
सोनिया गांधी ने सिद्धू समेत 5 राज्यों के प्रदेश अध्यक्षों से मांगा इस्तीफा, करारी हार के बाद एक्शन
AajTak
Sonia Gandhi: उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, गोवा और मणिपुर के विधानसभा चुनावों में करारी हार के बाद कांग्रेस में उथल पुथल का दौर शुरू हो गया है.
पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों में मिली करारी हार के बाद कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने बड़ा एक्शन लिया है. पार्टी सुप्रीमो ने उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, गोवा और मणिपुर के प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्षों से इस्तीफा मांगा है. कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव रणदीप सुरजेवाला ने बताया कि इन राज्यों में संगठन के पुनर्गठन के लिए पीसीसी अध्यक्षों से पद छोड़ने को कहा गया है.
5 राज्यों में विधानसभा चुनावों में कांग्रेस को बुरी तरह से हार का सामना करना पड़ा है. इस हार को लेकर पार्टी आलाकमान ने रविवार को एक बैठक बुलाई. इसके बाद से लगातार सियासी गतिविधियों का दौर शुरू हो गया है. इसी क्रम में अब हार वाले राज्यों की कांग्रेस कमेटी के अध्यक्षों से त्याग पत्र देने को कहा गया है.
कांग्रेस शासित राज्य पंजाब में मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी और कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू अपनी सीट भी नहीं बचा पाए, जबकि उत्तर प्रदेश में कांग्रेस के कई नेताओं की जमानत जब्त हो गई. बचे अन्य राज्यों उत्तराखंड, मणिपुर और गोवा में भी कांग्रेस बुरी तरह हार गई.
बता दें कि राजधानी दिल्ली में चली करीब पांच घंटे की कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक में सोनिया गांधी ने साफ-साफ कह दिया था कि कांग्रेस पार्टी को आगे बढ़ने से रोकने के लिए अगर गांधी परिवार जिम्मेदार है तो वो त्याग के लिए तैयार हैं, जिसको पार्टी ने सिरे से खारिज कर दिया.

क्रिकेटर रिंकू सिंह लखनऊ में आयोजित समारोह में सरकारी नौकरी का नियुक्ति पत्र लेने नहीं पहुंचे. रिंकू को क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी पद मिला है. इस समय वह आईपीएल की तैयारियों में जुटे हैं, जहां वे कोलकाता नाईट राइडर्स के लिए खेलते हैं. उन्हें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने छह अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को नौकरी का लेटर सौंपा और कई खिलाड़ियों को पुरस्कारों से सम्मानित किया.

फेसबुक, इंस्टाग्राम और वॉट्सऐप जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स की मालिक कंपनी मेटा के लिए यह एक बड़ा झटका है. कंपनी ने हमेशा दावा किया है कि वह बच्चों की सुरक्षा के लिए करोड़ों डॉलर खर्च करती है, लेकिन न्यू मेक्सिको की जूरी ने उन दावों को पूरी तरह खारिज कर दिया है. साथ ही दोषी करार देते हुए भारी भरकम जुर्माना लगाया है.

आज पूरी दुनिया में यही चर्चा है कि ईरान-अमेरिका युद्ध- रुकेगा या फिर महायुद्ध में बदल जाएगा. इस सवाल की वजह है युद्ध को लेकर अमेरिका राष्ट्रपति ट्रंप का दावा. ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले की नई डेडलाइन का एलान किया, वो भी ये कहते हुए कि ईरान की तरफ से युद्धविराम की पेशकश की गई है और दोनों देशों के बीच टेबल पर बातचीत जारी हैं. लेकिन ईरान ने अमेरिकी राष्ट्रपति के दावों को झूठ का पुलिंदा बताया. अब सवाल यही है कि पर्दे के पीछे क्या ईरान और अमेरिका में कोई बातचीत चल रही है, क्या जल्द युद्धविराम की संभावना है, या फिर ट्रंप के दावे में कोई दम नहीं.










