
सोची-समझी साजिश थी टिल्लू ताजपुरिया का मर्डर! तिहाड़ के असिस्टेंट सुपरिटेंडेंट, वार्डन का खुफिया कैमरे पर बड़ा खुलासा
AajTak
2 मई... तिहाड़ जेल के अंदर हुए टिल्लू ताजपुरिया के मर्डर ने पूरे देश के लोगों को हिलाकर रख दिया था. क्योंकि दावा किया जाता है कि यहां परिंदा भी पर नहीं मार सकता, लेकिन एक चर्चित गैंगस्टर का यू कत्ल हो जाना किसी के गले नहीं उतर रहा था. इस हत्याकांड के बाद आजतक ने तिहाड़ जेल पहुंचकर एक्सक्लूसिव पड़ताल की, जिसमें चौंकाने वाला खुलासा हुआ. जानने के लिए पढ़िए रिपोर्ट...
तिहाड़ जेल का नाम सुनते ही सबके दिमाग में ऐसी इमेज बनती है, जहां देश के नामी और खूंखार अपराधी कैद हैं. इतना सख्त पहरा है कि परिंदा भी पर नहीं मार सकता. लेकिन 2 मई को तिहाड़ जेल के अंदर हुए गैंगस्टर टिल्लू ताजपुरिया के मर्डर ने इन दावों पर सवाल खड़े कर दिए. इस हत्याकांड के बाद जेल से बाहर आई तस्वीरों ने पूरे देश को दहला दिया.
टिल्लू की हत्या ने सबको इसलिए भी चौंका दिया, क्योंकि तिहाड़ जेल के अंदर चप्पे-चप्पे पर सीसीटीवी कैमरे लगे हैं. अब सवाल यह है कि इतनी हाईटेक सुरक्षा के बीच तिहाड़ के हाई सिक्योरिटी सेल में कैद टिल्लू ताजपुरिया की हत्या कैसे हो गई? टिल्लू की हत्या के बाद मचे बवाल ने जेल प्रशासन को एक्शन लेने के लिए मजबूर कर दिया.
आठ कर्मचारियों को सस्पेंड किया गया और 179 का ट्रांसफर हुआ, लेकिन इसके बाद भी यह सवाल जस का तस है कि आखिर जेल के अंदर इतनी आसानी से टिल्लू को कैसे मार दिया गया. इसकी सच्चाई जानने के लिए आजतक की स्पेशल इंवेस्टिगेशन टीम ने तिहाड़ के अंदर तहकीकात की. आइए जानते हैं की इस पड़ताल में क्या सामने आया.
तहकीकात के लिए आजतक की अंडरकवर टीम ने जेल के असिस्टेंट सुपिंटेंडेंट जेल सोम प्रकाश त्यागी से मुलाकात की. दो मई को टिल्लू के सेल की सुरक्षा का जिम्मा त्यागी के कंधों पर ही था. उन्होंने आजतक के खुफिया कैमरे पर खुलासा किया कि तिहाड़ जेल प्रशासन की मिलीभगत के बिना जेल के अंदर टिल्लू ताजपुरिया की हत्या मुमकिन नहीं है.
क्या सोची समझी साजिश था हत्याकांड?
बातचीत के दौरान त्यागी ने अपने साथी अफसर की नियत पर पृश्न चिन्ह लगाया. उन्होंने इशारा किया कि उनके साथी ने बहाना बनाकर अचानक छुट्टी ले ली. हकीकत में हत्याकांड प्लाटेंड और स्क्रिप्टेड होने का दावा भी किया. यानी सोची-समझी साजिश के तरह एक दिन के लिए उन्हें टिल्लू के वार्ड का अतिरिक्त जिम्मा दिया गया, जबकि उनका साथी अफसर जेल में ही मौजूद था.

महायुद्ध के 19 दिन हो चुके हैं. मैं इस वक्त इजरायल के तेल अवीव में हूं. आज की रात महायुद्ध में बहुत गंभीर हो सकती है. क्योंकि महायुद्ध अब बेकाबू होने के मोड़ पर पहुंच सकता है. हमारा मकसद डराना नहीं है. ध्यान से इस बात को कहने की वजह समझिएगा. अमेरिका-इजरायल बनाम ईरान की जंग में एक दूसरे पर ताबड़तोड़ वार-पलटवार हो रहे हैं. ताजा खबर ये है कि इजरायल ने ईरान की सबसे बड़े गैस ठिकाने पर हमला किया है. इजरायल ने ये हमला अमेरिका की मदद से किया है. जो दक्षिण पश्चिम ईरान में है.

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर की NSA अजित डोभाल संग बैठक, डिफेंस-इंटेलिजेंस समेत कई मुद्दों पर हुई बात
अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने बुधवार को भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल के साथ बैठक की, जिसमें हिंद-प्रशांत क्षेत्र में सुरक्षा और रणनीतिक सहयोग पर चर्चा हुई. दोनों देशों ने डिफेंस, इंटेलिजेंस और टेक्नोलॉजी में साझेदारी मजबूत करने पर जोर दिया.

ईरान अपने सुरक्षा प्रमुख की मौत के शोक में डूबा हुआ है और इंतकाम की कसमें खा रहा है. उधर इजरायल और अमेरिका इस उम्मीद में हैं कि उसने ईरान के तमाम बड़े नेता, कमांडर और प्रमुख मार दिए हैं, तो अब ईरान सरेंडर करेगा. लेकिन ईरान सरेंडर के मोड में नहीं है. इस बीच दुनिया हैरान है कि जब इजरायल और अमेरिका इतने हमले कर रहा है तो ईरान के सुरक्षा प्रमुख खुद को सुरक्षित क्यों नहीं रख पाए. इजरायल ने कैसे अली लारीजानी को मारा.

जैसे जैसे अमेरिका, इजरायल और ईरान का युद्ध आगे बढ़ रहा है वैसे वैसे तबाही की तस्वीरें सामने आ रही हैं, एक तरफ अमेरिका और इजरायल ईरान को निशाना बना रहे हैं उनके शहरों में धमाके कर रहे हैं. दूसरी ओर ईरान भी पलटवार कर रहा है. लेकिन आज सुबह इजरायली हमले के बाद बेरूत का रिहायशी इलाका कब्रगाह में बदल गया और चीख पुकार मचने लगी, इजरायल ने बेरूत में 22 मंजिला इमारत को निशाना बनाया गया.

दिल्ली-एनसीआर में पश्चिमी विक्षोभ के असर से मौसम अचानक बदल गया है. ठंडी हवाएं, बादल और हल्की बारिश से तापमान में गिरावट आई है और लोगों को गर्मी से राहत मिली है. मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक हल्की बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं का अनुमान जताया है. गुरुवार और शुक्रवार के लिए येलो अलर्ट जारी है. तापमान 27 से 31 डिग्री के बीच रह सकता है और 21 मार्च के बाद मौसम धीरे-धीरे साफ होगा.

16 मार्च को वाराणसी में गंगा में नाव पर इफ्तार पार्टी मनाना कुछ मुस्लिम युवकों को महंगा पड़ गया. बीजेपी और हिंदूवादी संगठन का आरोप है कि, इन लोगों ने रोजा इफ्तार पार्टी करने के बाद गंगा नदी में बिरयानी और हड्डियां फेंक दीं. जैसे ही स्थानीय बीजेपी नेता की ओर से इन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई, पुलिस हरकत में आई और आनन फानन में 14 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. अब संत समाज और बीजेपी इसे हिंदुओं के खिलाफ सोची समझी साजिश करार दे रहे हैं तो विपक्ष पूछ रहा है कि, गंगा में इफ्तार पार्टी करने से कौन सा कानून तोड़ा गया जो पुलिस ने इन लोगों को गिरफ्तार कर लिया. सवाल है कि, ये कौन लोग हैं जिन्हें यूपी की अमन शांति रास नहीं आ रही.

जेडीयू नेता केसी त्यागी ने पार्टी की सदस्यता का नवीनीकरण न कराकर अपने राजनीतिक रुख को स्पष्ट कर दिया है. उनके इस कदम को बिहार की बदलती राजनीतिक परिस्थितियों और नेतृत्व परिवर्तन की संभावनाओं से जोड़कर देखा जा रहा है. साथ ही, पार्टी के भीतर नई पीढ़ी के उभार और पुराने नेताओं की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं.






