
सोने की तलवार और मुकुट, मोर वाली गोल्ड की करधनी... जयललिता की वो जब्त संपत्ति जो तमिलनाडु को सौंपी गई
AajTak
ये संपत्तियां लंबे समय से कानूनी विवाद में थीं. जुलाई 2023 में एक विशेष अदालत ने जयललिता के भतीजे और भतीजी- जे. दीपक और जे. दीपा के दावों को खारिज कर दिया था. वे इन संपत्तियों पर अपने उत्तराधिकार का दावा कर रहे थे, लेकिन अदालत ने फैसला सुनाया कि ये संपत्तियां भ्रष्टाचार मामले में जब्त की गई थीं और अब तमिलनाडु सरकार की संपत्ति होंगी.
तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत जे. जयललिता की बेहिसाब संपत्ति से जुड़े मामले में बड़ा कदम उठाते हुए कर्नाटक प्रशासन ने जब्त की गई संपत्तियां तमिलनाडु सरकार को सौंप दी हैं. बेंगलुरु की एक अदालत के आदेश के एक दिन बाद यानी शुक्रवार को यह आधिकारिक हस्तांतरण किया गया.
इन जब्त संपत्तियों में सोने की तलवार, सोने का मुकुट और मोर की आकृति से सजी एक सोने की करधनी शामिल है. इसके अलावा कर्नाटक सरकार के पास 27 किलोग्राम 558 ग्राम सोने के आभूषण, 1,116 किलोग्राम चांदी और 1,526 एकड़ भूमि से संबंधित दस्तावेज भी थे, जिन्हें अब तमिलनाडु सरकार को सौंप दिया गया है. ये संपत्तियां अब तक कर्नाटक विधानसभा (विधान सौधा) के खजाने में सुरक्षित रखी गई थीं.
अदालत और सरकारी अधिकारियों की मौजूदगी में हस्तांतरण प्रक्रिया पूरी की गई. कानूनी कार्यवाही के दौरान जब्त की गई इन संपत्तियों की तस्वीरें भी सामने आई हैं, जिनमें सोने का खूबसूरत मुकुट, नक्काशीदार तलवार और कई कीमती आभूषण नजर आ रहे हैं.

क्रिकेटर रिंकू सिंह लखनऊ में आयोजित समारोह में सरकारी नौकरी का नियुक्ति पत्र लेने नहीं पहुंचे. रिंकू को क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी पद मिला है. इस समय वह आईपीएल की तैयारियों में जुटे हैं, जहां वे कोलकाता नाईट राइडर्स के लिए खेलते हैं. उन्हें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने छह अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को नौकरी का लेटर सौंपा और कई खिलाड़ियों को पुरस्कारों से सम्मानित किया.

फेसबुक, इंस्टाग्राम और वॉट्सऐप जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स की मालिक कंपनी मेटा के लिए यह एक बड़ा झटका है. कंपनी ने हमेशा दावा किया है कि वह बच्चों की सुरक्षा के लिए करोड़ों डॉलर खर्च करती है, लेकिन न्यू मेक्सिको की जूरी ने उन दावों को पूरी तरह खारिज कर दिया है. साथ ही दोषी करार देते हुए भारी भरकम जुर्माना लगाया है.

आज पूरी दुनिया में यही चर्चा है कि ईरान-अमेरिका युद्ध- रुकेगा या फिर महायुद्ध में बदल जाएगा. इस सवाल की वजह है युद्ध को लेकर अमेरिका राष्ट्रपति ट्रंप का दावा. ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले की नई डेडलाइन का एलान किया, वो भी ये कहते हुए कि ईरान की तरफ से युद्धविराम की पेशकश की गई है और दोनों देशों के बीच टेबल पर बातचीत जारी हैं. लेकिन ईरान ने अमेरिकी राष्ट्रपति के दावों को झूठ का पुलिंदा बताया. अब सवाल यही है कि पर्दे के पीछे क्या ईरान और अमेरिका में कोई बातचीत चल रही है, क्या जल्द युद्धविराम की संभावना है, या फिर ट्रंप के दावे में कोई दम नहीं.










