
सोनीपत: युवक पर तेजाब डालने का मामला, पीड़ित की बुआ बोली- आरोपी युवती को करो अरेस्ट
AajTak
सोनीपत में एक युवती ने युवक पर तेजाब फेंक दिया. वो भी इसलिए कि युवक की बुआ ने महिला से अपने भतीजे की शादी कराने से मना कर दिया था. पीड़ित की बुआ का आरोप है कि पुलिस आरोपी युवती को गिरफ्तार नहीं कर रही है. वहीं, पुलिस ने कहा कि जल्द ही युवती को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.
हरियाणा के सोनीपत में युवती द्वारा युवक पर तेजाब डालने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है. दरअसल, मयूर विहार इलाके में शादी से इनकार करने पर युवती ने युवक पर तेजाब डाल दिया था. पीड़ित पक्ष ने मंगलवार को पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए सोनीपत के एसपी कार्यालय पहुंचकर नारेबाजी की.
परिजनों ने आरोप लगाया है कि पुलिस जानबूझकर महिला की गिरफ्तारी नहीं कर रही है. उन्होंने मांग की है कि आरोपी महिला के खिलाफ कार्रवाई की जाए. जानकारी के अनुसार, मयूर विहार निवासी श्याम अपनी बुआ के पास रहता है. श्याम के माता-पिता का देहांत हो चुका है और उसकी बुआ ने ही उसका पालन पोषण किया है.
करीब एक महीना पहले श्याम की मुलाकात अंजलि नामक युवती से हुई. दोनों के बीच दोस्ती बढ़ी फिर अंजलि अपनी मां के साथ श्याम के घर रिश्ते की बात करने के लिए आई. मगर, श्याम की बुआ अनीता ने इस शादी के लिए इनकार कर दिया.
इसके बाद अंजलि लगातार श्याम का पीछा करती रही. 26 अक्टूबर को जब श्याम घर से बाहर दूध खरीदने गया, तो मौका पाकर अंजलि ने उस पर तेजाब फेंक दिया. इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया. श्याम ने खुद बुआ को इसकी जानकारी दी. वहां मौजूद लोगों ने श्याम को आनन-फानन में एक निजी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया.
बुआ ने लगाए गंभीर आरोप
श्याम की बुआ अनीता ने बताया, "अंजलि सोनीपत के बिधल गांव की रहने वाली है. वह श्याम के साथ शादी करना चाहती थी. अंजलि की पहले भी शादी हो चुकी है. उसका चाल-चलन से ठीक नहीं है. जब यह जानकारी उसके पास पहुंची तो, उन्होंने इस रिश्ते करने से मना किया था. इसी के चलते अंजलि ने श्याम पर तेजाब फेंक दिया.'' अनीता ने कहा कि पुलिस जानबूझकर अंजलि को गिरफ्तार नहीं कर रही है. इसमें पुलिस की मिलीभगत है.

सीजेआई सूर्यकांत एक मामले की सुनवाई के दौरान उस वक्त नाराज हो गए, जब याचिकाकर्ता निखिल कुमार पुनिया के पिता ने CJI के भाई को फोन कर दिया. मामला बौद्ध धर्म अपनाकर अल्पसंख्यक आरक्षण मांगने से जुड़ा है. सुप्रीम कोर्ट पहले ही इसे 'नए तरह का धोखा' बताते हुए जांच के आदेश दे चुका है. सीजेआई ने इसे गंभीर कदाचार मानते हुए अवमानना की चेतावनी दी.

युद्ध को लेकर आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते क्या हैं, उनकी रणनीति क्या है? दुनिया के मन में ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं. एक ओर ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन और अच्छी बातचीत होने और होर्मुज पर गिफ्ट मिलने की बात की है. पाकिस्तान के जरिये ईरान को 15 सूत्री प्रपोजल भेजे जाने का भी दावा है. तो दूसरी ओर पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती बढ़ रही है. अमेरिका के 1000 अतिरिक्त हवाई सैनिक वहां भेजे जाने की रिपोर्ट्स हैं. पिछले हफ्ते 3 युद्धपोतों के साथ अतिरिक्त नौसैनिकों के रवाना होने की खबर आई थी. अमेरिकी कैंप से आ रहे विरोधाभाषी दावों के बीच ईरान के तेवर कड़े हैं. ईरान बातचीत से इनकार कर रहा है.

Indore Viral Video Truth: इंदौर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों के बीच 149 रुपये लीटर पेट्रोल बिकने के एक वीडियो ने आग में घी डालने का काम किया. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने न केवल जनता को डराया, बल्कि प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए. हालांकि, जब जांच हुई तो कहानी के पीछे का तकनीकी सच कुछ और ही निकला.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.








