
सौतेले पिता ने की 7 वर्षीय बेटी की हत्या, मां से लड़ाई के बाद घोंटा गला
AajTak
बेंगलुरु में एक पिता ही हत्यारा बन गया और अपनी 7 वर्षीय बेटी की हत्या कर दी. हत्या के बाद से ही आरोपी फरार है. जिसे गिरफ्तार करने के लिए पुलिस सर्च अभियान चला रही है.
बेंगलुरु में 7 वर्षीय बच्ची की उसके सौतेले पिता ने ही हत्या कर दी. इस बात की जानकारी एक पुलिस अधिकारी ने एक न्यूज एजेंसी को दी. अधिकारी के मुताबिक घटना शुक्रवार शाम को हुई, जब बच्ची की मां काम पर गई हुई थी.
पुलिस के अनुसार घर लौटने पर महिला ने अपनी बेटी सिरी को मृत पाया और उसे शक था कि हत्या के पीछे उसका पति दर्शन है, जो घटना के बाद से फरार है. एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि उसकी शिकायत के आधार पर कुंबलगुडु पुलिस स्टेशन में दर्शन के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है.
यह भी पढ़ें: इश्क का जुनून, लव मैरिज की जिद और झगड़े... मां ने बेटे के साथ मिलकर किया बेटी का मर्डर, दहला देगी ऑनर किलिंग की ये कहानी
आरोपी की अभी तक नहीं हो पाई गिरफ्तारी
प्रारंभिक जांच से पता चला है कि सौतेले पिता ने ही बच्ची की गला घोंटकर हत्या की है. हालांकि, उन्होंने कहा कि उसकी मौत के सही कारण का पता लगाने के लिए पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतज़ार किया जा रहा है. अधिकारी ने बताया कि लगभग चार महीने पहले शादी करने वाले इस जोड़े के बीच अक्सर झगड़ा होता था और घरेलू विवाद भी थे.
जांचकर्ताओं को संदेह है कि इसी विवाद के कारण यह घटना हुई है. लेकिन अभी तक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है. पुलिस ने कहा कि आरोपी की गिरफ्तारी के बाद ही घटना का वास्तविक मकसद पता चल सकेगा और उसे पकड़ने के प्रयास जारी हैं.

13 साल से कोमा में रहे हरीश राणा का आज दक्षिण दिल्ली के ग्रीन पार्क में अंतिम संस्कार कर दिया गया. सुप्रीम कोर्ट से निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति के बाद उनका एम्स में निधन हुआ था. अंतिम विदाई के दौरान माहौल बेहद भावुक रहा. परिवार, रिश्तेदारों और स्थानीय लोगों ने नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि दी. इससे पहले उनके पिता ने एक मैसेज जैसे ही व्हाट्सएप ग्रुप में भेजा, उसे पढ़ते ही लोगों की आंखों से आंसू निकल आए.

क्रिकेटर रिंकू सिंह लखनऊ में आयोजित समारोह में सरकारी नौकरी का नियुक्ति पत्र लेने नहीं पहुंचे. रिंकू को क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी पद मिला है. इस समय वह आईपीएल की तैयारियों में जुटे हैं, जहां वे कोलकाता नाईट राइडर्स के लिए खेलते हैं. उन्हें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने छह अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को नौकरी का लेटर सौंपा और कई खिलाड़ियों को पुरस्कारों से सम्मानित किया.

फेसबुक, इंस्टाग्राम और वॉट्सऐप जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स की मालिक कंपनी मेटा के लिए यह एक बड़ा झटका है. कंपनी ने हमेशा दावा किया है कि वह बच्चों की सुरक्षा के लिए करोड़ों डॉलर खर्च करती है, लेकिन न्यू मेक्सिको की जूरी ने उन दावों को पूरी तरह खारिज कर दिया है. साथ ही दोषी करार देते हुए भारी भरकम जुर्माना लगाया है.










