
स्वाति मालीवाल को बिभव कुमार ने मारे थे 7-8 चांटे... दिल्ली पुलिस की चार्जशीट में सामने आया पूरा वाकया
AajTak
दिल्ली पुलिस ने दिल्ली हाई कोर्ट में जो चार्जशीट दायर की है, उसमें बिभव द्वारा स्वाति को 7 से 8 चांटे मारने की बात कही गई है. दिल्ली पुलिस की चार्जशीट आजतक के हाथ लगी है, जिसमें मालीवाल के साथ मारपीट करने में बिभव कुमार की भूमिका बताई गई है.
आम आदमी पार्टी की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल के साथ मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के करीबी बिभव कुमार द्वारा मारपीट करने के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है. दिल्ली पुलिस ने दिल्ली हाई कोर्ट में जो चार्जशीट दायर की है, उसमें बिभव द्वारा स्वाति को 7 से 8 चांटे मारने की बात कही गई है. दिल्ली पुलिस की चार्जशीट आजतक के हाथ लगी है, जिसमें मालीवाल के साथ मारपीट करने में बिभव कुमार की भूमिका बताई गई है.
दिल्ली पुलिस ने चार्जशीट में कहा है कि घटना के बाद बिभव कुमार मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के साथ थे, आतिशी और संजय सिंह ने मामले में अपने बयान बदले हैं, इससे संदेश पैदा होता है कि स्वाति मालीवाल पर कथित हमले के पीछे कोई बड़ी साजिश थी. मालीवाल ने स्वयं पुलिस से उन पर हमले के पीछे की बड़ी साजिश की जांच करने का आग्रह किया था, क्योंकि आम आदमी पार्टी के नेताओं ने बिभव कुमार के समर्थन में बयान दिए थे और उनका बचाव किया था.
यह भी पढ़ें: 'ऐसे गुंडे को CM आवास में कौन रखता है?' स्वाति मालीवाल केस में बिभव कुमार पर सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी
दिल्ली पुलिस ने संजय सिंह और आतिशी के बारे में कहा है कि दोनों पहले सार्वजनिक रूप से बिभव कुमार द्वारा स्वाति मालीवाल के साथ मारपीट की बात स्वीकारी, फिर पूछताछ के दौरान अपने बयान से पलट गए. दिल्ली पुलिस जांच करेगी कि क्या मालीवाल पर हमले के पीछे कोई षडयंत्र था? पुलिस ने चार्जशीट में यह भी आरोप लगाया है कि दिल्ली सीएम आवास में क्राइम सीन के आसपास मौजूद लगे सीसीटीवी के डीवीआर जब्त किए जाने से पहले, चुनिंदा फुटेज मीडिया में लीक किए गए.
संजय सिंह-आतिशी ने स्टैंड क्यों बदले, इसकी भी जांच
दिल्ली पुलिस यह भी जांच करेगी कि 72 घंटों में ऐसा क्या हुआ जिसके कारण संजय सिंह और आतिशी ने इस मुद्दे पर अपना स्टैंड बदल लिया और किस व्यक्ति के साथ विचार-विमर्श के बाद उनके रुख में यह परिवर्तन आया. बता दें कि घटना के एक दिन बाद 14 मई, 2024 को संजय सिंह ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस किया था, जिसमें उन्होंने कहा था कि बिभव कुमार ने स्वाति मालीवाल के साथ दुर्व्यवहार किया है और उनके खिलफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी. इसके बाद आतिशी ने 17 मई, 2024 को अपनी प्रेस में स्वाति मालीवाल द्वारा लगाए गए आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया था और बिभव कुमार का बचाव किया था.

मिडिल ईस्ट में जारी जंग के कारण हालात काफी खराब हो गए हैं. ईरान और इजरायल-अमेरिका के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है, जिसका सबसे बड़ा असर होर्मुज की खाड़ी पर पड़ा है. भारत ने होर्मुज की खाड़ी पर निर्भरता कम करने के लिए अमेरिका से LPG की आपूर्ति को बढ़ावा दिया. इसका परिणाम यह हुआ कि अमेरिका के टेक्सास से निकला जहाज पिक्सिस पायनियर मंगलुरु बंदरगाह पर रविवार सुबह पहुंच गया.

हरियाणा पुलिस ने डिजिटल अपराधियों और रंगदारी मांगने वालों के खिलाफ 'अभेद्य' मोबाइल ऐप लॉन्च कर एक अभूतपूर्व कदम उठाया है. मुख्यमंत्री की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत विकसित ये ऐप संदिग्ध और विदेशी कॉल्स को यूजर तक पहुंचने से पहले ही ब्लॉक कर देगा, जिससे व्यापारियों और आम जनता को मानसिक दबाव से मुक्ति मिलेगी.

मिडिल ईस्ट की जंग अब बेहद खतरनाक मोड़ पर पहुंच गई है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध खत्म करने के लिए 'एग्जिट प्लान' की बात की है, तो दूसरी तरफ इजरायल ने ईरान पर हमले और तेज करने की चेतावनी दी है. शनिवार को ईरान के नतांज परमाणु संयंत्र पर बड़ा हमला हुआ, जिसके बाद ईरान ने अपने दुश्मनों को चेतावनी देते हुए दुनिया भर के पर्यटन स्थलों को निशाना बनाने की धमकी दी है.










