
हत्या या आत्महत्या ! ट्रेन की चपेट में आने से मां-बेटी की मौत
AajTak
केरल के अलप्पुझा में 44 साल की महिला और उसकी 15 साल की बेटी की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई. यह आत्महत्या का मामला है या कोई अन्य कारण, इसकी पुष्टि फिलहाल नहीं हुई है. जांच में यह जानकारी सामने आया है कि महिला और उसकी बेटी स्कूटी से रेलवे ट्रैक के पास पहुंची थीं. हालांकि, ट्रेन की चपेट में आने की परिस्थितियां अभी तक स्पष्ट नहीं हो सकी हैं.
केरल के अलप्पुझा में गुरुवार दोपहर एक दर्दनाक हादसा हुआ, जिसमें 44 साल की महिला और उसकी 15 साल की बेटी की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई. पुलिस ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि यह घटना दोपहर करीब 2:30 बजे हुई, जबकि मौत की सूचना अस्पताल से शाम 4 बजे प्राप्त हुई.
न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक अंबालापुझा पुलिस स्टेशन के एक अधिकारी ने बताया कि मां-बेटी की मौके पर ही मौत हो गई थी. हालांकि, यह आत्महत्या का मामला है या कोई अन्य कारण, इसकी पुष्टि फिलहाल नहीं की जा सकती, क्योंकि अभी पंचनामा (इनक्वेस्ट) की प्रक्रिया शुरू नहीं हुई है.
स्कूटी से पहुंची थीं रेलवे ट्रैक पर मां-बेटी
शुरुआती जांच में यह जानकारी सामने आई है कि महिला और उसकी बेटी स्कूटी से रेलवे ट्रैक के पास पहुंची थीं. हालांकि, ट्रेन की चपेट में आने की परिस्थितियां अभी तक स्पष्ट नहीं हो सकी हैं. पुलिस अधिकारी ने बताया कि मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी गई है और मामले की विस्तृत जांच की जा रही है.
स्थानीय लोगों और प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ की जा रही है ताकि यह स्पष्ट हो सके कि यह दुर्घटना थी या फिर आत्महत्या का मामला है. पुलिस इस घटना के विभिन्न पहलुओं की जांच कर रही है. मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.










