
स्टेज शो और अच्छे पैसे का लालच... दुबई में फंसी मुंबई की महिला डांसर, 6 दिन तक अंधेरे कमरे में रही कैद
AajTak
मुंबई से सटे मुंब्रा से एक महिला डांसर के साथ दुबई में डांस शो के नाम पर धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है. एक महिला एजेंट की तरफ से पीड़िता को दुबई भेजा गया था. फिलहाल पुलिस उसे दुबई से सुरक्षित बचा लाई है.
महाराष्ट्र के मुंबई से सटे मुंब्रा से एक महिला डांसर के साथ दुबई में डांस शो के नाम पर धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है. जहां महिला को दुबई में 6 दिनों तक बंद अंधेरे कमरे में बंधक बनाकर रखा गया था. फिलहाल पुलिस ने उसे वहां से बचा लिया है. जानकारी मुताबिक पीड़ित महिला को भेजने वाली महिला एजेंट को भी नहीं पता था कि उसे धोखा दिया जा रहा है.
पूरे मामले को लेकर पुलिस रैकेट आदि जैसे एंगल से भी जांच कर रही है. महिला मुंबई से सटे ठाणे शहर की रहने वाली है. पेशे से एक डांस परफॉर्मर है. वह स्टेज शो या डांस परफॉर्मेंस कर अपना गुजर बसर करती है. 25 नवंबर से पहले पीड़ित महिला को एक Whats App ग्रुप पर किसी अन्य महिला डांसर ने एक मैसेज भेजा और कहा कि दुबई में एक स्टेज शो करना है.
यह भी पढ़ें: Video: महिला डांसर के साथ वर्दी में चौकीदार ने किया डांस, वायरल वीडियो पर अधिकारी ने लिया संज्ञान
अच्छा पैसा दिलाने के नाम पर की गई धोखाधड़ी
मैसेज करने वाली महिला ने डांस के एवज में अच्छे पैसे दिलाने का भी वायदा किया. ऐसे में महिला डांसर अच्छे पैसे की चाह में डांस शो करने के लिए राजी हो गई. जिसके लिए संबंधित महिला एजेंट से मुलाकात भी की. पीड़िता के मुताबिक इस मुलाकात में महिला एजेंट ने दुबई के डांस शो से संबंधित स्टेज शो के फोटो और कई अन्य बातों की जानकारियां मोबाइल के जरिए पीड़िता को बताई. इतना ही नहीं मैसेज भेजने वाली महिला ने यह भी कहा कि वह दुबई उसके साथ चलेगी.
हालांकि, जब 25 नवंबर को पीड़ित महिला को दुबई जाना हुआ तो महिला एजेंट ने मना कर दिया. साथ ही कहा कि वह बाद में दुबई आएगी. जिसके बाद महिला एजेंट की बात मानकर पीड़िता 25 नवंबर को गल्फ एयर की फ्लाइट से बहरीन पहुंची. यहां से उसने महिला एजेंट को फोन किया और कहा कि आप कब तक आएंगी. इस पर महिला एजेंट ने कहा कि वह अभी नहीं आ पाएगी, क्योंकि उसके रिश्तेदार की तबीयत खराब है. हालांकि, बहरीन एयरपोर्ट पर उतरने के बाद कैसे एयरपोर्ट से बाहर निकलना है और किससे संपर्क करना है, इसको लेकर महिला एजेंट ने पीड़ित महिला को गाइड कर दिया.

मिडिल ईस्ट में जारी जंग के कारण हालात काफी खराब हो गए हैं. ईरान और इजरायल-अमेरिका के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है, जिसका सबसे बड़ा असर होर्मुज की खाड़ी पर पड़ा है. भारत ने होर्मुज की खाड़ी पर निर्भरता कम करने के लिए अमेरिका से LPG की आपूर्ति को बढ़ावा दिया. इसका परिणाम यह हुआ कि अमेरिका के टेक्सास से निकला जहाज पिक्सिस पायनियर मंगलुरु बंदरगाह पर रविवार सुबह पहुंच गया.

हरियाणा पुलिस ने डिजिटल अपराधियों और रंगदारी मांगने वालों के खिलाफ 'अभेद्य' मोबाइल ऐप लॉन्च कर एक अभूतपूर्व कदम उठाया है. मुख्यमंत्री की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत विकसित ये ऐप संदिग्ध और विदेशी कॉल्स को यूजर तक पहुंचने से पहले ही ब्लॉक कर देगा, जिससे व्यापारियों और आम जनता को मानसिक दबाव से मुक्ति मिलेगी.

मिडिल ईस्ट की जंग अब बेहद खतरनाक मोड़ पर पहुंच गई है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध खत्म करने के लिए 'एग्जिट प्लान' की बात की है, तो दूसरी तरफ इजरायल ने ईरान पर हमले और तेज करने की चेतावनी दी है. शनिवार को ईरान के नतांज परमाणु संयंत्र पर बड़ा हमला हुआ, जिसके बाद ईरान ने अपने दुश्मनों को चेतावनी देते हुए दुनिया भर के पर्यटन स्थलों को निशाना बनाने की धमकी दी है.










