
स्मॉग और विजिबिलिटी ने रोकी उड़ान! दिल्ली के IGI एयरपोर्ट पर 110 फ्लाइट्स रद्द
AajTak
घने स्मॉग और कम विजिबिलिटी के कारण रविवार को दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उड़ान सेवाएं बुरी तरह प्रभावित रहीं. 110 फ्लाइट्स रद्द हुईं और 370 से ज्यादा उड़ानों में औसतन 26 मिनट की देरी दर्ज की गई. मौसम और कोहरे की मार के बीच दिल्ली की एयर क्वालिटी भी बेहद खराब श्रेणी में रही और एक्यूआई 386 दर्ज किया गया.
घने स्मॉग और कम विजिबिलिटी के कारण रविवार को दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उड़ान सेवाएं बुरी तरह प्रभावित रहीं. अधिकारियों के मुताबिक, कुल 110 उड़ानें रद्द कर दी गईं, जिनमें 59 आने वाली और 51 जाने वाली उड़ानें शामिल हैं. न्यूज एजेंसी पीटीआई के अनुसार, इसके अलावा 370 से ज्यादा उड़ानों में देरी हुई.
26 मिनट की देरी से उड़ीं फ्लाइट्स
फ्लाइट ट्रैकिंग वेबसाइट फ्लाइटरडार24 के आंकड़ों के मुताबिक, उड़ानों में औसतन करीब 26 मिनट की देरी दर्ज की गई, खासकर जाने वाली उड़ानों में. हालांकि इस संकट के बीच, दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड ने दोपहर के आसपास सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा कि एयरपोर्ट पर संचालन सामान्य रूप से जारी है.
इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा आमतौर पर रोजाना करीब 1300 उड़ानों को हैंडल है, ऐसे में मौसम से जुड़ी परेशानियों का यहां असर ज्यादा देखने को मिलता है. बीते कुछ दिनों से घने कोहरे के कारण दिल्ली समेत उत्तर भारत के कई हवाई अड्डों पर उड़ान सेवाएं प्रभावित हो रही हैं.
दिल्ली की हवा बेहद खराब
इस बीच दिल्ली की एयर क्वालिटी भी चिंता का विषय बनी हुई है. केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के मुताबिक रविवार सुबह दिल्ली का एयर क्वालिटी इंडेक्स 386 दर्ज किया गया, जो 'बेहद खराब' श्रेणी में आता है. आंकड़ों के अनुसार शहर के 16 मॉनिटरिंग स्टेशनों पर एक्यूआई 'गंभीर' श्रेणी में रहा, जबकि बाकी स्टेशनों पर हवा 'बेहद खराब' रही.

13 साल से कोमा में रहे हरीश राणा का आज दक्षिण दिल्ली के ग्रीन पार्क में अंतिम संस्कार कर दिया गया. सुप्रीम कोर्ट से निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति के बाद उनका एम्स में निधन हुआ था. अंतिम विदाई के दौरान माहौल बेहद भावुक रहा. परिवार, रिश्तेदारों और स्थानीय लोगों ने नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि दी. इससे पहले उनके पिता ने एक मैसेज जैसे ही व्हाट्सएप ग्रुप में भेजा, उसे पढ़ते ही लोगों की आंखों से आंसू निकल आए.

क्रिकेटर रिंकू सिंह लखनऊ में आयोजित समारोह में सरकारी नौकरी का नियुक्ति पत्र लेने नहीं पहुंचे. रिंकू को क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी पद मिला है. इस समय वह आईपीएल की तैयारियों में जुटे हैं, जहां वे कोलकाता नाईट राइडर्स के लिए खेलते हैं. उन्हें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने छह अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को नौकरी का लेटर सौंपा और कई खिलाड़ियों को पुरस्कारों से सम्मानित किया.

फेसबुक, इंस्टाग्राम और वॉट्सऐप जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स की मालिक कंपनी मेटा के लिए यह एक बड़ा झटका है. कंपनी ने हमेशा दावा किया है कि वह बच्चों की सुरक्षा के लिए करोड़ों डॉलर खर्च करती है, लेकिन न्यू मेक्सिको की जूरी ने उन दावों को पूरी तरह खारिज कर दिया है. साथ ही दोषी करार देते हुए भारी भरकम जुर्माना लगाया है.










