
सोने रिकॉर्डतोड़, आगे गिरेगा भाव या बढ़त रहेगी बरकरार? एक्सपर्ट से जानें
AajTak
सोने की कीमत जीएसटी मिलाकर 10 ग्राम के लिए ₹1 लाख के पार पहुंच गई. 2025 में अब तक सोने के दाम 27% बढ़ चुके हैं. अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोना करीब $3500 प्रति औंस पर है. जानकारों के अनुसार, वैश्विक ब्याज दरों में कटौती, टैरिफ़ और महंगाई की आशंका, और वैश्विक मंदी के डर जैसे कारणों से सोने में ये रिकॉर्ड तेजी आई है.

मिडिल ईस्ट में जारी जंग के कारण हालात काफी खराब हो गए हैं. ईरान और इजरायल-अमेरिका के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है, जिसका सबसे बड़ा असर होर्मुज की खाड़ी पर पड़ा है. भारत ने होर्मुज की खाड़ी पर निर्भरता कम करने के लिए अमेरिका से LPG की आपूर्ति को बढ़ावा दिया. इसका परिणाम यह हुआ कि अमेरिका के टेक्सास से निकला जहाज पिक्सिस पायनियर मंगलुरु बंदरगाह पर रविवार सुबह पहुंच गया.

हरियाणा पुलिस ने डिजिटल अपराधियों और रंगदारी मांगने वालों के खिलाफ 'अभेद्य' मोबाइल ऐप लॉन्च कर एक अभूतपूर्व कदम उठाया है. मुख्यमंत्री की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत विकसित ये ऐप संदिग्ध और विदेशी कॉल्स को यूजर तक पहुंचने से पहले ही ब्लॉक कर देगा, जिससे व्यापारियों और आम जनता को मानसिक दबाव से मुक्ति मिलेगी.











