
'स्टांप पेपर पर लिखकर दे सकता हूं कि...', MVA को लेकर अजित पवार ने किया बड़ा दावा
AajTak
शरद पवार के बयान के बाद से ही एमवीए के भविष्य को लेकर कयासों का दौर चल रहा था. इसे लेकर अब शरद पवार के भतीजे अजित पवार का भी बयान आया है. अजित पवार ने ईडी की जयंत पाटिल से पूछताछ, अरविंद केजरीवाल की शरद पवार से मुलाकात को लेकर सवालों के भी जवाब दिए हैं.
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के प्रमुख शरद पवार ने महा विकास अघाड़ी को लेकर कुछ दिन पहले बड़ा बयान दिया था. एनसीपी प्रमुख ने कहा था कि 2024 के लोकसभा चुनाव तक ये गठबंधन रहेगा या नहीं, कहा नहीं जा सकता. शरद पवार के बयान के बाद महाराष्ट्र में विपक्ष के इस गठबंधन के भविष्य को लेकर कयासों का दौर शुरू हो गया था. इसे लेकर अब शरद पवार के भतीजे अजित पवार का बयान आया है.
मंगलवार को पत्रकारों से बात करते हुए अजित पवार ने एमवीए को लेकर सवाल के जवाब में कहा कि गठबंधन में एकजुटता बरकरार है. उन्होंने कहा कि हर किसी को ये अधिकार है कि वो अपने विचार, अपनी बात रख सकता है. अजित पवार ने साथ ही ये भी साफ किया कि महा विकास अघाड़ी में उच्च स्तर पर लिया गया निर्णय ही अंतिम होता है.
उन्होंने ये भी कहा कि मैं स्टांप पेपर पर लिखकर दे सकता हूं कि एमवीए रहेगा और हम साथ मिलकर चुनाव लड़ेंगे. अजित पवार ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के मुंबई दौरे, महाराष्ट्र एनसीपी के अध्यक्ष जयंत पाटिल से ईडी की पूछताछ को लेकर सवालों के भी जवाब दिए. उन्होंने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के सीएम भगवंत मान मुंबई आ रहे हैं.
अजित पवार ने कहा कि केजरीवाल और मान मुंबई पहुंचकर शरद पवार और उद्धव ठाकरे से मुलाकात करेंगे. उन्होंने ये भी कहा कि अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान की शरद पवार और उद्धव ठाकरे के साथ होने वाली मुलाकात के दौरान वे भी मौजूद रहेंगे. अजित पवार ने जयंत पाटिल से प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की पूछताछ को लेकर सवाल पर कहा कि सभी केंद्रीय एजेंसियों को जांच का अधिकार है.
उन्होंने कहा कि हमें जांच में केंद्रीय एजेंसियों का सहयोग करना चाहिए. अजित पवार ने तंज करते हुए कहा कि आपने देखा ही है कि कितने नेता, सांसद और केंद्रीय मंत्री पहले ही वॉशिंग मशीन में धुलकर पवित्र हो चुके हैं. अब उनको चैन की नींद आती है. उन्होंने कहा कि मेरा बस इतना कहना है कि बदले की भावना से कोई कार्रवाई नहीं होना चाहिए.
सबूत हैं तो नोटिस जारी करने का अधिकार

महायुद्ध के 19 दिन हो चुके हैं. मैं इस वक्त इजरायल के तेल अवीव में हूं. आज की रात महायुद्ध में बहुत गंभीर हो सकती है. क्योंकि महायुद्ध अब बेकाबू होने के मोड़ पर पहुंच सकता है. हमारा मकसद डराना नहीं है. ध्यान से इस बात को कहने की वजह समझिएगा. अमेरिका-इजरायल बनाम ईरान की जंग में एक दूसरे पर ताबड़तोड़ वार-पलटवार हो रहे हैं. ताजा खबर ये है कि इजरायल ने ईरान की सबसे बड़े गैस ठिकाने पर हमला किया है. इजरायल ने ये हमला अमेरिका की मदद से किया है. जो दक्षिण पश्चिम ईरान में है.

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर की NSA अजित डोभाल संग बैठक, डिफेंस-इंटेलिजेंस समेत कई मुद्दों पर हुई बात
अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने बुधवार को भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल के साथ बैठक की, जिसमें हिंद-प्रशांत क्षेत्र में सुरक्षा और रणनीतिक सहयोग पर चर्चा हुई. दोनों देशों ने डिफेंस, इंटेलिजेंस और टेक्नोलॉजी में साझेदारी मजबूत करने पर जोर दिया.

ईरान अपने सुरक्षा प्रमुख की मौत के शोक में डूबा हुआ है और इंतकाम की कसमें खा रहा है. उधर इजरायल और अमेरिका इस उम्मीद में हैं कि उसने ईरान के तमाम बड़े नेता, कमांडर और प्रमुख मार दिए हैं, तो अब ईरान सरेंडर करेगा. लेकिन ईरान सरेंडर के मोड में नहीं है. इस बीच दुनिया हैरान है कि जब इजरायल और अमेरिका इतने हमले कर रहा है तो ईरान के सुरक्षा प्रमुख खुद को सुरक्षित क्यों नहीं रख पाए. इजरायल ने कैसे अली लारीजानी को मारा.

जैसे जैसे अमेरिका, इजरायल और ईरान का युद्ध आगे बढ़ रहा है वैसे वैसे तबाही की तस्वीरें सामने आ रही हैं, एक तरफ अमेरिका और इजरायल ईरान को निशाना बना रहे हैं उनके शहरों में धमाके कर रहे हैं. दूसरी ओर ईरान भी पलटवार कर रहा है. लेकिन आज सुबह इजरायली हमले के बाद बेरूत का रिहायशी इलाका कब्रगाह में बदल गया और चीख पुकार मचने लगी, इजरायल ने बेरूत में 22 मंजिला इमारत को निशाना बनाया गया.

दिल्ली-एनसीआर में पश्चिमी विक्षोभ के असर से मौसम अचानक बदल गया है. ठंडी हवाएं, बादल और हल्की बारिश से तापमान में गिरावट आई है और लोगों को गर्मी से राहत मिली है. मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक हल्की बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं का अनुमान जताया है. गुरुवार और शुक्रवार के लिए येलो अलर्ट जारी है. तापमान 27 से 31 डिग्री के बीच रह सकता है और 21 मार्च के बाद मौसम धीरे-धीरे साफ होगा.

16 मार्च को वाराणसी में गंगा में नाव पर इफ्तार पार्टी मनाना कुछ मुस्लिम युवकों को महंगा पड़ गया. बीजेपी और हिंदूवादी संगठन का आरोप है कि, इन लोगों ने रोजा इफ्तार पार्टी करने के बाद गंगा नदी में बिरयानी और हड्डियां फेंक दीं. जैसे ही स्थानीय बीजेपी नेता की ओर से इन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई, पुलिस हरकत में आई और आनन फानन में 14 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. अब संत समाज और बीजेपी इसे हिंदुओं के खिलाफ सोची समझी साजिश करार दे रहे हैं तो विपक्ष पूछ रहा है कि, गंगा में इफ्तार पार्टी करने से कौन सा कानून तोड़ा गया जो पुलिस ने इन लोगों को गिरफ्तार कर लिया. सवाल है कि, ये कौन लोग हैं जिन्हें यूपी की अमन शांति रास नहीं आ रही.

जेडीयू नेता केसी त्यागी ने पार्टी की सदस्यता का नवीनीकरण न कराकर अपने राजनीतिक रुख को स्पष्ट कर दिया है. उनके इस कदम को बिहार की बदलती राजनीतिक परिस्थितियों और नेतृत्व परिवर्तन की संभावनाओं से जोड़कर देखा जा रहा है. साथ ही, पार्टी के भीतर नई पीढ़ी के उभार और पुराने नेताओं की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं.






