
'हमारे यहां के रोड बनवा दें...' वायरल हुआ MP की महिला का Video, पीएम मोदी से की गुजारिश
AajTak
वीडियो में महिला कहती है कि खराब सड़क के कारण काफी दिक्कतें होती हैं. खासतौर पर बारिश के समय लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है. वो वीडियो में सड़क और आसपास की हालत भी दिखाती है.
सोशल मीडिया पर एक महिला का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. लोग इसे खूब शेयर कर रहे हैं. वीडियो में महिला कहती है कि उसकी बात पीएम नरेंद्र मोदी तक पहुंच जानी चाहिए. वो कहती है कि उसके गांव में सड़क नहीं बनी है. कलेक्टर और सांसद तक से लोगों ने मुलाकात कर ली, लेकिन फिर भी सड़क नहीं बनी. कोई अर्जी नहीं सुन रहा. उसने बताया कि खराब सड़क के कारण काफी दिक्कतें होती हैं. खासतौर पर बारिश के समय लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है. वो वीडियो में सड़क और आसपास की हालत भी दिखाती है.
वायरल वीडियो में महिला कहती है, 'मोदी जी हमारे यहां का रोड बनवा दीजिए. आपके सांसद हमारे यहां से सारी 29 सीट जीते हैं. हमारे मध्य प्रदेश के लोगों ने जिताया है. हमारे यहां के लोग सांसद, विधायक, कलेक्टर तक से मिल आए हैं. लेकिन कोई नहीं सुन रहा. कोई अर्जी नहीं सुन रहा. हमने वीडियो भी दिखाया था. यहां के लोगों को चलने तक में बहुत परेशानी आती है. यहां की हालत देख लीजिए. हमारे गांव का नाम खडीखुर्द है. जो सीधी जिले में पड़ता है. जंगल है तो क्या हुआ, रोड तो चाहिए न. यहां कितनी बस पलटती हैं. बरसात में तो और हालत खराब होती है. हमारी सभी से अपील है कि बात मोदी जी तक जानी चाहिए.'
इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर छपरा जिला नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है. इसे अभी तक 1.38 लाख लोगों ने देख लिया है. जबकि इसे 5 हजार से ज्यादा लोगों ने लाइक किया है. सोशल मीडिया यूजर्स पोस्ट पर कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, 'सराहनीय प्रयास, लोग जहां फालतू और अशलील रील बनाते है. ऐसे बनाएं तो सरकार जरूर सुनेगी.' एक अन्य यूजर ने कहा, 'इनका रोड जल्द से जलदी बनना चाहिए. कृपया इनकी बात आगे बढ़ाएं आप लोग.'
(Disclaimer: ये खबर सोशल मीडिया यूजर के दावे पर बनाई गई है. aajtak.in इनके दावे की पुष्टि नहीं करता है.)

Google Pixel 10a यूज करने के बाद आपको इसका रिव्यू बता रहे हैं. ये फोन हाल ही में गूगल ने भारत में लॉन्च किया है. ये गूगल का सबसे सस्ता Pixel स्मार्टफोन है. डिजाइन में कुछ खास नया नहीं है, लेकिन रियर कैमरा को फ्लैट रखा गया है जो प्रीमियम है. रिव्यू में जानते हैं ये फोन रियल वर्ल्ड में कैसा परफॉर्म कर रहा है.

Vida VX2 Plus KKR Limited Edition Launch: विडा ने अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है, जो एक लिमिटेड एडिशन है. ये इलेक्ट्रिक स्कूटर कोलकाता नाइट राइडर्स की थीम पर बेस्ड है. इसमें कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है. ये स्कूटर सिंगल चार्ज में 142 किलोमीटर की रेंज ऑफर करता है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.

CAFE 3 Norms Explained: एक आम आदमी जो पहली बार बाइक से कार पर अपग्रेड करने की सोचता है, तो उसकी विश लिस्ट में बड़ी गाड़ियां नहीं होती हैं. बल्कि एक ऐसी कार होती है, जो छोटी, कम मेंटेनेंस और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो. कैफे-3 नॉर्म्स को लेकर जो चर्चा हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में छोटी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी.










