
'स्कॉर्पीन पनडुब्बी, तृष्णा उपग्रह, यूपीआई...' जानिए PM मोदी के फ्रांस दौरे से भारत को क्या-क्या हुआ हासिल
AajTak
फ्रांस के दो दिवसीय आधिकारिक दौरे के दौरान पीएम मोदी ने मैक्रों के साथ एक संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में कहा कि अगले 25 साल में भारत-फ्रांस रणनीतिक संबंधों को मजबूत करने के लिए साहसिक और महत्वाकांक्षी लक्ष्यों के साथ एक खाका तैयार किया जा रहा है.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ द्विपक्षीय बातचीत के दौरान कई अहम मुद्दों पर चर्चा की. इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि भारत और फ्रांस मित्र रक्षा क्षेत्र में सभावनाएं तलाशने के साथ-साथ अंतरिक्ष-आधारित समुद्री जागरूकता में सहयोग बढ़ा रहे हैं.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि 'हम अपनी रणनीतिक साझेदारी के 25 साल पूरे होने का जश्न मना रहे हैं. हम पिछले 25 वर्षों की मजबूत नींव के आधार पर महत्वाकांक्षी लक्ष्यों के साथ अगले 25 वर्षों का रोडमैप बना रहे हैं. इसके लिए साहसिक एवं महत्वाकांक्षी लक्ष्य निर्धारित किए जा रहे हैं. इंडियन ऑयल और फ्रांस की टोटल कंपनी के बीच एलएनजी के आयात पर दीर्घकालिक समझौता हुआ है.इससे स्वच्छ ऊर्जा की ओर बढ़ने के हमारे लक्ष्य मजबूत होंगे.'
दोनों देशों ने लॉन्चर्स के क्षेत्र में संयुक्त विकास की योजना का भी ऐलान किया. जबकि न्यूस्पेस इंडिया लिमिटेड और एरियनस्पेस ने वाणिज्यिक लॉन्च सेवाओं पर सहयोग करने के उद्देश्य से पत्र पर हस्ताक्षर किए.
क्या है तृष्णा उपग्रह
भारत और फ्रांस ने पृथ्वी एवं महासागरों के तापमान पर नजर रखने और जलवायु परिवर्तन का अध्ययन करने की खातिर एक संयुक्त पृथ्वी अवलोकन उपग्रह ‘तृष्णा’ के लिए समझौते पर हस्ताक्षर करके अंतरिक्ष क्षेत्र में बड़े सहयोग की भी घोषणा की. दरअसल इसरो और फ्रांसीसी अंतरिक्ष एजेंसी सीएनईएस ने जल चक्र की निगरानी के लिये तृष्णा (TRISHNA) उन्नत उपग्रहों को विकसित करने में भागीदारी की है.
स्कॉर्पीन पनडुब्बियों की ताकत

जंग के 26 दिन हो गए हैं. महायुद्ध अजीब मोड़ पर है. एक तरफ युद्ध विराम के काउंटडाउन की कयासबाजी है. तो दूसरी तरफ युद्ध की विभीषिका है. युद्ध का आगाज कर दुनिया को तबाही की आग में झोंकने वाला अमेरिका अब शांति की माला का जाप कर रहा है. लेकिन ये नहीं बता रहा है कि आखिर अमेरिका की ईरान में बातचीत किससे हो रही है.

आज जंग को 26 दिन बीत चुके हैं. ईरान हार मानने को तैयार नहीं है. ट्रंप अपनी जीत का ऐलान करते जा रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति अब ये दावा कर रहे हैं कि ईरान बातचीत को तैयार है. होर्मुज को लेकर ईरान से गिफ्ट मिलने का दावा भी ट्रंप ने कर दिया है. अमेरिका एक बार फिर भूमिगत परमाणु हथियारों के परीक्षण पर विचार कर रहा है.

सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी संस्थानों और स्कूलों में प्रतिदिन 'वंदे मातरम' गायन अनिवार्य करने के सर्कुलर के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है. अदालत ने याचिका को 'प्री-मैच्योर' करार देते हुए स्पष्ट किया कि सरकार की यह गाइडलाइन केवल एक सलाह है और इसके उल्लंघन पर किसी दंडात्मक कार्रवाई का प्रावधान नहीं है.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.









