
हमें तो बस 'जलील' होना है! इंडिया से हार के बाद पाकिस्तानियों के ये रिएक्शन वायरल
AajTak
पाकिस्तानी फैंस का कहना है कि हारना अब उनके नसीब का हिस्सा बन गया है और अब उन्हें अपनी टीम से कोई उम्मीद नहीं रही.
T20 World Cup के सबसे हाईवोल्टेज मुकाबले में भारतीय टीम ने पाकिस्तान को 61 रनों से हरा दिया (India Vs Pakistan). हर बार की तरह इस बार भी पाकिस्तानी फैंस को अपनी टीम से बहुत उम्मीदें थीं. लेकिन पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने उनकी उम्मीदों पर पानी फेर दिया. मैच खत्म होने के बाद फैंस बहुत निराश और नाराज नजर आए.
हालांकि मैच खत्म हुए 10 से 12 घंटे हो गए हैं. लेकिन अभी सोशल मीडिया पर पाकिस्तानियों के दुख से भरा पड़ा है. पड़ोसी मुल्क से कुछ ऐसे वीडियो आ रहे हैं, जो पाकिस्तानी अपनी क्रिकेट टीम मायूसी दिखा रहे हैं. आइये देखते हैं कुछ ऐसे ही वीडियो.
खुदा के नाम पर तरस खाओ!
एक ये वीडियो वायरल हो, जो पाकिस्तानी क्रिकेट फैंस का है. पाकिस्तान की टीम से मायूस है. हालांकि ये वीडियो कहां का है कब है, इसकी पुष्टि नहीं हो पाई. लेकिन पाकिस्तानी क्रिकेट फैंस अपने टीम से मायूस जाहिर करता हुआ वीडियो वायरल है.
ऐसे ही पाकिस्तानी क्रिएटर सलमान सैफ का वीडियो वायरल है. जो इस कदर नाराज हो गए अपनी टीम को ही खत्म करने की बात कर रहे हैं.
ऐसे ही एक वीडियो वायर है, जहां एक क्रिएटर का जोश भारतीय टीम के प्रदर्शन के बाद ठंडे पड़ जाता है

सेव द चिल्ड्रन की रिपोर्ट के अनुसार मिडिल ईस्ट और आसपास के युद्ध प्रभावित क्षेत्रों में 52 करोड़ बच्चे अपनी पढ़ाई से वंचित हैं. ईरान, इजरायल, जॉर्डन, सऊदी अरब जैसे देशों में स्कूलों पर हमले और शरणार्थी संकट के कारण शिक्षा व्यवस्था गंभीर संकट में है. ऑनलाइन पढ़ाई की कोशिशें संसाधन और इंटरनेट की कमी के कारण विफल रही हैं.

चैत्र नवरात्र की शुरुआत 19 मार्च यानी आज से हो रही है. चैत्र नवरात्र का समय मां दुर्गा की भक्ति और साधना के लिए बेहद पवित्र माना जाता है. नवरात्र के इन 9 दिनों में मां दुर्गा के 9 स्वरूपों की पूरी विधि-विधान के साथ पूजा जाती है. आज तक के कार्यक्रम भाग्य चक्र में शैलेंद्र पांडेय ने बताया कि क्या है कलश स्थापना का मुहूर्त?

2026 में इजरायल और ईरान के बीच जारी युद्ध ने छात्रों की शिक्षा और सुरक्षा को गंभीर संकट में डाल दिया है. इजरायल में स्कूल बंद कर ऑनलाइन क्लासेस शुरू की गई हैं, जबकि बच्चों को बंकरों में पढ़ाई करनी पड़ रही है. ईरान में मिसाइल हमलों ने कई स्कूलों को नुकसान पहुंचाया है और सैकड़ों मासूम बच्चों की जान गई है. यूनेस्को और अन्य संस्थाएं इस युद्ध को एक पीढ़ी के लिए शिक्षा संकट मान रही हैं

Chaitra Navratri 2026: चैत्र नवरात्र का पावन पर्व आज से शुरू होने जा रहा है, जो भक्तों के लिए सुख-समृद्धि के द्वार खोलने वाला है. सनातन धर्म में इन नौ दिनों का विशेष महत्व है, जहां मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की आराधना कर जीवन की नकारात्मकता को दूर किया जा सकता है. आइए जानते हैं कि आज कितने बजे से कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त शुरू होगा.









