
हत्या से कुछ घंटे पहले X पर एक्टिव थे बाबा सिद्दीकी, जानें क्या थी उनकी आखिरी पोस्ट
AajTak
शनिवार की रात, जब पूरा देश दशहरा मना रहा था, उसी वक्त एक ऐसी खबर आई जिसने लोगों को झकझोर कर रख दिया. एनसीपी अजित पवार गुट के वरिष्ठ नेता बाबा सिद्दीकी की देर रात, बांद्रा ईस्ट में दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई.
शनिवार की रात, जब पूरा देश दशहरा मना रहा था, उसी वक्त एक ऐसी खबर आई जिसने लोगों को झकझोर कर रख दिया. एनसीपी अजित पवार गुट के वरिष्ठ नेता बाबा सिद्दीकी की देर रात, बांद्रा ईस्ट में दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई.
आनन-फानन में बाबा सिद्दीकी को मुंबई के लीलावती अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्होंने आखिरी सांस ली. इस घटना से शहर और राजनीतिक हलकों में हड़कंप मच गया है. रिपोर्ट्स के अनुसार, बांद्रा ईस्ट में बाबा सिद्दीकी पर गोली चलाई गई, जो कि निर्मल नगर पुलिस स्टेशन क्षेत्र में आता है.
बाबा सिद्दीकी रात 9.15 से 9.20 मिनट के बीच ऑफिस से निकले थे. उनके ऑफिस के पास पटाके फूट रहे थे, इसी का फायदा उठाकर उन्हें हमलावरों ने गोली मार दी.
घटना के तुरंत बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर बाबा सिद्दीकी ट्रेंड करने लगे. लोगों ने मुंबई की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए. बता दें, बाबा सिद्दीकी सोशल मीडिया पर काफी 'एक्टिव' थे
हत्या से कुछ घंटे पहले उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक पोस्ट किया था. सुबह 11:11 बजे उन्होंने दशहरा की शुभकामनाएं देते हुए लिखा था-सभी को दशहरा की शुभकामनाएं! यह दशहरा आप सभी के लिए खुशियां, शांति और समृद्धि लेकर आए.
देखें पोस्ट

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












