
स्कूल की छत पर लगा मोबाइल टावर हटाने का आदेश, रेडिएशन बच्चों के स्वास्थ्य के लिए खतरा
AajTak
अहमदाबाद में शिवम विद्यालय पर लगे मोबाइल टावर को लेकर शिक्षा विभाग की तरफ से नगर निगम को निरीक्षण करने के लिए आदेश दिए गए थे. अहमदाबाद में गोमतीपुर के स्टेशन ऑफिसर की टीम ने स्कूल पर लगे मोबाइल टावर की जांच के बाद अहमदाबाद के जिला शिक्षा अधिकारी से कहा है कि स्कूल की तरफ से मोबाइल टावर को लेकर फायर विभाग से कोई परमिशन नहीं ली गई है.
अहमदाबाद के अमराईवाड़ी में स्थित शिवम विद्यालय की छत पर लगे मोबाइल टावर को हटाने का आदेश अहमदाबाद के जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा दिया गया है. बच्चों की सेहत, सुरक्षा और शिक्षा को ध्यान में रखकर मोबाइल टावर हटाने के लिए जिला शिक्षा अधिकारी ने स्कूल को में जारी शैक्षणिक सत्र की एग्जाम खत्म होने यानी अप्रेल तक का वक्त दिया है. आदेश का पालन नहीं होने पर स्कूल में चल रहे सभी क्लास को अगले शैक्षणिक सत्र से बंद कर दिया जाएगा.
जिला शिक्षा अधिकारी को स्थानीय स्तर से शिकायत मिली थी कि अमराईवाड़ी स्थित शिवम विद्यालय की छत पर मोबाइल टावर लगाया गया है, इस मोबाइल टावर से निकलने वाले रेडिएशन की वजह से स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों के स्वास्थ्य पर गंभीर असर पड़ सकता है. जांच के दौरान पता चला था कि मोबाइल टावर स्कूल की छत पर लगाने के लिए स्कूल की तरफ से कोई परमिशन नहीं ली गई थी. जिसको ध्यान में रखकर जिला शिक्षा अधिकारी ने स्कूल को मोबाइल टावर हटाने के आदेश जारी किया था.
बिना परमिशन के लगा है टावर
शिवम विद्यालय पर लगे मोबाइल टावर को लेकर शिक्षा विभाग की तरफ से अहमदाबाद नगर निगम को निरीक्षण करने के लिए आदेश दिए गए थे. अहमदाबाद में गोमतीपुर के स्टेशन ऑफिसर की टीम ने स्कूल पर लगे मोबाइल टावर की जांच के बाद अहमदाबाद के जिला शिक्षा अधिकारी से कहा है कि स्कूल की तरफ से मोबाइल टावर को लेकर फायर विभाग से कोई परमिशन नहीं ली गई है. फायर के नियमों के मुताबिक इसके रखरखाव की जिम्मेदारी इस मोबाइल टावर का इस्तेमाल करने वाले की बनती है. मोबाइल टावर की वजह से स्कूल में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के स्वास्थ्य पर टावर से निकलने वाले रेडिएशन की असर हो सकती है, इसके अलावा आग लगने की भी स्पष्ट संभावना है.
रेडिएशन से बच्चों के स्वास्थ्य पर असर पड़ता है
अहमदाबाद फायर ब्रिगेड द्वारा स्कूल में निरीक्षण करने के बाद सौंपे गई रिपोर्ट पर अहमदाबाद शहर के जिला शिक्षा अधिकारी ने कहा कि शिवम विद्यालय की छत पर लगे मोबाइल टावर के रेडिएशन से बच्चों के स्वास्थ्य पर होने वाले असर की चिंता व्यक्त हमे एप्लीकेशन मिली थी. जिसके बाद तुरंत ही बच्चों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखकर स्कूल की छत से मोबाइल टावर हटा लेने के लिए स्कूल को आदेश किए थे. स्कूल ने मोबाइल टावर लगाने के लिए कभी परमिशन शिक्षा विभाग से या फायर विभाग से नहीं ली है.

जंगल में बंदरों के साथ क्रूरता... गले और जबड़े में धंसे मिले नुकीले तीर, आरोपियों पर 25 हजार का इनाम
महाराष्ट्र के ठाणे जिले में स्थित येऊर जंगल में दो बंदरों को तीर मारकर घायल कर दिया गया. यह मामला सामने आया तो खबर वन विभाग के अधिकारियों तक पहुंची. अब इस मामले को लेकर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर तीन टीमें गठित की गई हैं. वहीं आरोपियों के बारे में जानकारी देने वालों के लिए 25,000 का इनाम घोषित किया गया है.

डोनाल्ड ट्रंप के दोबारा अमेरिका की सत्ता में काबिज होने के बाद से ही दुनिया उनके लिए गए बड़े फैसलों से दो-चार हो रही है. इसमें रेसिप्रोकल टैरिफ, वेनेजुएला के राष्ट्रपति को बंधक बनाए जाने, नोबल पुरस्कार या इजरायल के साथ मिलकर ईरान पर हमले का हालिया फैसले शामिल है. कुल मिलाकर दुनियाभर में राष्ट्रपति ट्रंप की मनमानी की चर्चा जोरों पर है. इसी पर आधारित है 'सो सॉरी' का ये गुदगुदा देने वाला एपिसोड.

आंध्र प्रदेश के मार्कपुरम जिले में एक भीषण सड़क हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई. रायवरम के पास लकड़ी की खदानों के नजदीक एक ट्रक ने एक निजी ट्रैवल बस को टक्कर मार दी. अचानक लगी आग में बस पूरी तरह जलकर खाक हो गई. इस घटना में 10 लोग जिंदा जल गए सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल कर्मियों मौके पर पहुंचकर बचाव अभियान शुरू किया. दुर्घटना के समय बस में कितने लोग सवार थे, इसकी अभी पुष्टि नहीं हो पाई है.

यूपी में जल जीवन मिशन में लापरवाही पर सरकार ने बड़ा एक्शन लिया है. 12 जिलों के 26 इंजीनियरों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 12 को निलंबित किया गया, जबकि अन्य पर जांच, नोटिस और तबादले की कार्रवाई हुई है. खराब गुणवत्ता, धीमी प्रगति और शिकायतों के बाद यह कदम उठाया गया. सरकार ने स्पष्ट किया है कि हर घर नल योजना में किसी भी तरह की लापरवाही अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी.









