
'स्ट्रॉन्ग रूम में CCTV बंद, आधी रात वैन की एंट्री-एग्जिट', RJD के इन आरोपों पर आया EC का जवाब
AajTak
आरजेडी के हाजीपुर स्ट्रॉन्ग रूम में सेंधमारी के आरोपों पर निर्वाचन आयोग ने जवाब दिया है. आरजेडी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर करके सीसीटीवी का फीड डिस्प्ले स्क्रीन बंद होने और स्ट्रॉन्ग रूम में आधी रात को एक पिकअप वैन के अंदर जाने और कुछ देर बाद बाहर आने का दावा किया था.
राष्ट्रीय जनता दल के स्ट्रॉन्ग रूम की सुरक्षा में सेंध के आरोपों वाले सोशल मीडिया पोस्ट को निर्वाचन आयोग ने भ्रामक और तथ्यों से परे बताया है. दरअसल, सोशल मीडिया पर शनिवार को आरजेडी ने एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें बताया गया था कि वैशाली जिले के हाजीपुर में स्थित स्ट्रॉन्ग रूम में बारी-बारी से अलग-अलग विधानसभाओं का सीसीटीवी बंद कर दिया जाता है. आधी रात को एक पिकअप वैन वहां घुसती है और निकलती है.'
निर्वाचन आयोग ने आरजेडी के इस सोशल मीडिया पोस्ट का संज्ञान लेकर वरिष्ठ अधिकारियों से इन आरोपों की जांच कराई, जिसमें पाया गया कि स्ट्रॉन्ग रूम की सुरक्षा के लिए सीसीटीवी फुटेज के फीड का डिस्प्ले दो जगह पर लगाया गया है. एक कंट्रोल रूम में और दूसरा स्ट्रॉन्ग रूम के पास राजनीतिक दलों और उम्मीदवारों के प्रतिनिधियों के लिए बने एरिया में. कंट्रोल रूम में लगे सीसीटीवी फुटेज के फीड डिस्प्ले लगातार चलते रहे.
निर्वाचन आयोग ने दिया RJD के आरोपों का जवाब
राजनीतिक दलों और प्रत्याशियों के प्रतिनिधियों के लिए बने एरिया में 5 विधानसभा क्षेत्रों में से महनार सीट का सीसीटीवी फुटेज के फीड डिस्प्ले स्क्रीन ऑटो टाइमआउटहोने के कारण कुछ देर बंद रहा, जिसे कुछ मिनट में ही फिर से चालू करा दिया गया. वहीं, कंट्रोल रूम में लगा महनार विधानसभा का सीसीटीवी फुटेज डिस्प्ले स्क्रीन बिना किसी व्यवधान के चालू रहा.
बिहार चुनाव की विस्तृत कवरेज के लिए यहां क्लिक करें
बिहार विधानसभा की हर सीट का हर पहलू, हर विवरण यहां पढ़ें

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










