
सोनेलाल पटेल की जयंती के मौके शक्ति प्रदर्शन, एक मंच पर आएंगे शाह, मांझी और निषाद, पल्लवी पटेल भी दिखाएंगी ताकत
AajTak
लखनऊ में आज सोनेलाल पटेल जयंती पर इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है. इस कार्यक्रम में गृहमंत्री अमित शाह के अलावा हम पार्टी के जीतन राम मांझी और संजय निषाद भी शामिल होंगे.
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आज राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) का छोटा रूप दिखाई देने वाला है. यूपी और बिहार के एनडीए सहयोगियों को साधने के लिए गृहमंत्री अमित शाह ने खासतौर पर सोनेलाल पटेल की जयंती के दिन को चुना है.
अनुप्रिया पटेल की पार्टी अपना दल (सोनेलाल) सोनेलाल पटेल की जयंती मना रही है. इस मौके पर मुख्य अतिथि के तौर पर अमित शाह लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में शिरकत करने वाले हैं. अनुप्रिया की पार्टी के इस आयोजन में गृहमंत्री के अलावा राज्य के सीएम योगी आदित्यनाथ, दोनों उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और बृजेश पाठक के अलावा एनडीए के घटक दल भी मौजूद रहेंगे.
इसमें बिहार से हम पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और हाल ही में नीतीश कुमार से अलग हुए जीतन राम मांझी भी हिस्सा लेंगे. इसके अलावा रामदास अठावले और संजय निषाद जैसे सहयोगी भी इस कार्यक्रम में शामिल होंगे.
छोटे दलों को संदेश देना चाहती है BJP
दरअसल, सोनेलाल पटेल की जयंती का दिन अमित शाह ने खासतौर पर चुना है. ताकि, इसके जरिए 2024 का एजेंडा तय किया जा सके और विपक्षी दलों की एकता से हटकर छोटे दलों और सहयोगी दलों को यह संदेश दिया जा सके कि बीजेपी ही पिछड़ों की असल हितैषी है. इसके अलावा इस आयोजन का उद्देश्य छोटे दलों को यह बताना भी है कि बीजेपी उन्हें सम्मान देकर साथ लेकर चलने वाली पार्टी है.
कार्यक्रम में इन दलों की रहेगी सहभागिता

जंग के 26 दिन हो गए हैं. महायुद्ध अजीब मोड़ पर है. एक तरफ युद्ध विराम के काउंटडाउन की कयासबाजी है. तो दूसरी तरफ युद्ध की विभीषिका है. युद्ध का आगाज कर दुनिया को तबाही की आग में झोंकने वाला अमेरिका अब शांति की माला का जाप कर रहा है. लेकिन ये नहीं बता रहा है कि आखिर अमेरिका की ईरान में बातचीत किससे हो रही है.

आज जंग को 26 दिन बीत चुके हैं. ईरान हार मानने को तैयार नहीं है. ट्रंप अपनी जीत का ऐलान करते जा रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति अब ये दावा कर रहे हैं कि ईरान बातचीत को तैयार है. होर्मुज को लेकर ईरान से गिफ्ट मिलने का दावा भी ट्रंप ने कर दिया है. अमेरिका एक बार फिर भूमिगत परमाणु हथियारों के परीक्षण पर विचार कर रहा है.

सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी संस्थानों और स्कूलों में प्रतिदिन 'वंदे मातरम' गायन अनिवार्य करने के सर्कुलर के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है. अदालत ने याचिका को 'प्री-मैच्योर' करार देते हुए स्पष्ट किया कि सरकार की यह गाइडलाइन केवल एक सलाह है और इसके उल्लंघन पर किसी दंडात्मक कार्रवाई का प्रावधान नहीं है.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.









