
सोनीपत में फैक्ट्री में लगी थी आग, मालिक और एक स्टाफ ने तोड़ा दम, 52 मजदूर घायल
AajTak
हरियाणा के कई इंडस्ट्रियल एरिया में गर्मी के चलते फैक्ट्रियों में आग लगने की खबरें सामने आ रही है. मंगलवार को सोनीपत के राई इंडस्ट्रियल एरिया के एक फैक्ट्री में आग लग गई थी. इस आग में फैक्ट्री के मालिक और एक कर्मी की जलकर मौत हो गई. वहीं करीब 52 कर्मी झुलसकर घायल हो गए. कल जब फैक्ट्री में आग लगी थी तो बताया गया था कि ब्वायलर फटने से आग लगी है, लेकिन ब्वायलर एकदम सुरक्षित पाया गया. ऐसे में आग कैसे लगी पुलिस इसके कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है.
सोनीपत के राई इंडस्ट्रियल एरिया में फैक्टरी नंबर 329 सांवरिया एक्सपोर्ट्स नाम की फैक्ट्री में मंगलवार को किसी कारण से आग लग गई थी. बताया जाता है कि कई सिलेंडरो समेत केमिकल ड्रम्स में ब्लास्ट हुआ और देखते ही देखते 52 कर्मचारी झुलस गए. फैक्ट्री में आग लगने के बाद बचाव कार्य के लिए पहुंचे उद्योगपति राहुल जैन और एक कर्मचारी उपेंद्र सिंह की इलाज के दौरान बुधवार को मौत हो गई.
मंगलवार को जब आग लगी थी तो यह बताया जा रहा था कि बॉयलर में ब्लास्ट हुआ है, लेकिन बॉयलर बिल्कुल सुरक्षित है और अब दमकल विभाग के सामने एक सवाल खड़ा हो रहा है कि आग कैसे लगी. मिली जानकारी के राई इंडस्ट्रियल एरिया स्थित संवारिया एक्सपोर्ट्स नाम की फैक्टरी में रबड़ की बेल्ट बनाने का काम होता है, लेकिन कल दोपहर बाद फैक्टरी में अज्ञात कारणों के चलते आग लग गई.
आग से झुलस कर दो लोगों की मौत यहां कैसे आग लगी और ब्लास्ट हुआ इसका पता नहीं चल पाया है. इस आगजनी में 52 लोग झुलस गए. साथ की फैक्ट्री मालिक राहुल जैन जो कि हादसे के बाद राहत बचाव कार्य करने पहुंचे थे. उनकी भी मौत आज इलाज के दौरान हो गई. राहुल जैन के साथ साथ उपेंद्र नाम के एक कर्मचारी ने भी दम तोड़ दिया. वहीं यह कयास लगाए जा रहे थे कि बॉयलर फटने से यह हादसा हुआ, लेकिन बॉयलर बिल्कुल सुरक्षित है , वही अब एफएसएल और पुलिस हादसे की जांच कर रही है.
मामले की चल रही जांच इस हादसे की जानकारी देते हुए राई थाना प्रभारी उमेश कुमार ने बताया कि कल सवारियां एक्सपोर्ट्स नाम की फैक्टरी में अज्ञात कारणों के चलते आग लगी थी. इस हादसे में राहुल जैन और उपेंद्र नाम के दो व्यक्तियों की इलाज के दौरान मौत हो गई. फैक्ट्री में लगे ब्वायलर अभी तक सेफ दिखाई दे रहा है. ब्लास्ट किस कारण हुआ है. अभी जांच कर रहे हैं. दो लोगो की मौत हुई है 52 लोग आग से इंजर्ड हुए हैं. अभी एफएसएल की टीम जांच कर रही है.

महायुद्ध के 19 दिन हो चुके हैं. मैं इस वक्त इजरायल के तेल अवीव में हूं. आज की रात महायुद्ध में बहुत गंभीर हो सकती है. क्योंकि महायुद्ध अब बेकाबू होने के मोड़ पर पहुंच सकता है. हमारा मकसद डराना नहीं है. ध्यान से इस बात को कहने की वजह समझिएगा. अमेरिका-इजरायल बनाम ईरान की जंग में एक दूसरे पर ताबड़तोड़ वार-पलटवार हो रहे हैं. ताजा खबर ये है कि इजरायल ने ईरान की सबसे बड़े गैस ठिकाने पर हमला किया है. इजरायल ने ये हमला अमेरिका की मदद से किया है. जो दक्षिण पश्चिम ईरान में है.

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर की NSA अजित डोभाल संग बैठक, डिफेंस-इंटेलिजेंस समेत कई मुद्दों पर हुई बात
अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने बुधवार को भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल के साथ बैठक की, जिसमें हिंद-प्रशांत क्षेत्र में सुरक्षा और रणनीतिक सहयोग पर चर्चा हुई. दोनों देशों ने डिफेंस, इंटेलिजेंस और टेक्नोलॉजी में साझेदारी मजबूत करने पर जोर दिया.

ईरान अपने सुरक्षा प्रमुख की मौत के शोक में डूबा हुआ है और इंतकाम की कसमें खा रहा है. उधर इजरायल और अमेरिका इस उम्मीद में हैं कि उसने ईरान के तमाम बड़े नेता, कमांडर और प्रमुख मार दिए हैं, तो अब ईरान सरेंडर करेगा. लेकिन ईरान सरेंडर के मोड में नहीं है. इस बीच दुनिया हैरान है कि जब इजरायल और अमेरिका इतने हमले कर रहा है तो ईरान के सुरक्षा प्रमुख खुद को सुरक्षित क्यों नहीं रख पाए. इजरायल ने कैसे अली लारीजानी को मारा.

जैसे जैसे अमेरिका, इजरायल और ईरान का युद्ध आगे बढ़ रहा है वैसे वैसे तबाही की तस्वीरें सामने आ रही हैं, एक तरफ अमेरिका और इजरायल ईरान को निशाना बना रहे हैं उनके शहरों में धमाके कर रहे हैं. दूसरी ओर ईरान भी पलटवार कर रहा है. लेकिन आज सुबह इजरायली हमले के बाद बेरूत का रिहायशी इलाका कब्रगाह में बदल गया और चीख पुकार मचने लगी, इजरायल ने बेरूत में 22 मंजिला इमारत को निशाना बनाया गया.

दिल्ली-एनसीआर में पश्चिमी विक्षोभ के असर से मौसम अचानक बदल गया है. ठंडी हवाएं, बादल और हल्की बारिश से तापमान में गिरावट आई है और लोगों को गर्मी से राहत मिली है. मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक हल्की बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं का अनुमान जताया है. गुरुवार और शुक्रवार के लिए येलो अलर्ट जारी है. तापमान 27 से 31 डिग्री के बीच रह सकता है और 21 मार्च के बाद मौसम धीरे-धीरे साफ होगा.

16 मार्च को वाराणसी में गंगा में नाव पर इफ्तार पार्टी मनाना कुछ मुस्लिम युवकों को महंगा पड़ गया. बीजेपी और हिंदूवादी संगठन का आरोप है कि, इन लोगों ने रोजा इफ्तार पार्टी करने के बाद गंगा नदी में बिरयानी और हड्डियां फेंक दीं. जैसे ही स्थानीय बीजेपी नेता की ओर से इन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई, पुलिस हरकत में आई और आनन फानन में 14 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. अब संत समाज और बीजेपी इसे हिंदुओं के खिलाफ सोची समझी साजिश करार दे रहे हैं तो विपक्ष पूछ रहा है कि, गंगा में इफ्तार पार्टी करने से कौन सा कानून तोड़ा गया जो पुलिस ने इन लोगों को गिरफ्तार कर लिया. सवाल है कि, ये कौन लोग हैं जिन्हें यूपी की अमन शांति रास नहीं आ रही.

जेडीयू नेता केसी त्यागी ने पार्टी की सदस्यता का नवीनीकरण न कराकर अपने राजनीतिक रुख को स्पष्ट कर दिया है. उनके इस कदम को बिहार की बदलती राजनीतिक परिस्थितियों और नेतृत्व परिवर्तन की संभावनाओं से जोड़कर देखा जा रहा है. साथ ही, पार्टी के भीतर नई पीढ़ी के उभार और पुराने नेताओं की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं.






