
'हमारे बच्चे ले गई, गांव को शर्मसार किया', सीमा हैदर पर क्या बोले ससुर और पड़ोसी?
AajTak
सीमा हैदर की सच्चाई जानने के लिए आज तक की टीम पाकिस्तान के जकोबाबाद जिले में उसके ससुराल पहुंची जहां ससुर ने कई खुलासे किए. सीमा हैदर के ससुराल में आसपास के लोगों ने भी उसके भारत आ जाने पर नाराजगी जताई और गुस्से में कहा कि उसने उन्हें शर्मसार कर दिया है. सीमा के ससुर ने बताया कि बहू के अपने ससुराल वालों से बहुत अच्छे संबंध नहीं थे.
प्यार के चक्कर में सरहद पार कर अवैध रूप से भारत आने वाली पाकिस्तानी महिला सीमा हैदर और सचिन की कहानी दोनों देश में चर्चा का विषय बनी हुई है. एक तरफ जहां सुरक्षा एजेंसियां सीमा हैदर के भारत आने की असली मंशा को जानने की कोशिश में जुटी हुई है वहीं दूसरी तरफ आजतक की टीम पाकिस्तान के जकोबाबाद में उस जगह पहुंची जहां से सीमा हैदर की ये कहानी शुरू हुई थी. इसी इलाके में सीमा हैदर का ससुराल है.
कराची से जकोबाबाद पहुंचने में आजतक की टीम को करीब 10 घंटे लगे. आजतक की टीम वहां ये पड़ताल करने पहुंची की सीमा भारत में जो कहानी लोगों को सुना रही है उसमें कितनी सच्चाई है. सीमा हैदर का गांव जकोबाबाद शहर से करीब 60 किलोमीटर दूर है.
जब हम वहां तक पहुंचने की कोशिश कर रहे थे तो अधिकारियों और स्थानीय लोगों ने ये भी बताया कि भारी बारिश के कारण गांव "लाल खां झकरानी" मुख्य सड़क से कट गया है, लेकिन सीमा की सच्चाई जानने के लिए आजतक की टीम बड़ी मुश्किलों से उस गांव तक पहुंच गई. इस गांव में लगभग 100 परिवार रहते हैं. यहां पहुंचने के बाद आज तक की टीम ने सीमा हैदर के ससुर अमीर जान से मुलाकात की.
ससुर ने लगाए गंभीर आरोप
अमीर जान के मुताबिक सीमा हैदर उनके बेटे गुलाम हैदर से शादी करने के बाद कुछ दिनों तक इसी गांव में रही. उन्होंने खुलासा किया कि सीमा पिछले नौ साल में दो बार ही गांव आई थीं. ससुर ने बताया कि सीमा ने कभी उनसे फोन पर बात नहीं की. ससुराल वालों और "सीमा हैदर" के बीच रिश्ते बहुत अच्छे नहीं थे.
अमीर जान ने कहा कि गुलाम हैदर ने उन्हें बताया कि सीमा नेपाल के जरिए भारत के लिए रवाना हो गई है. उसके बाद मैं कराची गया और उसे ढूंढने की कोशिश की लेकिन वो वहां नहीं थी. सीमा हैदर के ससुर ने कहा मीडिया के जरिए हमें पता चला कि वह भारत पहुंच चुकी है.

मिड मार्च में तेज़ गर्मी महसूस हो रही थी. ये सिलसिला पिछले कई दिनों से जारी था. लेकिन फिर बारिश ने ऐसी दस्तक दी है कि पहाड़ों और मैदानों में ठंड लौट आई है. ये सब वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से हुआ. IMD के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ के कारण पहाड़ी क्षेत्रों में 29 मार्च तक बर्फबारी और बारिश जारी रहेगी.

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए गाजियाबाद पुलिस ने नौशाद अली को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया. वह पंचर की दुकान की आड़ में जासूसी कर रहा था. इस गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पकड़े जा चुके हैं. गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की फोटो-वीडियो पाकिस्तान भेजता था. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. 50 सोलर कैमरे लगाने की योजना थी, जिनमें से कुछ बरामद कर जांच जारी है.

मालदीव में 19 मार्च को हुए स्पीडबोट हादसे में गौतम सिंघानिया सुरक्षित बच गए, जबकि एक भारतीय अब भी लापता है. मालदीव पुलिस सेवा के अनुसार, वावू फेलिधू में हुई इस घटना में 7 लोग सवार थे. सिंघानिया को मामूली चोटों के बाद छुट्टी मिल गई. दो घायलों का इलाज जारी है और दो को भारत भेजा गया. पी वी सिंधु ने दो लोगों के निधन की आशंका जताई है, लेकिन आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. हादसे की वजह की जांच जारी है.

IMD के अनुसार, इस सप्ताह उत्तर-पश्चिम भारत में तीन सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ बारिश, तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ आएंगे., जिससे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में मौसम अस्थिर रहेगा. यह स्थिति रबी फसलों जैसे गेहूं, सरसों और चना के लिए खतरा है, क्योंकि तेज हवाएं और बेमौसम बारिश फसलों को नुकसान पहुंचा सकती हैं.

'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.








