
'हमेशा मुश्किल काम करें और किसी की नकल न करें...', साहित्यकार राजाराम का युवाओं को संदेश
AajTak
साहित्यकार राजाराम ने युवा पीढ़ी को संदेश देते हुए कहा कि मैंने अपने शुरुआती दौर में कभी भी कोई आसान काम नहीं किया. कभी किसी की नकल नहीं की. उन्होंने कहा कि कभी नकल नहीं करनी चाहिए. यह सोचकर काम करना चाहिए जो काम दूसरे नहीं कर सकते, वह हमें करना चाहिए.
95 साल के साहित्यकार राजाराम जैन को पद्मश्री सम्मान देने का ऐलान किया गया है. वह इसका ऐलान होने के बाद बहुत खुश हैं. उन्होंने कहा कि ये सब बरसों पुराना सपना साकार होने जैसा है. साथ ही कहा कि उन्होंने कभी कल्पना भी नहीं की थी कि उनको इतना बड़ा सम्मान मिलेगा.
साहित्यकार राजाराम बताते हैं कि उनके गुरुजनों ने उनसे कहा था कि कभी कोई मामूली काम मत करना. सर्वश्रेष्ठ काम करना, राजाराम जैन का मानना है कि सम्मान कम करने से मिलता है और ऐसा काम करना चाहिए जो कठिन से कठिन हो, जिसे लोग आसानी से समझ भी नहीं सकते, ऐसा काम करना चाहिए.
पद्मश्री राजाराम ने युवा पीढ़ी को संदेश देते हुए कहा कि मैंने अपने शुरुआती दौर में कभी भी कोई आसान काम नहीं किया. कभी किसी की नकल नहीं की. उन्होंने कहा कि कभी नकल नहीं करनी चाहिए. यह सोचकर काम करना चाहिए जो काम दूसरे नहीं कर सकते, वह हमें करना चाहिए. राजाराम जैन ने बताया कि उन्होंने कभी किसी राजनीतिक गुट के दबाव में काम नहीं किया.
राजाराम बताते हैं कि उनके इस अवॉर्ड को जीतने के पीछे उनके परिवार, उनकी दोनों बेटियां और पत्नी का पूरा सहयोग है. राजाराम की बेटी रश्मि जैन ने बताया कि उनके पिता ने लगभग 45 किताबें लिखी हैं. जब उनको यह सम्मान मिला और हमारे पास यह फोन आया कि उन्हें ये सम्मान मिल रहा है तो खुशी की वजह से आंसू नहीं रुक रहे थे. रश्मि जैन ने ये भी बताया कि उन्होंने कठिन परिस्थितियों में अपनी पढ़ाई पूरी की.
पति राजाराम को जब इतना बड़ा सम्मान मिला तो पत्नी विद्यावती अपने आंसू रोक नहीं पाईं. उन्होंने बताया कि यह खुशी के आंसू हैं. उन्होंने बताया कि हमने कभी उम्मीद भी नहीं की थी कि पति को यह सम्मान मिलेगा. विद्यावती ने कहा कि उन्होंने राजाराम से शादी की, तब से संघर्ष कर रही हैं. लेकिन आज संघर्ष का फल मिला है और वह बेहद खुश हैं. विद्यावती ने कहा कि उन्होंने हमेशा अपने पति का सहयोग किया है. विद्यावती की शादी जब राजाराम जैन से हुई थी, तब वह सिर्फ नौवीं क्लास पास थीं लेकिन आज विद्यावती डबल एमए गोल्ड मेडलिस्ट और पीएचडी हैं.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










