
'हम एक कदम पीछे हटे हैं, आगे बढ़ेंगे', Tomar के इस बयान पर Sujewala बोले- सरकार खत्म करती है, कृषि मंत्री कहते हैं कानून फिर लाएंगे
ABP News
Surjewala Vs Tomar: सुरजेवाला ने कहा कि मोदी जी 3 काले कृषि कानूनों के लिए माफी मांगते हैं, देश के कृषि मंत्री उन कानूनों को एक बार फिर सही बताते हैं.
Randeep Surjewala Slams Narendra Singh Tomar: किसानों की घर वापसी के बाद कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला (Randeep Surjewala) ने किसान विरोधी षडयंत्र की आशंका जाहिर की है. उन्होंने कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर (Narendra Singh Tomar) के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए सरकार पर हमला बोला है. उन्होंने ट्वीट के जरिए आरोप लगाते हुए कहा है कि किसान विरोधी षड्यंत्र का पर्दाफाश. चुनाव के बाद किसानों पर फिर वार होगा.
सुरजेवाला (Surjewala) ने कहा कि मोदी जी (Narendra Modi) 3 काले कृषि कानूनों के लिए माफी मांगते हैं, देश के कृषि मंत्री उन कानूनों को एक बार फिर सही बताते हैं. मोदी सरकार (Modi Government) 3 काले कानून खत्म करती है, कृषि मंत्री (Agriculture Minister) कहते हैं कानून फिर लाएंगे. सुरजेवाला ने नरेंद्र सिंह तोमर के बयान का एक वीडियो भी ट्वीट किया है.

रामनवमी पर सीएम धामी ने दी सौगात, देहरादून-पिथौरागढ़ विमान सेवा शुरू, सिर्फ 1 घंटे में पूरा होगा सफर
Dehradun News In Hindi: सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि रामनवमी के अवसर पर शुरू हुई यह सेवा न केवल आम लोगों की सुविधा बढ़ाएगी, बल्कि सामरिक दृष्टि से भी बेहद महत्वपूर्ण है.












