
'स्वामी प्रसाद मौर्य राजनीतिज्ञ हैं, विद्वान नहीं' बद्रीनाथ वाले बयान पर बोले शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद
AajTak
बीकेटीसी अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने स्वामी प्रसाद मौर्य के बयान को मानसिक दिवालियापन करार दिया. बदरीनाथ- केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) के अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने श्री बदरीनाथ धाम पर स्वामी प्रसाद मौर्य के बयान को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि सपा तथा कांग्रेस सनातन विरोधी हैं.
बदरीनाथ धाम पर सपा महासचिव स्वामी प्रसाद मौर्य के बयानबाजी के बाद तीर्थ पुरोहित पंडा समाज सहित शंकराचार्य और तमाम हिंदू धर्मावलंबियों में आक्रोश दिखाई दे रहा है. वहीं, मौर्य के बयान पर शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति, अध्यक्ष अजेंद्र अजय सहित बद्रीनाथ धाम के पूर्व धर्माधिकारी भुवन चंद्र उनियाल ने दी प्रतिक्रिया दी है.
स्वामी प्रसाद मौर्य विद्वान नहीं : शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा ''हमने स्वामी प्रसाद मौर्य को टेलीफोन किया था, लेकिन उनसे बात नहीं हो पाई. जिस तरह का वक्तव्य फैलाया जा रहा है वह यह कहते हुए दिखाई दे रहे हैं कि आठवीं शताब्दी तक बद्रीनाथ बौद्ध तीर्थ था और बौद्ध तीर्थ को समाप्त करता बद्रीनाथ जी का मंदिर बनाया. स्वामी प्रसाद मौर्य ना तो धर्म शास्त्र के विद्वान हैं ना ही इतिहास के विद्वान हैं, वह राजनीतिज्ञ है राजनीति को चमकाने के लिए बीच-बीच में ऐसे बयान देते रहते हैं. सनातन धर्म की भावनाओं को बार-बार ठेस पहुंचाते रहते हैं, इससे पहले भी उन्होंने रामचरितमानस को जलाने के लिए प्रेरित किया था.''
मौर्य का ऐसा कहना मानसिक दिवालियापन : बीकेटीसी अध्यक्ष अजेंद्र अजय
वहीं, बीकेटीसी अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने स्वामी प्रसाद मौर्य के बयान को मानसिक दिवालियापन करार दिया. बदरीनाथ- केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) के अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने श्री बदरीनाथ धाम पर स्वामी प्रसाद मौर्य के बयान को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि सपा तथा कांग्रेस सनातन विरोधी हैं.
उन्होंने आगे कहा कि हिंदू तीर्थ स्थलों के बारे में ऐसे बयान देना इन पार्टियों के एजेंडे का हिस्सा है. साथ ही कहा कि कांग्रेस को मौर्य के बयान पर स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए, क्योंकि समाजवादी पार्टी उनके गठबंधन की सहयोगी है. ऐतिहासिक प्रमाण है कि बद्रीनाथ धाम युगों से विद्यमान है. पुराणों व शास्त्रों में बद्रिकाश्रम का वर्णन मिलता है. आदि गुरु शंकराचार्य ने बद्रीनाथ मंदिर का जीर्णोद्धार किया. अत: स्वामी प्रसाद मौर्य के बयान का कोई तार्किक आधार नहीं है.

यूपी में जल जीवन मिशन में लापरवाही पर सरकार ने बड़ा एक्शन लिया है. 12 जिलों के 26 इंजीनियरों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 12 को निलंबित किया गया, जबकि अन्य पर जांच, नोटिस और तबादले की कार्रवाई हुई है. खराब गुणवत्ता, धीमी प्रगति और शिकायतों के बाद यह कदम उठाया गया. सरकार ने स्पष्ट किया है कि हर घर नल योजना में किसी भी तरह की लापरवाही अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

कड़क है नॉर्थ बंगाल की चुनावी चाय! 54 सीटों में छुपा सत्ता का स्वाद, स्विंग वोटर्स करेंगे असली फैसला
उत्तर बंगाल की 54 सीटें पश्चिम बंगाल की सत्ता की चाबी मानी जाती हैं, जहां चुनावी ‘चाय’ का स्वाद हर बार बदलता है. टीएमसी और बीजेपी के बीच सीधी टक्कर में यह इलाका स्विंग जोन की भूमिका निभाता है. चाय बागान, पहाड़ी राजनीति, आदिवासी और राजवंशी वोटबैंक जैसे कई फैक्टर नतीजों को प्रभावित करते हैं. छोटे वोट शिफ्ट भी यहां बड़ा असर डाल सकते हैं, जिससे तय होगा कि राज्य की सत्ता किसके हाथ जाएगी.

मर तो वो 13 साल पहले गया था लेकिन मौत सचमुच तब उसके हिससे में आई जब इस चिता में लेटने के बाद जब हरीश की आत्मा की लाइट यानी रोशनी चिता से उठती इस आग के साथ मिलकर हमेशा-हमेशा के लिए ये दुनिया छोड़ गई. पर इस दुनिया को छोड़ने से पहले हरीश आजादा भारत के इतिहास का पहला भारतीय बन गया जिसे अदालत और अस्पताल ने मिलकर मां-बाप की इच्छा को ध्यान में रखते हुए इच्छामृत्यु दी.










