
'हम टूटेंगे नहीं, हमास को तबाह करके ही दम लेंगे...', इजरायली PM नेतन्याहू की चेतावनी
AajTak
नेतन्याहू ने कहा कि मैंने इस जंग के दौरान हमारे अद्भुत योद्धाओं को देखा है, जो अब फ्रंट लाइन में हैं और वे जानते हैं कि पूरा देश उनके पीछे है. हमारे योद्धा इस जंग की भयावहता को समझते हैं. नेतन्याहू की इस बैठक के बाद इजरायली वायु सेना के चीफ ने कहा कि हमारे लड़ाकू विमान और ड्रोन गाजा पट्टी पर आक्रामक तरीके से हमला कर रहे हैं.
हमास से सीधी जंग और लेबनान के आतंकी संगठन हिजबुल्लाह से टक्कर के बीच इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने आज कैबिनेट की अहम बैठक बुलाई. इस दौरान नेतन्याहू ने कहा कि हम हमास को तबाह कर देंगे. नेतन्याहू ने कहा कि युद्ध के दौरान सरकार की ओर से बुलाई गई ये पहली आपातकालीन बैठक है. उन्होंने कहा कि हमास ने हम पर हमले किए और सोचा कि हम टूट जाएंगे, लेकिन हम हमास को पूरी तरह खत्म कर देंगे. उन्होंने कहा कि हम एक टीम के रूप में एकजुट होकर चौबीसों घंटे काम कर रहे हैं. हमारी एकता दुश्मन और दुनिया को एक स्पष्ट संदेश देने वाली है.
नेतन्याहू ने कहा कि मैंने इस जंग के दौरान हमारे अद्भुत योद्धाओं को देखा है, जो अब फ्रंट लाइन में हैं और वे जानते हैं कि पूरा देश उनके पीछे है. हमारे योद्धा इस जंग की भयावहता को समझते हैं, वह हमारे दुश्मनों को खत्म करने के लिए किसी भी वक्त खतरनाक एक्शन लेने के लिए पूरी तरह तैयार हैं.
प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने उन परिवारों के प्रतिनिधियों से मुलाकात की, जिनके परिवार के सदस्यों को पिछले हफ्ते हमास के आतंकियों ने बंधक बना लिया था. बताया जा रहा है कि हमास ने इजरायल के 150-200 लोगों को बंधक बना रखा है, जिनमें महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग भी शामिल हैं. जबकि बंधकों में से कई के पास विदेशी नागरिकता भी है.
नेतन्याहू की इस बैठक के बाद इजरायली वायु सेना के चीफ ने कहा कि हमारे लड़ाकू विमान और ड्रोन गाजा पट्टी पर आक्रामक तरीके से हमला कर रहे हैं, ताकि दुश्मन की ओर से जमीन से किए जाने वाले संभावित हमले के खतरे को जितना जल्दी हो सके खत्म किया जा सके. उन्होंने कहा कि हम अपने ऑपरेशन के लिए क्षेत्र तैयार कर रहे हैं.
वायुसेना प्रमुख मेजर जनरल तोमर बार ने कहा कि जमीन और हवा से जितना संभव हो सके उतने खतरों को हटाया जा रहा है. उन्होंने कहा कि हम आक्रामक तरीके से वही करेंगे, जो जरूरी है. उन्होंने कहा कि वायु सेना जमीनी बलों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम करेगी. इजरायल की वायुसेना के चीफ ने कहा कि इजरायली वायुसेना का ध्यान गाजा पट्टी में लड़ाई पर केंद्रित है, लेकिन साथ ही हम नॉर्थ में होने वाले किसी भी खतरे से निपटने के लिए तैयार हैं.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.

'ईरान से कोई खतरा नहीं था, मैं जंग के खिलाफ...', सीनियर ऑफिसर ने चिट्ठी लिखकर ट्रंप को भेजा इस्तीफा!
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के फैसले पर यूं तो सवाल उठ रहे थे. लेकिन इसका मुखर विरोध पहली बार हुआ है. अमेरिका के काउंटर टेररिज्म सेंटर के डायरेक्टर ने ट्रंप की नीतियों पर तीखी टिप्पणी की है और कहा है कि ईरान से अमेरिका को फिलहाल किसी तरह का खतरा नहीं था.

IRAN-USA-ISRAEL War की वजह से देश में रसोई गैस सिलेंडर की कमी की खबरें देश भर से आ रही हैं. गैस की किल्लत को लेकर आज भोपाल और लखनऊ में प्रदर्शन भी हुए. मुंबई में लोगों के लिए खाने पीने की चीजें महंगी हो गई हैं. इन खबरों के बीच एक अच्छी खबर आ रही है कि गैस टैंकर से भरे दो जहाज आज भारत पहुंचे। देखें वीडियो.

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसी है भारत की 3 लाख मीट्रिक टन LPG, सरकार ने बताया जहाजों का 'एग्जिट प्लान'
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे भारतीय जहाजों को लेकर भारत सरकार के अधिकारियों ने मंगलवार को प्रेस ब्रीफिंग में ताजा अपडेट दिया. शिपिंग मिनिस्ट्री के स्पेशल सेक्रेटरी राजेश कुमार सिन्हा ने बताया कि होर्मुज में अब भी भारतीय ध्वज वाले करीब 22 जहाज फंसे हैं, जिनमें से 6 लिक्विड पेट्रोलियम गैस कैरियर हैं. इन जहाजों की भी होर्मुज से सुरक्षित निकासी के लिए ईरान के साथ बातचीत चल रही है.








