
सौराष्ट्र यूनिवर्सिटी में महात्मा गांधी पर कविता से विवाद, कांग्रेस बोली- ये देश का अपमान
AajTak
इस मामले में गुजरात कांग्रेस के प्रवक्ता निदत बारोट ने कहा है कि देवकृष्ण व्यास ने अपने कविता पाठ में बापू के लिए अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल किया है. इससे ना सिर्फ गुजरात का, बल्कि देश का अपमान हुआ है. बारोट ने मांग की है कि देवकृष्ण व्यास के खिलाफ पुलिस में केस दर्ज होना चाहिए.
गुजरात के राजकोट में सौराष्ट्र यूनिवर्सिटी में गांधी कविता को लेकर नया विवाद खड़ा हो गया है. यहां आजादी के अमृत महोत्सव के तहत अखंड काव्य महांकुभ का आयोजन किया गया था, जिसमें 75 कवियों ने लगातार 24 घंटे तक कविता पाठ किया था. इस महाकुभं में मध्य प्रदेश के कवि देवकृष्ण व्यास ने एक कविता सुनाई. इस कविता के बाद ही विवाद बढ़ गया. कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि कविता में महात्मा गांधी के बारे में कुछ विवादास्पद शब्दों का इस्तेमाल किया गया है.
इस मामले में गुजरात कांग्रेस के प्रवक्ता निदत बारोट ने कहा है कि देवकृष्ण व्यास ने अपने कविता पाठ में बापू के लिए अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल किया है. इससे ना सिर्फ गुजरात का, बल्कि देश का अपमान हुआ है. बारोट ने मांग की है कि देवकृष्ण व्यास के खिलाफ पुलिस में केस दर्ज होना चाहिए.
सौराष्ट्र विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. गिरीश भिमानी ने कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर सौराष्ट्र महाकुंभ काव्य का आयोजन किया गया था. अगर अपमानजनक शब्दों की बात है तो गुजराती विषय के अध्यक्ष से पूछताछ की जाएंगी. पूछताछ के बाद ही इस मामले में ज्यादा जानकारी दे पाएंगे. अगर जांच में कोई दोषी पाया जाता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.

मिडिल ईस्ट में जारी जंग के कारण हालात काफी खराब हो गए हैं. ईरान और इजरायल-अमेरिका के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है, जिसका सबसे बड़ा असर होर्मुज की खाड़ी पर पड़ा है. भारत ने होर्मुज की खाड़ी पर निर्भरता कम करने के लिए अमेरिका से LPG की आपूर्ति को बढ़ावा दिया. इसका परिणाम यह हुआ कि अमेरिका के टेक्सास से निकला जहाज पिक्सिस पायनियर मंगलुरु बंदरगाह पर रविवार सुबह पहुंच गया.

हरियाणा पुलिस ने डिजिटल अपराधियों और रंगदारी मांगने वालों के खिलाफ 'अभेद्य' मोबाइल ऐप लॉन्च कर एक अभूतपूर्व कदम उठाया है. मुख्यमंत्री की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत विकसित ये ऐप संदिग्ध और विदेशी कॉल्स को यूजर तक पहुंचने से पहले ही ब्लॉक कर देगा, जिससे व्यापारियों और आम जनता को मानसिक दबाव से मुक्ति मिलेगी.

मिडिल ईस्ट की जंग अब बेहद खतरनाक मोड़ पर पहुंच गई है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध खत्म करने के लिए 'एग्जिट प्लान' की बात की है, तो दूसरी तरफ इजरायल ने ईरान पर हमले और तेज करने की चेतावनी दी है. शनिवार को ईरान के नतांज परमाणु संयंत्र पर बड़ा हमला हुआ, जिसके बाद ईरान ने अपने दुश्मनों को चेतावनी देते हुए दुनिया भर के पर्यटन स्थलों को निशाना बनाने की धमकी दी है.










