमेरिका में उत्पादन बढ़ाएगा, लेकिन उन्होंने इसका कोई विवरण नहीं दिया.
यह भी पढ़ें: India vs US Tariff: 'मैं नहीं चाहता आप इंडिया में बनाओ, वो खुद अपना देख लेंगे', एप्पल CEO टिम कुक से बोले ट्रंप
Apple का जवाब भारत को: हमारी योजनाएं नहीं बदलीं PTI की रिपोर्ट के अनुसार, ट्रंप की टिप्पणी के बाद भारत सरकार ने Apple अधिकारियों से संपर्क किया. Apple ने भरोसा दिलाया कि भारत में उनकी विनिर्माण और निवेश योजनाएं यथावत रहेंगी और भारत उनकी वैश्विक आपूर्ति श्रृंखला का एक महत्वपूर्ण हिस्सा बना रहेगा.
भारत में एप्पल का बढ़ता दबदबा भारत में मोबाइल मैन्युफैक्चरिंग तेजी से बढ़ रही है, खासकर एप्पल जैसे वैश्विक दिग्गजों के जरिए. भारत में हर साल करीब 40 मिलियन आईफोन असेंबल किए जा रहे हैं, जो एप्पल के वैश्विक उत्पादन का लगभग 15% है. यह काम मुख्य रूप से ताइवानी कंपनियों फॉक्सकॉन और पेगाट्रॉन द्वारा किया जाता है. टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स, जिसने हाल ही में पेगाट्रॉन की भारत इकाई को अधिग्रहित किया, भी अपनी क्षमता बढ़ा रही है.

क्या मुनीर की सेना काबुल में अपना टारगेट चूक लिया? पाकिस्तान ने अफगानिस्तान में 6 स्ट्राइक्स किए. पाक ने दावा किया है कि कैंप फीनिक्स पर आतंकियों का हथियार गोदाम को टारगेट किया. लेकिन तालिबान ने आरोप लगाया है कि काबुल का ओमिद अस्पताल निशाना बना, जिसमें 400 मौतें हुईं. अस्पताल कैंप से कई किमी दूर है.

नैनीताल में तूफान और ओलावृष्टि से बिजली व्यवस्था दो दिन तक ठप रही, जिससे 80 हजार लोग प्रभावित हुए. इसी बीच गहराते एलपीजी संकट ने हालात और बिगाड़ दिए हैं. गैस की कमी के चलते होटल, ढाबे और रेस्टोरेंट बंद होने लगे हैं, जिससे पर्यटन और स्थानीय कारोबार पर बड़ा असर पड़ा है. बिजली बहाल होने के बाद भी शहर पूरी तरह पटरी पर नहीं लौट पाया है और रोजगार को लेकर चिंता बढ़ गई है.

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने कहा कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज संकट के बीच देश में पेट्रोल और डीजल की पर्याप्त उपलब्धता है. वहीं, बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने चारधाम यात्रा के दौरान बद्रीनाथ मंदिर और केदारनाथ मंदिर के गर्भगृह में गैर-सनातनी व्यक्तियों के प्रवेश पर रोक की बात कही है.

दिल्ली के रूप नगर में 33 साल पुराना लोहे का फुट ओवरब्रिज मंगलवार सुबह गिर गया, जिसमें एक महिला की जान चली गई. यह पुल पहले से ही असुरक्षित घोषित था और जुलाई 2025 से बंद था, फिर भी लोग इसका इस्तेमाल कर रहे थे. सिंचाई मंत्री परवेश साहिब सिंह ने हादसे की जांच के लिए 3 सदस्यों की कमेटी बनाई है और 48 घंटे में रिपोर्ट मांगी है. साथ ही दिल्ली के सभी पुराने पुलों की जांच के आदेश दिए गए हैं.









