
स्कूल में पढ़ाने के साथ अब कुत्ते भी भगाएंगे प्रिंसिपल साहब, छत्तीसगढ़ सरकार के फैसले पर कांग्रेस का एतराज
AajTak
छत्तीसगढ़ में स्कूल शिक्षा विभाग ने सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के बाद नई गाइडलाइन जारी की है, जिसके तहत स्कूल में आवारा कुत्तों की मौजूदगी की निगरानी की जिम्मेदारी प्रिंसिपल पर होगी. विपक्ष कांग्रेस ने इसे शिक्षकों पर अतिरिक्त बोझ बताते हुए आलोचना की और कहा कि यह काम स्थानीय निकायों का है, शिक्षकों का नहीं.
छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग ने सुप्रीम कोर्ट के हालिया आदेशों के बाद स्कूल सुरक्षा को लेकर नई गाइडलाइन जारी की है. इसके तहत अब स्कूलों में या उनके आसपास आवारा कुत्ते पाए जाने पर इसकी निगरानी और रिपोर्टिंग की जिम्मेदारी सीधे प्रिंसिपल या संस्थान प्रमुख की होगी. विभाग ने सभी स्कूलों को यह निर्देश तुरंत लागू करने के लिए कहा है.
स्ट्रे डॉग दिखे तो तुरंत सूचना देनी होगी गाइडलाइन के अनुसार, अगर स्कूल परिसर में या आसपास आवारा कुत्ते दिखाई देते हैं, तो प्रिंसिपल को संबंधित ग्राम पंचायत, जनपद पंचायत या नगर निगम के डॉग-कैचर नोडल अधिकारी को तुरंत इसकी सूचना देनी होगी. इससे पहले ऐसे मामलों की जिम्मेदारी स्थानीय निकायों पर होती थी, लेकिन अब स्कूल प्रशासन को सीधे जिम्मेदार बनाया गया है.
स्कूलों को लगाने होंगे सुरक्षा बैरियर विभाग ने सभी स्कूलों को निर्देश दिया है कि वे कैंपस में कुत्तों की एंट्री रोकने के लिए जरूरी बैरियर और सुरक्षा उपाय लगाएं. बाउंड्री वॉल मजबूत करने, गेट सुरक्षित रखने और प्रवेश मार्गों को नियंत्रित करने जैसी व्यवस्था अनिवार्य की गई है.
कुत्ते के काटने पर स्कूल की जिम्मेदारी अगर किसी बच्चे को कुत्ता काट लेता है, तो स्कूल प्रशासन को तुरंत उसे नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र ले जाना होगा, ताकि समय पर प्राथमिक उपचार मिल सके. विभाग ने स्पष्ट किया कि छात्र सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसमें किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी.
जिले से लेकर क्लस्टर स्तर तक अधिकारियों को निर्देश सभी जिला अधिकारियों, ब्लॉक एजुकेशन ऑफिसरों (BEOs), ब्लॉक रिसोर्स सेंटर (BRCs), क्लस्टर रिसोर्स सेंटर (CRCs) और स्कूल प्रबंधन समितियों को इन गाइडलाइनों को सख्ती से लागू कराने के निर्देश दिए गए हैं.
कांग्रेस ने फैसले को बताया शिक्षकों पर बोझ नई गाइडलाइन पर विपक्ष कांग्रेस ने तीखी प्रतिक्रिया दी है. कांग्रेस के संचार प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि सरकार शिक्षकों को पढ़ाने के बजाय हर दूसरा काम थमा रही है. यह काम स्थानीय निकायों का है, जिनके पास प्रशिक्षित डॉग कैचर और संसाधन मौजूद हैं. उन्होंने कहा कि शिक्षक पहले से ही वोटर लिस्ट रिवीजन जैसे कई कामों में लगे हैं, जिससे पढ़ाई प्रभावित हो रही है. यह फैसले साबित करते हैं कि सरकार शिक्षा को प्राथमिकता नहीं दे रही.

क्या मुनीर की सेना काबुल में अपना टारगेट चूक लिया? पाकिस्तान ने अफगानिस्तान में 6 स्ट्राइक्स किए. पाक ने दावा किया है कि कैंप फीनिक्स पर आतंकियों का हथियार गोदाम को टारगेट किया. लेकिन तालिबान ने आरोप लगाया है कि काबुल का ओमिद अस्पताल निशाना बना, जिसमें 400 मौतें हुईं. अस्पताल कैंप से कई किमी दूर है.

नैनीताल में तूफान और ओलावृष्टि से बिजली व्यवस्था दो दिन तक ठप रही, जिससे 80 हजार लोग प्रभावित हुए. इसी बीच गहराते एलपीजी संकट ने हालात और बिगाड़ दिए हैं. गैस की कमी के चलते होटल, ढाबे और रेस्टोरेंट बंद होने लगे हैं, जिससे पर्यटन और स्थानीय कारोबार पर बड़ा असर पड़ा है. बिजली बहाल होने के बाद भी शहर पूरी तरह पटरी पर नहीं लौट पाया है और रोजगार को लेकर चिंता बढ़ गई है.

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने कहा कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज संकट के बीच देश में पेट्रोल और डीजल की पर्याप्त उपलब्धता है. वहीं, बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने चारधाम यात्रा के दौरान बद्रीनाथ मंदिर और केदारनाथ मंदिर के गर्भगृह में गैर-सनातनी व्यक्तियों के प्रवेश पर रोक की बात कही है.

दिल्ली के रूप नगर में 33 साल पुराना लोहे का फुट ओवरब्रिज मंगलवार सुबह गिर गया, जिसमें एक महिला की जान चली गई. यह पुल पहले से ही असुरक्षित घोषित था और जुलाई 2025 से बंद था, फिर भी लोग इसका इस्तेमाल कर रहे थे. सिंचाई मंत्री परवेश साहिब सिंह ने हादसे की जांच के लिए 3 सदस्यों की कमेटी बनाई है और 48 घंटे में रिपोर्ट मांगी है. साथ ही दिल्ली के सभी पुराने पुलों की जांच के आदेश दिए गए हैं.









