
'हम टैरिफ के प्रभावों की बारीकी से जांच कर रहे', ट्रंप के फैसले पर भारत की प्रतिक्रिया, कहा- अमेरिका से बातचीत जारी
AajTak
वाणिज्य मंत्रालय ने एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि हम भारतीय उद्योग प्रतिनिधियों और निर्यातकों समेत सभी संबंधित पक्षों के साथ चर्चा कर रहे हैं, ताकि टैरिफ के आकलन और उनके प्रभाव को समझा जा सके. मंत्रालय इस बदलाव से उत्पन्न संभावित अवसरों का भी अध्ययन कर रहा है.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा भारत पर लगाए गए रेसिप्रोकल टैरिफ (reciprocal tariffs) को लेकर भारत सरकार ने अपनी पहली आधिकारिक प्रतिक्रिया दी है. गुरुवार को वाणिज्य मंत्रालय ने कहा कि हम टैरिफ के प्रभावों की बारीकी से जांच कर रहे हैं, इस मुद्दे पर अमेरिका के साथ बातचीत जारी है.
वाणिज्य मंत्रालय ने एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि हम भारतीय उद्योग प्रतिनिधियों और निर्यातकों समेत सभी संबंधित पक्षों के साथ चर्चा कर रहे हैं, ताकि टैरिफ के आकलन और उनके प्रभाव को समझा जा सके. मंत्रालय इस बदलाव से उत्पन्न संभावित अवसरों का भी अध्ययन कर रहा है.
वित्त मंत्रालय के बयान के अनुसार भारत और अमेरिका की व्यापार टीमें एक व्यापक द्विपक्षीय व्यापार समझौते (Bilateral Trade Agreement) को अंतिम रूप देने के लिए बातचीत कर रही हैं. इन वार्ताओं में सप्लाई चेन एकीकरण, इन्वेस्टमेंट ग्रोथ और टेक्नोलॉजी ट्रांसफर जैसे कई मुद्दों को शामिल किया गया है.
अमेरिका ने भारत पर 27% अतिरिक्त टैरिफ लगाया अमेरिका ने भारत पर 27% का रैसिप्रोकल टैरिफ लगाया है. ट्रंप द्वारा घोषित नए टैरिफ में 5 अप्रैल 2025 से अमेरिका में सभी आयातों पर 10% का बेसलाइन शुल्क और 10 अप्रैल 2025 से अतिरिक्त 17% शुल्क लगाया जाएगा. ये टैरिफ अमेरिका की व्यापक व्यापार नीति का हिस्सा हैं, जो कई देशों, विशेष रूप से भारत को प्रभावित करेगा.
प्रेस विज्ञप्ति में यह भी कहा गया कि अमेरिकी राष्ट्रपति ने एक कार्यकारी आदेश (Executive Order) जारी कर सभी व्यापारिक साझेदारों से इंपोर्ट पर 10% से 50% तक के अतिरिक्त शुल्क लगाए हैं. इस आदेश के अनुच्छेद I के अनुसार भारतीय आयात पर अतिरिक्त 27% शुल्क लगाया गया है.
भारत सरकार की उच्च स्तरीय बैठक

क्या मुनीर की सेना काबुल में अपना टारगेट चूक लिया? पाकिस्तान ने अफगानिस्तान में 6 स्ट्राइक्स किए. पाक ने दावा किया है कि कैंप फीनिक्स पर आतंकियों का हथियार गोदाम को टारगेट किया. लेकिन तालिबान ने आरोप लगाया है कि काबुल का ओमिद अस्पताल निशाना बना, जिसमें 400 मौतें हुईं. अस्पताल कैंप से कई किमी दूर है.

नैनीताल में तूफान और ओलावृष्टि से बिजली व्यवस्था दो दिन तक ठप रही, जिससे 80 हजार लोग प्रभावित हुए. इसी बीच गहराते एलपीजी संकट ने हालात और बिगाड़ दिए हैं. गैस की कमी के चलते होटल, ढाबे और रेस्टोरेंट बंद होने लगे हैं, जिससे पर्यटन और स्थानीय कारोबार पर बड़ा असर पड़ा है. बिजली बहाल होने के बाद भी शहर पूरी तरह पटरी पर नहीं लौट पाया है और रोजगार को लेकर चिंता बढ़ गई है.

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने कहा कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज संकट के बीच देश में पेट्रोल और डीजल की पर्याप्त उपलब्धता है. वहीं, बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने चारधाम यात्रा के दौरान बद्रीनाथ मंदिर और केदारनाथ मंदिर के गर्भगृह में गैर-सनातनी व्यक्तियों के प्रवेश पर रोक की बात कही है.

दिल्ली के रूप नगर में 33 साल पुराना लोहे का फुट ओवरब्रिज मंगलवार सुबह गिर गया, जिसमें एक महिला की जान चली गई. यह पुल पहले से ही असुरक्षित घोषित था और जुलाई 2025 से बंद था, फिर भी लोग इसका इस्तेमाल कर रहे थे. सिंचाई मंत्री परवेश साहिब सिंह ने हादसे की जांच के लिए 3 सदस्यों की कमेटी बनाई है और 48 घंटे में रिपोर्ट मांगी है. साथ ही दिल्ली के सभी पुराने पुलों की जांच के आदेश दिए गए हैं.









