
हनीमून पर पत्नी की पीट-पीटकर ली जान, लग्जरी होटल में खून से सनी बॉडी मिली
AajTak
हनीमून के लिए एक कपल लग्जरी होटल में गया था. यहां दो रात बिताने के बाद रिजॉर्ट के कमरे के बाथरूम से खून से लथपथ पत्नी की डेड बॉडी मिली. इसके बाद महिला के पति की तलाश शुरू हुई. पुलिस ने उसे रिजॉर्ट से 2 किलोमीटर दूर एक दूसरे आइलैंड से पकड़ लिया. वह वहां बोट के जरिए भागकर पहुंचा था.
हनीमून पर गई एक महिला फार्मासिस्ट को पीट-पीट कर मार डाला गया. वह एक लग्जरी होटल के बाथरूम में मृत पाई गईं. महिला की हत्या के पीछे उनके पति का ही हाथ बताया जा रहा है. रिपोर्ट के मुताबिक, मर्डर के बाद महिला का पति वहां से एक बोट में सवार होकर फरार हो गया था. वह घटना स्थल से करीब 2 किलोमीटर दूर एक आइलैंड पर छुपा हुआ था.
अमेरिका के मेम्फिस की रहनेवाली 39 साल की क्रिस्टे जिओन चेन की डेड बॉडी 9 जुलाई को मिली थी. वह फिजी के यसावा ग्रुप ऑफ आइलैंड्स पर मौजूद टर्टल आइलैंड रिजॉर्ट में ठहरी थीं. इस रिजॉर्ट का किराया करीब 3 लाख रुपए प्रति रात है.
डेली मेल को मिले चेन की पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक, उनके शरीर पर कई गहरी चोटों के निशान थे. उनके सिर पर भी जोरदार अटैक के निशान मिले.
बता दें कि चेन ने 38 साल के ब्रैडली रॉबर्ट डॉसन से फरवरी में ही शादी की थी. कपल ने हनीमून के पहले दो दिन फिजी में गुजार लिए थे. इसके बाद चेन की हत्या कर दी गई. अब इस मामले में ब्रैडली को गिरफ्तार कर के जेल भेज दिया गया है. ब्रैडली के वकील इकबाल खान ने कहा कि उनके क्लाइंट ने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों को गलत बताया है.
डेली मेल की रिपोर्ट के मुताबिक, 9 जुलाई को चेन और ब्रैडली ब्रेकफास्ट के लिए नहीं उठे थे. इसके बाद उनकी देखरेख के लिए मौजूद बटलर उनके कमरे के पास गया था तो वहां 'do not disturb' का साइन देखा. लेकिन जब वे दोनों लंच के लिए भी बाहर नहीं आए तो बटलर ने दूसरी चाभी से दरवाजा खोल दिया. उसने बाथरूम में बटलर को खून से लथपथ देखा.
होटल मैनेजमेंट ने घटना के बारे में फिजी पुलिस फोर्स को बताया. सूत्रों के मुताबिक, चेन की बॉडी को रिकवर करने के बाद पुलिस ने ब्रैडली की खोज में एक टीम लगा दी. उसे घटना स्थल से 2 किलोमीटर दूर मटाकावालेवु आइलैंड से गिरफ्तार कर लिया गया.

CAFE 3 Norms Explained: एक आम आदमी जो पहली बार बाइक से कार पर अपग्रेड करने की सोचता है, तो उसकी विश लिस्ट में बड़ी गाड़ियां नहीं होती हैं. बल्कि एक ऐसी कार होती है, जो छोटी, कम मेंटेनेंस और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो. कैफे-3 नॉर्म्स को लेकर जो चर्चा हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में छोटी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी.

Aaj 25 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 25 मार्च 2026, दिन- बुधवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, सप्तमी तिथि दोपहर 13.50 बजे तक फिर अष्टमी तिथि, मृगशिरा नक्षत्र शाम 17.33 बजे तक फिर आर्द्रा नक्षत्र, चंद्रमा- मिथुन में, सूर्य- मीन में, विजय मुहूर्त- दोपहर 14.30 बजे से दोपहर 15.19 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 12.27 बजे से दोपहर 13.59 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.











