
हबीबगंज रेलवे स्टेशन का बदला गया नाम, सीएम शिवराज ने रानी कमलापति के जीवन पर लिखा ब्लॉग
AajTak
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लिखा कि रानी कमलापति भोपाल की अंतिम हिंदु रानी थीं. कमलापति अदम्य साहसी और निडर महिला थीं. नारी अस्मिता,धर्म और संस्कृति की रक्षा के लिये रानी कमलापति ने जल समाधि लेकर इतिहास के पन्नों में अमिट स्थान बनाया है.
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लिखा कि रानी कमलापति भोपाल की अंतिम हिंदू रानी थीं. कमलापति अदम्य साहसी और निडर महिला थीं. नारी अस्मिता,धर्म और संस्कृति की रक्षा के लिये रानी कमलापति ने जल समाधि लेकर इतिहास के पन्नों में अमिट स्थान बनाया है. उन्होंने लिखा कि अपनी महान परंपरा और विरासत का निर्वहन करते हुये रानी कमलापति ने नारी अस्मिता पर चोट नहीं आने दी. उन्हें सबकुछ गवांना पड़ा लेकिन विधर्मियों के आगे वे झुकीं नहीं. चौहान ने लिखा कि रानी कमलापति का जीवन हमें प्रेरणा देता है कि अपने धर्म की रक्षा और कर्तव्य निर्वहन के लिये बलिदान देने से भी पीछे नहीं हटना चाहिए. उन्होंने पूरे ब्लॉग में रानी कमलापति के ऐतिहासिक घटनाक्रम का वर्णन कर नारी अस्मिता के साहस का वर्णन किया है. आपको बता दें कि हबीबगंज रेलवे स्टेशन का नाम रानी कमलापति के नाम में तब्दील कर दिया गया है. शिवराज सरकार ने केंद्र सरकार को प्रस्ताव भेजा था, जिसे मंजूरी मिल गयी. बता दें, 450 करोड़ के प्रोजेक्ट वाले हबीबगंज स्टेशन को पीपीपी मोड पर तैयार किया गया है. हबीबगंज स्टेशन देश का पहला ऐसा स्टेशन बन गया है जहां एयरपोर्ट की तरह वर्ल्ड क्लास सुविधाएं यात्रियों को मिल सकेंगी. इस स्टेशन पर लोग बिना भीड़भाड़ के ट्रेन की बर्थ तक पहुंच सकेंगे. जो यात्री स्टेशन स्टेशन पर उतरेंगे, वे भी दो अलग-अलग मार्गों के जरिये स्टेशन के बाहर सीधे निकल जाएंगे.कैसे पड़ा हबीबगंज नाम? इस रेलवे स्टेशन का नाम हबीब मियां के नाम पर रखा गया है. पहले इसका नाम शाहपुर हुआ करता था. साल 1979 में हबीब मियां ने रेलवे के विस्तार के लिए अपनी जमीन दान पर दी थी, जिसके बाद इस रेलवे स्टेशन का नाम उनके नाम पर पड़ गया. और एमपी नगर का नाम गंज हुआ करता था, जिसके बाद हबीब और गंज को मिलाकर हबीबगंज नाम कर दिया गया.

युद्ध को लेकर आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते क्या हैं, उनकी रणनीति क्या है? दुनिया के मन में ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं. एक ओर ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन और अच्छी बातचीत होने और होर्मुज पर गिफ्ट मिलने की बात की है. पाकिस्तान के जरिये ईरान को 15 सूत्री प्रपोजल भेजे जाने का भी दावा है. तो दूसरी ओर पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती बढ़ रही है. अमेरिका के 1000 अतिरिक्त हवाई सैनिक वहां भेजे जाने की रिपोर्ट्स हैं. पिछले हफ्ते 3 युद्धपोतों के साथ अतिरिक्त नौसैनिकों के रवाना होने की खबर आई थी. अमेरिकी कैंप से आ रहे विरोधाभाषी दावों के बीच ईरान के तेवर कड़े हैं. ईरान बातचीत से इनकार कर रहा है.

Indore Viral Video Truth: इंदौर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों के बीच 149 रुपये लीटर पेट्रोल बिकने के एक वीडियो ने आग में घी डालने का काम किया. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने न केवल जनता को डराया, बल्कि प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए. हालांकि, जब जांच हुई तो कहानी के पीछे का तकनीकी सच कुछ और ही निकला.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.









